Ballia-युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया, युवती सकुशल बरामद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर, बलिया. जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।

इस सिलसिले में थाना पकड़ी पुलिस की टीम उपनिरीक्षक मुकेश यादव की अगुवाई में विवेचना तथा आरोपी की तलाश में निकली थी. मुखबिर खास की सूचना पर टीम ने सहरोजा ग्राम के पास तिराहा नहर पुलिया से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त विश्वजीत सिंह (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र हरिन्द्र सिंह, निवासी ग्राम अदमापुर, थाना रघुनाथपुर, जनपद सीवान (बिहार) है। पुलिस ने उसे थाना पकड़ी लाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

इस मुकदमे की विवेचना थाना पकड़ी में चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel