Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 6 February, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय आईटीआई परिसर रामपुर में गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया.इसमें 625 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया जिनमें 325 का चयन हुआ.

रसड़ा : क्षेत्र के प्रधानपुर गांव स्थित शहीद रामानुज स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय शहीद रामानुज राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. शेरपुर गाजीपुर की टीम ने कंसो मऊ को 15 -12, 15 – 11 से पराजित किया.

रसड़ा : गांधी पार्क के प्रांगण में क्रांतकारी स्मारक समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सीबी सिंह के अलावा विभिन्न दलों व संगठनों के नेताओं ने पांडेय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

बलिया : बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह दिल्ली में रेल बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मिले. विधायक की सुरेमनपुर में गरीब नवाज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पर उन्होंने अप्रैल से शुरू होने का आश्वासन दिया.साथ ही, विधायक ने सुरेमनपुर, बकुल्हा और दलछपरा रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की लिखित और मौखिक मांग की है. उक्त तीनों स्टेशनों के मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया.

बलिया : रेवती के पांच नंबर वार्ड में बंदर के धक्के के कारण छत की रेलिंग गिरने से दो महिलाओं सहित एक बच्चा घायल हो गया. घायल महिलाओं में से एक की मौत हो गयी. चानमुनी देवी (45) मंगलवार की शाम घर की छत पर गई थी. तभी दो बंदर झगड़ते हुए महिला के पास कूद गये. उनसे डरकर चानमुनी देवी अपने ढाई वर्षीय पुत्र हिमाचल तथा एक अन्य महिला निशा (25) के साथ भागने लगीं.इस बीच बंदर के धक्के से छत की रेलिंग गिर गई.

बलिया : रेवती क्षेत्र के अचलगढ़ गांव में शौचालय निर्माण के समय गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया. सीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया. कई थानों की फोर्स समते एसपी मौके पर पहुंच गये.

दुबहर : क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पास अखार ढाले पर बिजली पोल के जर्जर हो जाने से उसके कभी भी टूटकर गिरने की आशंका है. बिजली खंभे की हालत से इलाके के लोगों में दहशत है.अखार और नगवा ढाले पर स्थित इस खम्भे से कई घरों में बिजली जाती है. इस खंभे के बीच में दरार बन चुका है.यह कभी भी नीचे गिर सकता है और भीषण दुर्घटना हो सकती है.

दुबहर : क्षेत्र के नगवा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से दैनिक उपयोग के सारे सामान नष्ट हो गए हैं.नगवा निवासी छठू पासवान का परिवार रोज की भांति खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था. तभी अचानक 4 बजे उसके घर में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई.

• कन्या सुमंगला योजना योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. सीएम बहुत जल्द समीक्षा बैठक लेने वाले हैं. इस मामले में आजमगढ़ की तो बल्ले बल्ले हैं. मगर मऊ और बलिया जिला मुंह के बल है. मंडल में सबसे खराब स्थिति बलिया जिले की है. बलिया में 32000 का लक्ष्य मिला था. यहां 25508 आवेदन आए. इसमें से 17986 आवेदन लंबित पड़े हुए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिनश्नर कनक त्रिपाठी ने उपनिदेशक महिला कल्याण ओंकारनाथ यादव से न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि फटकार भी लगाई
.

• 24 जनवरी को एसटीएफ ने वसूली कर ओवरलोड ट्रकों को पास कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. गोरखपुर के एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने 16 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर आरोपितों के साथ ही तीन साल से आरटीओ में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण मांगा है. सूचना मिलने के बाद एसआइटी उनका बयान दर्ज करेगी. जिनके खिलाफ एसटीएफ ने एफआइआर दर्ज कराया है. इसमें बलिया के एआरटीओ का प्राइवेट चालक राजेश यादव भी शामिल है.

• आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश से बलिया की रहने वाली महिला ने शिकायत की है कि पीसीएस अफसर उसका पति उसे मारपीट घर से निकाल दिया. साल 2006 में उनकी शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. उनका मायका बलिया में है. उनके पिता रिटायर्ड मेजर हैं. पिता द्वारा खरीद कर दिए गए मकान में ही उनकी गृहस्थी बसी. क्योंकि शादी के समय पति बलिया में ट्यूशन पढ़ा कर गुजारा करता था. बाद में पीसीएस अफसर बन गया. इसके बाद उनका उत्पीड़न शुरू हो गया. फिलहाल वह अपने मायके में रह रही हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया. एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है. महिला का यह भी दावा है कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है. इसीलिए यह हरकतें कर रहा है.

• अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज गेट से छात्र की बाइक चोरी चली गई. इस बात से खफा छात्रों ने बुधवार को कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया. प्राचार्य डा. गौरीशंकर द्विवेदी ने धरनारत छात्रों से बात कर मामला सुलझाना चाहा. लेकिन बात नहीं बनी. छात्रों ने फिर आज धरने पर बैठने की बात की है. छात्रों का कहना है कि कॉलेज स्टाफ की गाड़ियां कॉलेज के अंदर खड़ी होती है. जबकि छात्रों की बाहर. इससे अराजक तत्वों को अपनी वाली करने का मौका मिल जाता है. छात्रों ने सीसीटीवी भी दुरुस्त करवाने की मांग की है.

• अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह हादसा मध्य प्रदेश के होशांगाबाद जिले के सोहागपुर इलाके में हुई. हादसे में मृत 31 वर्षीय दीपांशु इटारसी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. पुलिस के मुताबिक दीपांशु के पिता का नाम व्यास देवराय है और वह मूलतः बलिया जिले का रहने वाला है.

• बलिया की तरफ से आ रही बेकाबू कार की चपेट में आने से क्लास फोर के एक छात्र की मौत हो गई. यह हादसा सरायलखंसी थाने के खालिसपुर गांव के स्कूल के पास मंगलवार की शाम हुई. घटना से आक्रोशित गांव वालों ने घटनास्थल के पास स्टेट हाईवे जाम कर दिया. लगभग 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इस हादसे में मृत 12 वर्षीय शिवम खालिसपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश का बेटा था.

• टेम्पो संग बाइक की भिड़ंत में बैरिया के लालगंज निवासी शशि तुरहा का 18 वर्षीय बेटा अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार की देर शाम रेवती बाँसडीह मार्ग पर सहतवार टेम्पू स्टैण्ड के पास यह हादसा हुआ. बाइक सवार अरविंद तुरहा को गम्भीर हालत में लोगों ने एम्बुलेन्स की मदद से बलिया हास्पिटल पहुँचाया. वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

• राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत सात फरवरी को ब्लॉक स्तर पर गणित एवं विज्ञान विषयक प्रतियोगिता होगी. इसके लिए बीएसए शिवनारायण सिंह ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है. शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्रावि करमपुर नवीन के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह और शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के उप्रावि सारंगपुर के संतोष चन्द्र तिवारी को समन्वयक बनाया गया है. सभी समन्वयक पर्यवेक्षक मूल्यांकनकर्ता की विज्ञान गणित प्रतियोगिता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन छह फरवरी को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर आयोजित की गई है. यह जानकारी नोडल आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने दी.

• अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक पार्क के जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण, व्यामशाला और सभा कक्ष बनवाने की सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने घोषणा की है. बलिया सांसद की इस पहल का मंगल पांडेय विचार मंच ने स्वागत किया है. विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया. मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया. ऐसे में यह सराहनीय कदम है.

• केंद्र और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पेटिशन डालते हुए निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की अपील की है. दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सरकार ने हाईकोर्ट में दोषियों की फांसी पर रोक के निर्णय को चुनौती दी थी. जिसमें बुधवार (5 फरवरी) को फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को रद्द करने से इनकार कर दिया… इसके बाद केंद्र और दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया.

• मनियर के बड़ागांव में मनोरमा गु्प्ता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला को 453 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया. ग्राम पंचायत बड़ागांव की नवनिर्वाचित प्रधान मनोरमा गुप्ता भाजपा की निवर्तमान जिला मंत्री भी हैं. सोमवार को हुए मतदान में 5050 मत के सापेक्ष कुल 2795 लोगों ने वोट डाला था. बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर साढ़े चार घंटे तक चली मतगणना में 2749 मतों में मनोरमा गुप्ता पत्नी शिवजी को 1251 मत मिले. जबकि निर्मला पत्नी बच्चा लाल यादव को 798 मत ही मिले. उधर, ग्राम पंचायत असना के उपचुनाव में रूबी सिंह पत्नी संजीत कुमार सिंह निर्विरोध प्रधान बनी. उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान अनिल कुमार ने पर्चा वापस ले लिया था.

