Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए कसी कमर
  • जिला जवार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए कसी कमर

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने व सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जरूरी निर्देश जारी किये हैं.
News Desk 17 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700

बलिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने व सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जरूरी निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने पात्र लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को समय से अनुसूचित वस्तुएं उपलब्ध हो सकें. इसकी समीक्षा एसडीएम व डीएसओ समय समय पर करते रहेंगे. जिलाधिकारी ने खाद्यान्न के उठान, वितरण एवं सत्यापन के लिए रोस्टर भी निर्धारित करते हुए बताया है कि वितरण होने वाला खाद्यान्न हर हाल में पहली तारीख से कोटेदार के पास उपलब्ध रहेगा.

रोस्टर के अनुसार आवंटित खाद्यान्न का ब्लाॅकवार आवंटन जिला पूर्ति अधिकारी हर महीने की 3 तारीख तक अवश्य जारी कर देंगे. उठान करने वाली संस्था 8 तारीख तक भारतीय खाद्य निगम में धनराशि जमा कर देगी तथा निगम द्वारा 10 तारीख तक उठानकर्ता संस्था के पक्ष में रिलीज आर्डर भी जारी कर दिया जाएगा. इस रोस्टर के अनुपालन की जिम्मेदारी खाद्य विपणन अधिकारी को दी गयी है.

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि खाद्यान्न का उठान 11 तारीख से चालू कर दिया जाए. जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि कोटेदार द्वारा सम्बंधित ब्लाॅक गोदामों से प्राप्त करने के लिए आवंटन माह के पूर्ववर्ती महीने की पहली तारीख से 20 तारीख तक खाद्यान्न का मूल्य विभाग में जमा कराना सुनिश्चित कराएं. पूर्ववर्ती माह की ही 21 तारीख से 30 तारीख तक विपणन शाखा के गोदामों से कोटेदार द्वारा गेहूं, चावल या चीनी का उठान एक साथ किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने राशन वितरण की थ्री-स्टेज चेकिंग की दी जिम्मेदारी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालन के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने थ्री-स्टेज चेकिंग की व्यवस्था की है. इसके लिए उन्होंने अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है. पहले स्टेज में भारतीय खाद्य निगम से ब्लाॅक स्तरीय गोदामों पर प्रत्येक आमद का सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा नामित राजपत्रित अधिकारी से कराया जाएगा.
इसके लिए जिलाधिकारी ने ब्लाॅकवार अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी दे दी है. इसमें मार्केटिंग गोदाम हनुमानगंज के लिए उपजिलाधिकारी सदर, रतसड़ के लिए तहसीलदार सदर, चितबड़ागांव के लिए बीडीओ सोहांव, बेलहरी के लिए बीडीओ बेलहरी, दुबहड़ के लिए बीडीओ दुबहड़, बांसडीह(केवरा) के लिए एसडीएम बांसडीह, बेरूआरबारी(सुखपुरा) के लिए तहसीलदार बांसडीह, रेवती के लिए बीडीओ रेवती को जिम्मेदारी दी है.

मार्केटिंग गोदाम मनियर के लिए बीडीओ मनियर, पन्दह के लिए तहसीलदार सिकंदरपुर, सीयर के लिए उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड, नगरा के लिए तहसीलदार बेल्थरारोड, रसड़ा के लिए एसडीएम रसड़ा, चिलकहर के लिए तहसीलदार रसड़ा, सिकंदरपुर के लिए एसडीएम सिकंदरपुर, बैरिया के लिए एसडीएम बैरिया व मुरलीछपरा के लिए तहसीलदार बैरिया को पहले स्टेज की चेकिंग के निर्देश दिये हैं. जिलाधिकारी ने कहा है कि केंद्र प्रभारियों द्वारा यदि प्रत्येक आमद के स्टाॅक का सत्यापन नही किया जाता है तो सम्बन्धित केंद्र प्रभारी या विपणन निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.

द्वितीय स्तर पर सत्यापन के लिए मार्केटिंग गोदाम हनुमानगंज/नगर, चितबड़ागांव, बेलहरी, केवरा, बेरूआरबारी (सुखपुरा), रसड़ा व सिकंदरपुर (नवानगर) के लिए उस ब्लाॅक के पूर्ति निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की गयी है. मार्केटिंग गोदाम रतसड़, दुबहड़, रेवती, पन्दह, सीयर व बैरिया के लिए सम्बन्धित तहसील के पूर्ति लिपिक दूसरे स्टेज की चेकिंग करेंगे. मनियर, नगरा, चिलकहर व मुरलीछपरा (लालगंज) पर यह काम सम्बन्धित ब्लाॅक के एडीओ पंचायत करेंगे. जिलाधिकारी ने दूसरे स्टेज में प्रतिदिन का आमद स्टाॅक के सत्यापन का निर्देश दिया है. तीसरे स्टेज की चेकिंग के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि लेखपाल या सचिव द्वारा प्रत्येक माह की 1 से 4 तारीख तक सत्यापन सुनिश्चित कराएंगे.
कालाबाजारी की शिकायत मिली तो नपेंगे जिम्मेदार
सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सख्त निर्देश जारी किये हैं. चेतावनी दी है कि ऐसी शिकायत मिलने पर सम्बन्धित खाद्य विपणन अधिकारी व केंद्र प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई होगी.
उन्होंने निर्देश दिया है कि खाद्यान्न वितरण की सभी स्तरों पर सतत निगरानी रखी जाय. यदि कहीं भी खाद्यान्न की कालाबाजारी या खुले बाजार में बिकते हुए पाया जाए तो तत्काल सम्बन्धित थाने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाए. इसमें जो भी कर्मचारी लिप्त मिले, उन्हें भी निलम्बित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए. यदि किसी पर्यवेक्षण अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई शासन स्तर से की जानी है तो उस सम्बन्ध में पूर्ण विवरण सहित प्रस्ताव शासन को तत्काल भेजा जाए.
जिलाधिकारी ने प्रथम व दूसरे स्तर पर चेकिंग के लिए नामित अधिकारियों को सचेत किया है कि प्रत्येक माह हाॅटशाखा केंद्रों पर जाकर स्टाॅक एवं आमद का भौतिक सत्यापन स्वयं करें. किसी अन्य अधीनस्थ कर्मी के भरोसे इस महत्वपूर्ण काम को न छोड़ें. यदि कहीं भी कालाबाजारी या खाद्यान्न के खुले में वितरण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित खाद्य विपणन अधिकारी व केंद्र प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई तय है.

Related

Tags: कोटेदार डीेएम बलिया राशन

Post navigation

Previous: शासन प्रशासन घाघरा तटवर्ती क्षेत्र के बाढ़ व कटान को लेकर गम्भीर नहीं: अंचल
Next: सिसवार चट्टी पर ठोकर लगने से उछली बाइक, दो महिलाएं घायल

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.