Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • बैरिया: 18 अगस्त 1942 के शहीदों का किया गया भावपूर्ण स्मरण
  • बैरिया
  • स्पेशल/Exclusive

बैरिया: 18 अगस्त 1942 के शहीदों का किया गया भावपूर्ण स्मरण

बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को क्षेत्र के आम व खास लोगों ने भावपूर्ण स्मरण किया. श्रद्धा के फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर  सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जनपद वासियों व भारतीय जनतापार्टी की ओर से शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की.
Central Desk 18 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Fighters and their successors bowing to the martyrs at the martyr memorial

–आम व खास ने शहीद स्मारक पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल

बैरिया, बलिया.  बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को क्षेत्र के आम व खास लोगों ने भावपूर्ण स्मरण किया. श्रद्धा के फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर  सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जनपद वासियों व भारतीय जनतापार्टी की ओर से शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की. बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने समाजवादी पार्टी व क्षेत्र के लोगों की तरफ से शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए.

पूर्व सांसद भरत सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनटन वर्मा,अधिशासी अधिकारी आसुतोष ओझा,तहसीलदार संजय सिंह,समाजसेवी भगवती सिंह,सपा के नेता कमलेश कुमार वर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों,समाजिक संगठनों के जुड़े सैकड़ों लोगों ने शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त,विधायक जयप्रकाश अंचल,अध्यक्ष प्रतिनिधि मनटन वर्मा व अन्य

 

श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व सांसद भरत सिंह व अन्य

उल्लेखनीय है कि पहले यहां सर्वदलीय राजनैतिक मंच का आयोजन होता था किंतु कोरोना काल से यह परम्परा समाप्त हो गयी. इस बार भी सर्वदलीय मंच का आयोजन नहीं किया गया था.

 

सेनानी संगठन ने शहीदों को किया नमन

शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते सेनानी व उनके उत्तराधिकारी

 

सेनानी रामविचार पाण्डेय के नेतृत्व में बलिया से आये सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने शहीदों को शहीद स्मारक पर पहुंचकर नमन किया. नगर पंचायत की तरफ से उन्हें अंग बस्त्रम से सम्मानित किया गया.

 

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा व अध्यक्ष प्रतिनिधि मनटन वर्मा मौजूद थे. सेनानी संगठन की तरफ से वीजेन्द्र नाथ मिश्र, गंगासागर सिंह, शिव कुमार सिंह कोशिकेय, शिवसागर पाण्डेय,द्विजेन्द्र मिश्र, सागर सिंह राहुल, उषा सिंह,कौशल कुमार, सरदार लक्ष्मण सिंह,वीरेन्द्र कुमार ,संजय उपाध्याय सहित दर्जनों सेनानी शामिल थे.

 

सेनानियों व सेनानी आश्रितों को जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार संजय सिंह व नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बैरिया तहसील परिसर में अंग बस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

 

पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर चढ़ाया पुष्प चक्र

पुष्प अर्पित करते पूर्व सैनिक

 

बैरिया. भूतपूर्व सैनिक संगठन बलिया के तरफ से जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर सूबेदार मेजर शैलेन्द्र सिंह,अंगद सिंह,कन्हैया शर्मा,उमाशंकर ओझा,सत्यनारायण सिंह,आर के यादव,श्रीकांत तिवारी,हरिहर यादव,कैप्टन आर के राय,कुंज बिहारी यादव सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे.

 

विद्यालयों के बच्चों ने भी शहीदों को किया नमन

बैरिया. दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथ मे राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए शहीद स्मारक बैरिया पहुंचे. जहां बच्चों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को नमन किया. वहीं गोड़वाना व अखिलभारतीय गोड़ महासभा द्वारा परम्परागत वाद्य यन्त्रों के साथ शहीद स्मारक पर पहुचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वहीं वाद्ययंत्रों को बजाकर शहीदों के स्मृति को ताजा किया गया.

 

शहीद कैशल कुमार सिंह के परिजन ने दिया शहीदों कोश्रृद्धांजलि

बैरिया. 18 अगस्त 1942 के क्रांति के नायक नारायणगढ़ निवासी अमर शहीद कौशल कुमार के पौत्र अनिल सिंह सपत्नीक शहीद स्मारक पर पहुंचकर 18 वर्ष की आयु में अपने सीने पर गोली खाने वाले शहीद कौशल कुमार सिंह व अन्य शहीदों को नमन किया.

 

एसएचओ ने परम्परागत ढंग से किया पूजन अर्चन

शहीदों को सलामी देते बैरिया पुलिस के जवान व पूर्व सैनिक

 

बैरिया. परम्परा के अनुसार एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने प्रातः सात बजे शहीद स्मारक पर पूजा अर्चना किया व शहीद स्मारक पर पुलिस प्रशासन की ओर से चादर चढ़ाया. पुलिस बल द्वारा अपने शास्त्र उल्टाकर शहीदों को सैल्युट किया गया.

 

शहीद स्मारक को प्रदान की जाएगी भव्यता

 

बैरिया. शहीद स्मारक पर पहुचे सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि इस शहीद स्मारक को भव्यता प्रदान की जाएगी,वही जिन गांवों के लोग स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए है या जिस गांव के लोग सेनानी रहे है उन गांवों को विकास से संतृप्त किया जाएगा. इसके लिए हमारी सरकार योजना बना चुकी है. जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा.

(बैरिया संवाददाता वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

 

Related

Tags: #Asoulful #Bairiya #martyrs #remembrance #शहीदस्मारक जवान बैरिया शहीद

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Next: समोसे के विवाद को लेकर युवक पर हमला

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.