Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया में बंद सफल, पर विवाद से नहीं रह सका वंचित
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया में बंद सफल, पर विवाद से नहीं रह सका वंचित

बैरिया में बंद सफल, पर विवाद से नहीं रह सका वंचित
General Desk 6 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया(बलिया)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर गुरूवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के सभी बाजार बंद रहे. आन्दोलनकारी सुबह से ही बैरिया तिराहे पर इकट्ठा होकर जिले के एकमात्र विधायक को छोड़ कर सभी पीएम मोदी, सीएम योगी, सांसद भरत सिंह, नीरज शेखर व सभी विधायको के खिलाफ नारे बाजी करते हुए एनएच के रास्ते तहसील पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पर प्रवेश द्वार का ताला बंद करा दिए.


तहसील से वापस जुलूस नारेबाजी करते खुली दुकानों को बंद कराने का अनुरोध करते हुए देवराजब्रह्म मोड़ तक जाकर पुन: बैरिया तिराहे पर वापस लौट रानीगंज बाजार आते समय बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर के मैदान पर शिक्षा क्षेत्र बैरिया के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जिसका उद्घाटन सांसद भरत को करना था, को बंद करा दिए. उसके बाद जुलूस रानीगंज बाजार की ओर बढ़ा. जुलूस के साथ काफी संख्या में पुलिस बल क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व एसएचओ गगन राज सिंह के नेतृत्व में चल रहा था. जुलूस के रानीगंज बाजार तक शान्तिपूर्ण गया, रानीगंज बाजार के पसरहट्टा में दुकानदारों से हल्की झड़प हुई.

वापसी में बीबीटोला में दुकान बन्द कराने को लेकर हुए मारपीट में जुलूस में चल रहे विकास सिंह चांदपुर, कुन्दन सिंह गहलौत इब्राहिमाबाद तथा राजेश सिंह चकिया घायल हो गए. तुरंत पहुंची पुलिस ने विवाद को आगे बढने से रोका, और स्थिति को नियन्त्रित कर लिया. क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है. जुलूस में दुर्ग विजय सिंह झलन, मंटू कुंवर, अमित सिंह, मणि भूषण सिंह, मंगल सिंह, चम्पू सिंह, नीलेश सिंह, विकास, बब्लू, गोलू आदि सैकड़ो युवा रहे.
रानीगंज से लौटाए गए प्रशासनिक अधिकारी
रानीगंज बाजार में चौक पर रास्ता जाम था. उधर से एसडीएम बच्चालाल दुबे, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा व स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां राहत सामग्री लेकर मंत्री श्रीकांत शर्मा के राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम गोपाल नगर जा रहे थे. जिन्हे चक्का जाम किए लोगों ने चौक से आगे जाने से रोक दिया. तहसीलदार गुलाब चंद्रा जाम हटाने का अनुरोध किए लेकिन वह नहीं माने. बाद में प्रशासनिक अधिकारी रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से गोपालनगर गए.

सांसद ने कहा कि मैं मोदी व योगी के निर्णय के साथ हूँ

इंका बैरिया के मैदान पर आयोजित प्राथमिक विद्यालयों के वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया. जबकि सांसद भरत सिंह समय पर पहुंचे. वहां उपस्थित आयोजकों को सम्बोधित करते हुए बोले कि मैं जो समय दिया था उस पर उपस्थित हूँ. मैं जो कहता हूँ वह करता भी हूँ. यह भी कहे कि मैं मोदीजी व योगीजी के निर्णय के साथ हूँ.

..फिर शुरू हुआ थाने पर जमघट

थाने पर एससी एसटी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीबीटोला मे दुकान बंद कराने को लेकर हुई मारपीट में घायलों द्वारा बीबीटोला के चार दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी गई. इस दौरान बैरिया भाजपा विधायक कुछ देर के लिए थाने में आकर बैठे थे तथा घायल विकास सिंह निवासी चांदपुर द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद विधायक थाने से वापस लौटे. इस मामले मे बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 323,324, 504, 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया. विधायक के थाने से वापस जाने के कुछ ही देर बाद बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन बीबीटोला बाजार के दुकानदार व सैकडों की संख्या में पुरूष महिलाओं के साथ थाने पर पहुंचे. थाने के सामने धरना पर बैठ गए. मंटन वर्मा का आरोप था कि मै बाहर सांसद जी के साथ था. विधायकजी थाने में बैठ कर हमें मां बहन की गाली दे रहे थे. हमारा आदमी हमे काल करके यह घटना सुना रहा था. उसे देख कर विधायकजी के समर्थक मार कर मोबाइल छीन लिए. मंटन वर्मा की मांग थी की बीबीटोला कस्बे में जिस दुकानदार के साथ, तथा दुकान पर दवा खरीदने आए व्यक्ति के साथ आन्दोलनकारी मारपीट किए हैं, उनपर जबतक मुकदमा दर्ज कर नकल नही दी जाती मै यहीं अपने लोगों के साथ बैठा रहूंगा. इस मौके पर एएसपी विजयपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार व एसएचओ गगन राज सिंह के समझाने बुझाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि अपने लोगों के साथ जाकर शहीद स्मारक पर बैठ गए. जिसमे पंकज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों पर नामजद धारा 395, 325, 427 अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया.
उधर इस बावत पूछे जाने पर विधायकसुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि मै थाने पर गया था. मेरे चार लोगो को चोट आई है. एक का तलवार से हाथ कटा है. एक के सिर पर चोट आई है. मै ने एसएचओ से मुकदमा दर्ज करने को कहा. मंटन वर्मा का आरोप निराधार व बेबुनियाद है. मै ने कोई गाली नहीं दी है.

Related

Tags: बैरिया भारत बंद मारपीट

Post navigation

Previous: बांसडीह में भी रही अभूतपूर्व बंदी
Next: नारायणगढ़ में आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने खाया जहर

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.