• अब बलिया में रहने वाले लोग उत्तर प्रदेश के किसी भी सार्वजनिक दर की दुकान से अपना राशन ले सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार से पूरे प्रदेश में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना लागू कर रही है. मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. वहीं राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की तैयारी कर रही है. ई-पॉश मशीन के माध्यम से सत्यापित होने के बाद ही राशन दिया जा रहा है. राशन पोर्टबिलिटी शुरू होने के बाद कोटेदारों का एकाधिकार खत्म हो जाएगा.

• करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में यह हादसा हुआ. गौरी निवासी 18 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र उत्तम चंद राम अपने खेत की सिचाई करते वक्त करेंट की जद में आने से दम तोड़ दिया.

• सवारी भरी एक टैम्पो असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में कई यात्री चोटिल हो गये. टैम्पो में किनारे बैठे 30 वर्षीय देवप्रकाश पुत्र शिव बचन निवासी ग्राम निजामपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर को ज्यादा चोट आई. उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर फरही नाले के पास यह हादसा हुआ.

• टैंकर की चपेट में आने से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चितबड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ. बीबीपुर निवासी 38 वर्षीय सत्येंद्र यादव बाजार जाते वक्त टैंकर की चपेट में आकर जख्मी हो गया. हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर भाग निकला.

• तीसरी पुण्यतिथि पर दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे कपिलदेव राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बाबा दशरथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाछापार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी गई. इस मौके पर मौजूद उनकी पुत्रवधू शीला रानी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि स्व. कपिलदेव राय जी की स्मृतियां ही उनका सम्बल हैं. वे शिक्षा को गरीबी दूर करने का हथियार मानते थे.

• बिल्थरारोड ब्लाक के डवाकरा हाल में खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय सिंह ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक की. इस मौके पर शासन की मंशा के अनुरुप प्रत्येक ग्राम में नमूने के तौर पर एक मॉडल शौचालय बनवाने का निर्देश दिया. साथ ही जो लाभार्थी अपना शौचालय पूर्ण नहीं करवाता है. उससे धन वसूली की कार्यवाही अमल में लायी जाय. पीएम और मुख्यमंत्री आवास पूर्ण होने के बारे में समीक्षा की गयी. जिसमें किश्तों के भुगतान के बाबत जानकारी ली गयी.

• दीवानी न्यायालय प्रांगण में 8 फरवरी को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये प्री ट्रायल की बैठक की हुई. जिला जज गजेंन्द्र कुमार ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ यह बैठक की. इसमे उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों से मुकदमों के सर्वाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया. जिला जज इस मौके पर कहा कि सभी प्रकार ऋण वसूली, मोटर क्लेम के साथ ही अन्य मुकदमों के सर्वाधिक मामले निस्तारण हो सके. इसके लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिये. बैठक में सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे.

• बुधवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई. इस मौके पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने कहा कि वर्ष 2020 की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरा लगा है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी.

• लक्ष्य प्राप्ति के लिए श्रम के साथ एकाग्रता बहुत जरूरी है. ऐसा कहना है एएसपी संजय कुमार का. एएसपी संजय कुमार ने शॉट लगाकर 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. वीर लोरिक स्पो‌र्ट्स स्टेडियम स्थित शूटिग रेंज में यह आयोजन हुआ. पुरुष वर्ग में कौशलेन्द्र पाण्डेय अव्वल रहे. जबकि निखिल सिंह को दूसरा और अमित कुमार सिंह को तीसरा स्थान मिला.

Tags: बाइकसवार बिल्थरारोड बीडीओ बैठक मनियर मनोरमा गुप्ता मौत युवक राशन कार्ड पोर्टटेबिलिटी रुबी सिंह वीर लोरिक स्टेडियम शौचालय निर्माण

Post navigation

Previous: बीडीओ को आवेदन दे EOL में असमर्थता जतायी रोजगार सेवकों ने
Next: रिहायशी झोंपड़ी में आग लग जाने से घर के सभी सामान राख

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.