Ballia-रोजगार की तलाश में घर से निकला था युवक, ट्रेन पकड़ने से पहले ही सड़क हादसे में मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

 

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेन पकड़ने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 25 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का मऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और रोजगार की तलाश में वाराणसी जाने के लिए घर से निकला था। इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी शनि कुमार (19) पुत्र अक्षय लाल राम अपने साथी उपेंद्र कुमार (25) पुत्र शिवमुनी के साथ शनिवार की रात बाइक से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन जा रहे था, वहां उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। रात करीब 10 बजे जमुआंव पेट्रोल पंप के समीप बेल्थरारोड की ओर से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन दोनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इंदारा के पास शनि कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं उपेंद्र कुमार का मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि शनि कुमार परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पिता अक्षय लाल राम, बहन गुड़िया और अंजली हैं। पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते शनि रोजगार की तलाश में वाराणसी जा रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।

इकलौते बेटे की असमय मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.