आद्याशंकर यादव बने समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष

बलिया। आद्याशंकर यादव समाजवादी पार्टी बलिया के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. साथ ही सपा की जिला कार्यसमिति भंग कर दी गई है. आद्याशंकर यादव के मनोनयन पर सपा कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा. लोगों ने माल्यार्पण कर श्री यादव का स्वागत किया तथा समाजवादी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच कर उन्हें बधाई दिए.