Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • जिला जवार

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

Assignment Desk 1 September, 2019 1 minute read
teej special

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

सबसे पहले तो आप सभी को हरतालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं. आप दुनिया में जहां कहीं भी हों हमारी कोशिश रहती है कि आपके साथ हर वक्त जुड़े रहें. हरतालिका तीज के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आये हैं विशेष सामग्री – सबसे पहले तो आप हरतालिका तीज की कथा सुन लीजिए – और फिर बाकी बातें होंगी.

बतकही में आज की टटका प्रस्तुति – एक हाली आपन छोट भाई… के बियाह में बलिया के हरदी से बरियार बैंड पार्टी के गोल जुटवले रहन, खलिसा नेवता प… चंद्रेश्वर

टटका खबरें 

ओवरटेक करने में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल
सिकंदरपुर (बलिया): बेल्थरा मार्ग पर नवानगर पुलिया के आसपास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्राली के पिछले चक्के से धक्का लगने से घायल हुए दोनों युवकों का इलाज मऊ में चल रहा है.

हनुमानगंज में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने ली शपथ
बलिया। उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने हनुमानगंज ब्लाक के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी को रविवार को विकासखंड परिसर में शपथ दिलाई. इस अवसर पर लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, दिल्ली पश्चिमी के पूर्व सांसद महाबल मिश्र, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे और अन्य अतिथि मौजूद रहे.

खंभा उखाड़ने का विरोध करने पर पूरे परिवार की पिटाई
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सबलपुर गांव में खंभा उखाड़ने के विवाद में रविवार को दबंगों ने एक पांच वर्षीया बालिका सहित आधा दर्जन महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी. इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने इन सभी घायलों सुनैना देवी (32) पत्नी विजय शंकर वर्मा, पूजा वर्मा (18), वंदना वर्मा (16), प्रिया वर्मा (13), अंशू वर्मा (12), सरिता वर्मा (5) सभी पुत्रियां विजय शंकर वर्मा को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

टेंगरही में परवल तोड़ने के विवाद में चाकूबाजी
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव में रविवार को परवल तोड़ने व बेचने के विवाद में चाकूबाजी हो गई. इस वारदात में रवींद्र नट (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका सदर अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपित उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न का मुकदमा कायम कर लिया गया है.

बलिया- सियालदह एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस से लावारिस हालत में 24 बोतल विदेशी शराब शनिवार को बरामद किया. रेल थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि रेल एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान ट्रेन के जेनरल कोच में शौचालय के पास से लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 24 बोतल अंग्रेजी शराब था. अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

चितबड़ागांव क्षेत्र में युवती संग गैंगरेप
बलिया जिले में 18 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 31 अगस्त की रात 18 वर्षीय एक युवती को घर में बुलाकर आबिद, आशुतोष और मन्नू नामक युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर तीनों युवकों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

सुल्तानपुर में छज्जा गिरने से आधा दर्जन घायल
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मटका फोड़ आयोजन देख रहे दर्शकों पर छज्जा गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. शनिवार की रात महावीर मंदिर के समीप मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

पारिवारिक कलह में पत्नी को पीट पीटकर मार डाला
मांझी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी को पीटते—पीटते जान ले ली. सूचना मिलते ही सारण पुलिस ने डेड बॉडी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मृतका के भाई सिवान जिले के जीवी नगर थाना तरवारा क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी निवासी परवेज आलम ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके बाद मृतका की सास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 राज्यपालों के नियुक्तियों/तबादलों पर मुहर लगाई है.

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का तबादला राजस्थान कर दिया गया है.
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • बीजेपी नेता बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.
  • तमिलनाडु की बीजेपी नेता डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है.

Hartalika Teej 2019 : पंडित जी से कथा सुनिये
Hartalika Teej 2019 : कब रखें हरतालिका तीज व्रत, क्या हैं नियम
व्रत कइनि भूखनि कइगो सोमार ए भोला, तब पइनि अइसन दुल्हा दिलदार ए भोला

बलिया लाइव पर शुरू हुए ब्लॉग – बतकही में आपको अभी बहुत कुछ पढ़ने को मिलने वाला है –

भटके युवा सिर्फ कश्मीर में नहीं… हमारे आपके इर्द गिर्द भी हैं

सबसे पहले आप वे खबरें देख सकते हैं जो ballialive.in पर लगी हुई हैं. आप इन खबरों पर टैप करके विस्तार से पढ़ सकते हैं –

जिपं अध्यक्ष, लिपिक और संबंधित फर्म पर एफआईआर के आदेश
डीजे बजाने वालों को प्रतिबंध का नोटिस
पूरे सितम्बर महीने चलेगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम: डीएम

live blog news update breaking

—
जला ट्रांसफार्मर न बदलने के खिलाफ बिजली विभाग का पुतला फूंका
बांसडीह(बलिया): बांसडीह अम्बेडकर तिराहा पर 100 केबी के जले ट्रांसफार्मर न बदलने के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में बिजली विभाग का पुतला फूंका गया.

जन चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
बांसडीह: ब्लॉक के राजा गांव खरौनी स्थित जूनियर हाई स्कूल शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया.

जल्द ही बेहतर नजर आएगा स्टेडियम
बलिया: खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही यहां का स्टेडियम बेहतर स्वरूप नजर आएगा.

मोटरसाइकिल चोरी
बैरिया (बलिया): स्थानीय थान क्षेत्र के करमानपुर गांव में शुक्रवार की रात आयोजित पूजा कार्यक्रम से मधुबनी गांव निवासी वंशबहादुर सिंह की ग्लैमर मोरसाइकिल (यूपी 60 यू 5180) चोरी हो गई.

डीजे बजाने वालों को नोटिस
बैरिया(बलिया): बैरिया के एसएचओ सुनिल त्रिपाठी ने बताया कि बैरिया में सभी डीजे संचालकों को डीजे बजाने पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध का नोटिस दे दिया गया है.

युवा संसद कार्यक्रम के तहत असफलताओं से निराश न होने का आह्वान
दुबहर: बलिया नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत शनिवार के दिन नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में युवाओं को असफलताओं से निराश होने का आह्वान किया गया.

पूरे सितम्बर महीने चलेगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम: डीएम
बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2020 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत मतदाता सत्यापन कार्यक्रम कराया जाना है.यह कार्यक्रम पूरे सितम्बर माह तक चलेगा.

बैठक में पुलिस ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
हल्दी: क्षेत्र के सभी व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार की शाम थाना परिसर में बैठक की गई. थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने उनकी समस्याएं सुनीं.

जिलाधिकारी ने किया गड़वार थाने का औचक निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को गड़वार थाने का औचक निरीक्षण क़िया. उन्होंने थाना परिसर में पड़ी लावारिस गाड़ियों के बारे में पूछा.

जिपं अध्यक्ष, लिपिक और संबंधित फर्म पर एफआईआर के आदेश
बलियाः जिला पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने सीडीओ को दो दिन के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष, संबंधित फर्म और दोषी लिपिक राजीव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.

बलिया LIVE विजिट करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. जब भी कामकाज और दूसरी व्यस्तताओं से फुरसत मिले, बलिया LIVE एक बार जरूर विजिट करें. शुक्रिया. Have a Nice day!

Tags: बांसडीह बैरिया मतदाता मोटरसाइकिल युवा संसद योजना लिपिक सत्यपान सितम्बर स्टेडियम

Post navigation

Previous: Hartalika Teej 2019 : पंडित जी से कथा सुनिये
Next: पहिले हमनी के गाँव -जवार में बियाह-सादी में नाच आ बैंडबाजा के बहुते महातम रहे

ये भी पढ़ें

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.