Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • असमः बेटे व बहू को डी वोटर करार जेल में ठूंसा, बलिया की छुटकी देवी की सदमे से मौत
  • देश दुनिया
  • बहरवासू

असमः बेटे व बहू को डी वोटर करार जेल में ठूंसा, बलिया की छुटकी देवी की सदमे से मौत

यदि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो शायद तिनसुकिया जिले के दिनेश प्रजापति और उनकी पत्नी तारा देवी को दिवंगत मां के श्राद्ध करने की भी अनुमति नहीं मिली होती.
News Desk 19 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Dinesh_Prajapati_tara_tin_1
विजय शंकर पांडेय

यदि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो शायद तिनसुकिया जिले के दिनेश प्रजापति और उनकी पत्नी तारा देवी को दिवंगत मां के श्राद्ध करने की भी अनुमति नहीं मिली होती. इस साल मुल्क जब 72वां स्वतंत्रता दिवस मना कर खाली हुआ तो बेटे दिनेश और बहू तारा देवी की रिहाई की गुहार लगाते लगाते बलिया की मूल निवासी छुटकी देवी ने थक हार कर सदमे से दम तोड़ दिया. छुटकी देवी का अपराध मात्र यही था कि उन्होंने या उनके पति ने करोड़ो-अरबों का वारा न्यारा कर एंटीगुआ या किसी अन्य मुल्क की नागरिकता खरीदने भर का माद्दा जीते जी पैदा नहीं कर सके, वरना उनके बच्चे भी आज दुनिया की किसी अदालत में भारत की जेलों की खराब हालत का हवाला देते हुए याचिका दाखिल कर दिए होते. 

इंडियन एक्सप्रेस को प्रजापति दंपति के वकील ने बताया है कि हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर विचार करते हुए उन्हें मां के श्राद्ध के लिए 9 सितंबर तक अंतरिम सशर्त जमानत पर रिहाई की अनुमति दी थी. द टेलीग्राफ से बातचीत में असम प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव सोमानी ने इस दंपति की गिरफ्तारी पर कहा है कि इस प्रकरण के चलते पूरे प्रदेश के हिंदी भाषियों में दहशत का माहौल है. सोमानी ने दंपति के फोटो वोटर की कॉपी दिखाते हुए इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है. उनका कहना है कि हिंदी भाषियों को सिर्फ संदिग्ध मतदाता करार देकर जेल में कैसे रखा जा सकता है? इस मुद्दे पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए.

न्यूज पोर्टल नॉर्थईस्टइंडिया 24 से बातचीत में भाजपा विधायक और हिन्दीभाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष अशोकानंद सिंघल ने भी दिनेश प्रजापति और उनकी पत्नी को विदेशी बताए जाने और डिटेंशन कैम्प में डाल देने के मामले को अमानवीय करार दिया है. कहा कि नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (NRC) का काम बांग्लादेशियों की शिनाख्त के लिए किया गया, कुछ लोग इस प्रक्रिया को डाइवर्ट कर भारतीय नागरिकों को परेशान कर रहे हैं, जो लोग इस प्रक्रिया को बाधित कर भारतीय नागरिकों को परेशान कर रहे हैं, उन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

https://twitter.com/ashoksah/status/1038720075706945542

दिनेश प्रजापति का मामला सुर्ख़ियों में आने के बाद हिंदी भाषियों को विदेशी बताने के और भी मामले सामने आने लगे हैं. इन्हीं मामलों में एक मामला गुवाहाटी के लाल बाबू पासवान का भी है. बिहार के पूर्वी चम्पारण से तीन दशक पहले रोटी के तलाश में वहां पहुंचे लाल बाबू को भी विदेशी न्यायधिकरण की ओर से नोटिस मिला है और उन्हें विदेशी बताया गया है. इस तरह की हरकतों से असम में रहने वाले हिंदी भाषी डरे-सहमे और परेशान से हैं. उन्हें यह आशंका सताने लगी है कि पता नहीं कब उन्हें विदेशी करार दिया जाए और अपने ही देश में नागरिकता साबित करने की नौबत आ जाए. परेशान हिन्दीभाषी अपने नेताओं के पास फरियाद ले कर पहुंच रहे हैं, लेकिन नेताओं के पास भी उनकी फ़रियाद सुनने के आलावा और कोई चारा नहीं है.

डेक्कन क्रोनिकल के पत्रकार मनोज आनंद लिखते हैं कि रोजी रोटी की तलाश में साल 1945 में पति परशुराम संग बलिया से असम पहुंचने वाली 70 वर्षीय छुटकी देवी की हिम्मत व धैर्य बेटे व बहू को संदिग्ध वोटर करार दिए जाने व जेल भेज दिए जाने से टूट चुकी थी. परशुराम और छुटकी की पांच संतानें हुई. दो बेटे दिनेश और राजेश तथा तीन बेटियां. ये सभी असम में पैदा हुए और वहीं शादी भी कर लिए. दिनेश व तारा की गिरफ्तारी के बाद उनके पांच बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी बुजुर्ग असहाय छुटकी देवी पर ही था. दिनेश के बड़े बेटे धीरज प्रजापति ने आठवीं बाद पढ़ाई छोड़ दिया और अपने व परिजनों के दो वक्त की रोटी जुगाड़ने में जुटा है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक खेतिहर मजदूर बनकर पत्नी छुटकी देवी संग असम पहुंचने वाले परशुराम का नाम 1968 की वोटर लिस्ट है, जबकि उनकी बहू तारा के पिता का नाम 1966 की वोटर लिस्ट में है. वे ऐसे कागजात भी प्रस्तुत कर रहे हैं जो साबित करते हैं कि वे बलिया के मूल निवासी हैं. आल असम भोजपुरी परिषद के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता व हिंदी विकास परिषद के वकील राय का कहना है कि हिंदी भाषियों की नागरिकता को संदिग्ध करार देना हैरतअंगेज है. आल असम भोजपुरी छात्र परिषद के अजय सिंह व अवधेश रस्तोगी की माने तो ऐसे दर्जनों मामले हैं, जिसमें बिहार व यूपी से असम पहुंचने वाले लोग संकटों का सामना कर रहे हैं.

एशियन एज के मुताबिक प्रजापति दंपति के आश्रित बच्चों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास इंदिरा आवास के सिवाय कुछ नहीं हैं, जो जीने का सहारा बन सके. माता-पिता की अनुपस्थिति में रोटी के भी लाले पड़े हैं. छुटकी देवी जब तक जीवित थी, बेटे-बहू की रिहाई के लिए गुहार लगाती फिर रही थी. अब वह भी नहीं रही. अब स्थानीय ग्रामीण ही दिनेश व तारा के बच्चों की उम्मीदों के किरण हैं.

(इस खबर के साथ दी गईं तस्वीरें द टेलीग्राफ व नॉर्थईस्टइंडिया 24 के अलावा ट्वीटर से साभार ली गई हैं)

Assam: 70-yr-old mother dies after son declared doubtful citizen in NRC draft. The son Dinesh and his wife have been languishing in a detention camp in Tinsukia district after they were declared as Doubtful Voters.

Related

Tags: असम एनआरसी तिनसुकिया बलिया

Post navigation

Previous: सांप काटने पर झाड़ फूंक के लिए जाते समय रास्ते में हुई दुर्घटना, 3 घायल
Next: एक पखवारा से हाइवे पर लटक रहा है ट्रांसफार्मर, विद्युत विभाग उदासीन

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.