Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड-सिकंदरपुर मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग 7:30 बजे हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बेल्थरारोड पहुंचाया गया। डॉक्टर विक्रम सोनकर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसके मुंह और कान से खून निकल रहा था, जिससे उसकी हालत चिंताजनक हो गई।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान संतोष राजभर (30 वर्ष), निवासी सिकंदरपुर मिल्की मोहल्ला, थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संतोष बाइक से सवार होकर बेल्थरा रोड से अपने घर जा रहे थे, तभी हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


