Ballia-प्रधानाध्यापिका का आरोप, तीन घंटे देरी से विद्यालय पहुंचे शिक्षक ने अनुपस्थिति दर्ज होने पर मारपीट की

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय चन्दायर कला में गुरुवार को उपस्थिति दर्ज कराने के मसले ने तूल पकड़ लिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कमला देवी ने अपने ही सहकर्मी शिक्षक अभय कुमार यादव पर अभद्र व्यवहार, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रधानाध्यापिका कमला देवी ने उभांव थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रोज की तरह समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य कर रही थीं। इसी दौरान शिक्षक अभय कुमार यादव करीब तीन घंटे की देरी से लगभग 12:30 बजे स्कूल पहुंचे। इस पर उन्होंने नियमानुसार उपस्थिति पंजिका में शिक्षक को अनुपस्थित दर्ज कर दिया।

इसी बात से नाराज होकर शिक्षक अभय कुमार यादव ने प्रधानाध्यापिका से कहासुनी शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। आरोप है कि उन्होंने प्रधानाध्यापिका का हाथ मरोड़ते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका का सीएचसी सीयर में चिकित्सीय परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel