Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • राज-काज
  • बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का किया लोकार्पण
  • राज-काज

बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का किया लोकार्पण

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर आज पूर्वाह्न माननीय सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह जी द्वारा नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण फलक अनावरण एवं फीता काट कर किया गया.
Central Desk 21 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia MP Virendra Singh inaugurates newly constructed escalator and washing pit(1)

वाराणसी. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर आज पूर्वाह्न माननीय सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह जी द्वारा नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण फलक अनावरण एवं फीता काट कर किया गया.

 

इस अवसर पर माननीय परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह,माननीय पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश उपेन्द्र तिवारी,क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गण,मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय,अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे.

बलिया रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर एवं वाशिंग पिट के लोकार्पण के अवसर पर माननीय सांसद, लोक सभा, बलिया वीरेन्द्र सिंह जी ने समारोह में उपस्थित प्रेस एवं मीडिया के सम्मानित सदस्यों तथा क्षेत्रीय जनता का स्वागत करते हुए कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के विकास कार्य निरन्तर कराये जा रहे हैं.

इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म संख्या-1 पर एस्केलेटर का निमार्ण कराया गया है. इस एस्केलेटर के लग जाने से अब बलिया परिक्षेत्र के लाखों यात्रियों समेत बुजुर्ग एवं असक्त यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या-1 से प्लेटफार्म संख्या-2 एवं 3 पर जाने तथा आने में बहुत सुविधा होगी.

बलिया रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट के निर्माण हो जाने से आधारभूत संरचना में वृद्धि हुई है तथा इस स्टेशन पर गाड़ियों के साफ-सफाई तथा अनुरक्षण में गुणात्मक सुधार होगा. इस वाशिंग पिट के निर्माण से आने वाले समय में बलिया से नई गाड़ियों को चलाने में भी सुविधा होगी.
इस अवसर पर उन्होंने बलिया स्टेशन एवं बलिया परिक्षेत्र के स्टेशनों पर चल रही विकास परियोजनाओं को साझा किया साथ ही बलिया स्टेशनों को देश के भव्य स्टेशन के रूप में विकसित करने, बलिया क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को सँजोये रखने पर बल दिया,बलिया स्टेशन की सीमाओं को बैरिकेट कर अतिक्रमण से बचाने, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा में नागरिकों को सहयोग करने एवं हमसफ़र एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने आदि का आस्वासन दिया.

उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर एवं वाशिंग पिट के लोकार्पण के अवसर पर बलिया के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज मैं पुनः केंद्रीय परियोजनाओं को बलिया में लाकर इस क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं.
इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय द्वारा माननीय सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह जी , माननीय परिवहन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश श्री दयाशंकर सिंह , माननीय पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री उपेन्द्र तिवारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके साथ ही समारोह में उपस्थित अन्य सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों , उपस्थित प्रेस एवं मीडिया के सम्मानित सदस्यों तथा क्षेत्रीय जनता का भी स्वागत किया गया.

 

मंडल रेल प्रबंधक श्री पाण्डेय ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन एवं वाराणसी मण्डल के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा के कार्य निरन्तर कराये जा रहे हैं. इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म संख्या-1 पर एस्केलेटर का निमार्ण एवं बलिया रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट के निर्माण किया गया है जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा होगी साथ ही भविष्य में नई गाड़ियों के संचलन किया जा सकेगा.

इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने बलिया एवं आस-पास में चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशन सुंदरीकरण एवं यात्री सुविधा विकास कार्य योजनाओं के विषय मे भी विस्तार से बताया.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

Related

Tags: #inaugurates #newlyconstructed #virendrasingh #washingpit #एस्केलेटर #रेलवे_स्टेशन #वाशिंग_पिट Ballia MP बलिया लोकार्पण वाराणसी

Post navigation

Previous: गुस्से में घर से फरार 17 वर्षीय युवती को पुलिस ने भाई के हवाले किया
Next: बलिया: ‘मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का विमोचन समारोह आज

ये भी पढ़ें

DM Ballia Rajaswa Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia: राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम बलिया सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

General Desk 7 July, 2026
DM Ballia Medical College
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia-बलिया मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, जून में शिलान्यास संभव

General Desk 19 May, 2026
Ballia Ministers Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण

General Desk 16 May, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.