Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 3 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा : तहसील प्रांगण में एसडीएम एवं तहसीलदार के दुर्व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारियों के स्थानांतरण न होने तक आन्दोलन जारी रहेगा.

दुबहर : राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में एनसीसी के 93 बटालियन के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया.

बलिया : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं विकलांगता दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बांसडीह में मनाया गया. विकलांग जागरूकता शिविर भी लगाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई.

दुबहड़: गांव नगवा के पूर्व प्रधान नागेंद्र कुमार पाठक की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को समाजसेवी डॉ बृकेश कुमार पाठक के आवास पर मनाई गई. गांव इलाके के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि दी. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर गोष्ठी आयोजित की गयी.

दुबहड़ : कछुआ बसरिकापुर गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. पशुपालन विभाग के सौजन्य से लगे इस शिविर में सैकड़ों पशुओं का मुफ्त टीकाकरण और दवा बांटी गयी. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक ने गो पूजन कर किया.

बैरिया : प्रसिद्ध संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगा धनुष यज्ञ मेला तीसरे दिन मंगलवार को बेरौनक रहा. पहले दिन सुदिष्ट बाबा की समाधि पर मत्था टेकने और भाजपा के राजनीतिक मंच की भीड़ के बाद से मेला परिसर में सन्नाटा पसरा है. एक-दो मिठाई की दुकानों पर ही कुछ लोग बैठे मिठाई खाते दिखे. मेला में काफी स्थान अभी खाली है.

बैरिया: विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रेवती और भाखर के इलाके में अवैध शराब उत्पादन और तिजारत की शिकायत की. मुख्यमंत्री ने बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ को फोन कर इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया.

सिकन्दरपुर : हड़सर गो-आश्रय केंद्र में हुई पशुओं की मौत के बाद भी जिला प्रशासन ने महज कागजी खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया. चार बछड़ों की मौत खबर के बाद एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीवीओ अशोक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया. लोगों का कहना है कि दो माह से आश्रय केंद्र में तैनात कर्मचारी नहीं देखे गये हैं.

• भारत हर हालात से लड़ने को तैयार है. भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. ऐसा कहना है बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त. बलिया सांसद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. आपको बता दें कि राशिद ने कहा था कि करतारपुर गलियारा हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाएगा.

• दिल्ली के 2012 सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता निर्भया के दादा ने सोमवार को कहा कि उसके गुनहगारों को फांसी न होने के कारण बलात्कारियों का मनोबल बढ़ा है और इसी वजह से इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा. निर्भया के दादा बलिया स्थित अपने पैतृक गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्भया कांड के सात वर्ष बाद भी बलात्कारियों को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया. सिर्फ कानून बनाने से क्या हो जाएगा?

• आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया. एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नसीरुद्दीन उर्फ अउवा पउवा भी पीड़ितों के गांव का ही रहने वाला है. आरोपी कामवासना का मनोरोगी है. हरियाणा में नौकरी के दौरान वह रेग्युलर दिल्ली के रेड लाइट इलाकों में जाता था. इसी वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ गई. इस वारदात को अंजाम देने से पहले उसने कामोत्तेजक दवा खाया था. वारदात के दौरान भी उसने महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया. यही नहीं उसने दस साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा. इसके बाद उनकी हत्या कर दी.

• सोमवार की सुबह युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मामला मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हमीदपुरा इलाके का है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय उमर फारुख पुत्र शकील अहमद निवासी हमीदपुरा के रूप में हुई. आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थर से सिर पर प्रहार करके युवक की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

• सोमवार को बलिया सिटी के एनसीसी तिराहे के पास नाला में बीमार सांड़ के गिर गया. अभी दो दिन पहले ही बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कालोनी के सामने सड़क पर बने गड्ढे में गिरे सांड़ को निकाला गया था. छुट्टा पशुओं की हरकतों से बलिया ही नहीं पूरा पूर्वांचल कराह रहा है. सोमवार को चंदौली में मुगलसराय की घनी आबादी वाले धर्मशाला मुहल्ले में स्थित गांधी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर सांड़ चढ़ गया. वहां से उसे पड़ोस वाले मकान की छत पर गमलों में हरियाली दिखी तो उसे रहा नहीं गया. पांच फीट की गली के ऊपर से छलांग लगा वह पड़ोसी की छत पर पहुंच गया. बाद में नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलवाना पड़ा.

• बीएचयू के मुख्य द्वार के पास स्थित लंका पर रविवार की देर रात दो छात्रों को पीटने का मामला 15 घंटे बाद फिर गरमा गया. आईसा से जुड़े छात्र संगठनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर सिंह द्वार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. रविवार की रात ही निलंबित कर दिये गए दरोगा के खिलाफ अब केस दर्ज करने समेत कई मांगों को लेकर छात्र आंदोलित हैं.

• तो 15 दिसम्बर को नगरा के खांकी बाबा की पावन तपोस्थली खनवर में धमाल मचाने आ रही है तेरी आख्या का काजल फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी. इस मौके पर भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह भी धमाल मचाएंगी.

• मंगलवार को एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे रसड़ा तहसील बार एसोशिएशन के सदस्य. मंत्री भानु प्रताप सिंह ने दो टूक कहा कि. अधिवक्ताओं के आपसी और अंदरूनी मामलों में अनाधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिवक्ता राजीव भारती को उत्तप्रेरित कर अधिवक्ता अनिल प्रजापति के विरुद्ध फर्जी मुकदमा कराए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है.

• रसड़ा के गढिया रेलवे क्रॉंसिग स्थित चट्टी पर रविवार की रात दो गुमटियों का ताला चटका कर चोरों ने नगदी समेत लगभग हजारों के समान पर हाथ साफ कर दिया. हमारे रसड़ा संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि साल भर पहले भी चोरों ने कई गुमटियों का ताला तोड़ कर नगदी समेत हजारों रुपयों के समान उड़ा दिया था. हिता का पुरा निवासी शेष नाथ सिह और दिव्यांग मिस्टर शाह चट्टी में गुमटियों में हुई चोरियों से स्थानीय दुकानदार खौफजदा हैं.

• दुबहड़ इलाके में रविवार की रात हादसों में दो लोगों की जान चली गई. अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे अखार निवासी 35 वर्षीय मृत्युंजय सिंह अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े और कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

• उधर दुबहड़ निवासी अंजनी कुमार सिंह सहरसपाली में ईरिक्शा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए. सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अंजनी कुमार सिंह मंगल पांडेय विचार मंच के उपाध्यक्ष भी थे.

• सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित सुरहाताल में नाव पलटने से 45 साल के मदन साहनी गहरे पानी में समा गए. हमारे संवाददाता पंकज सिंह ने बताया कि लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बसन्तपुर निवासी मदन साहनी नाव से धान काटकर घर ला रहे थे.

• रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मांझी जयप्रभा सेतु के पास मिले शव की पहचान अमन चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया निवासी कोटवां थाना बैरिया के रूप में हुई है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अमन बीते 29 नवंबर से लापता था.

• हैदराबाद में निर्भया संग हुई जघन्य हरकत से बलिया का जनमानस भी आक्रोशित है. स्थानीय नागरिकों ने आरोपितों को अविलंब ट्रायल कर फांसी की सजा देने की मांग की. पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने कहीं कैडिल मार्च निकाला तो कहीं जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

• जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक के मुताबिक श्रीगणेश बलिया शहर के अंबेडकरनगर जगदीशपुर में सोमवार को हुआ. दो साल तक छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 2020 तक 90 फीसदी प्रतिरक्षित करने लक्ष्य है. जिलाधिकारी ने भी दो साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई.

• सोमवार को गलैंडर्स और फ़ारसी बीमारी से सम्बंधित एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काट कर किया. यह आयोजन पशुपालन विभाग की ओर से सिकंदरपुर राजकीय पशु चिकित्सालय में हुआ.

• बीते तीन महीने में 4200 से अधिक रोगियों का मुफ्त उपचार हुआ. दवाइयां भी बांटी गईं. सचल चिकित्सालय के डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि कंचनपुर, इब्राहिमाबाद, शुक्लछपरा, मानगढ़, धतुरीटोला, लक्ष्मण छपरा, चाई छपरा, अठगांवा, उपाध्यापुर, कर्णछपरा, बहुआरा, सूर्यभानपुर, जयप्रकाशनगर, भुसौला, लालगंज, दुर्जनपुर, भीखाछपरा, गोन्हिया छपरा, शिवाल मठिया, टेंगरही, दोकटी, पांडेयपुर, दयाछपरा सहित पांच दर्जन से अधिक गांवों में जाकर जरूरतमंद रोगियों का इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गई. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त स्वयं इस चिकित्सालय की व्यवस्था का निर्देशन व परीक्षण कर रहे हैं.

• मिर्जापुर क्राइम ब्रांच की टीम ने ही लूटा था व्यापारी का सोना. दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. दरोगा धनंजय पांडेय, सिपाही मनीष चौबे और धर्मवीर यादव को जेल भेजने की तैयारी है. तीनों के खिलाफ रविवार की रात कटरा कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. व्यापारी अर्जुन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने दरोगा और सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. चंबल एक्सप्रेस से बांदा जा रहे दो व्यापारियों से लाखों रुपए का सोना लूटने के मामले में यह कार्रवाई हुई है.

• बनारस के लंका चौराहे पर रात के साढ़े दस बजे दो शराबी आपस में मारपीट करने लगे. इसकी सूचना पर चौकी प्रभारी सीरगोवर्धन अमरेंद्र पाण्डेय और चौकी प्रभारी चितईपुर प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए. वहां बीएचयू के दो छात्र चाय पी रहे थे. आरोप है कि पुलिस वहां चाय पी रहे एमए द्वितीय वर्ष (राजनीति शास्त्र) के छात्र विवेक सिंह और बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रियांक मणि को पीटने लगी. बल्कि उन्हे थाने भी ले गई. इसकी भनक लगते ही बीएचयू के छात्रों ने लंका थाने को घेर लिया. छात्रों की तादाद और आक्रोश देख तत्काल फोर्स बुलाई गई. एसपी सिटी दिनेश सिंह और एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए. दरोगा पर कार्रवाई से कम पर छात्र मानने को तैयार नहीं थे. थक हार छात्रों से तहरीर ली गई. चितईपुर चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह को सस्पेंड करने की घोषणा कर छात्रों को शांत किया गया.

Tags: मांग मांझी मिशन इन्द्रधनुष मौत शव शिविर सुरहाताल हैदराबाद

Post navigation

Previous: सिपाही भर्ती मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जवाब मांगा
Next: बलिया-बांसडीहरोड रेलवे सेक्शन और ट्रैफिक BLOCK

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.