Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 05-06 दिसंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 05-06 दिसंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 5 December, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

– लखनऊ. सपा में जाने की अटकलों के बीच बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, उनके बड़े भाई और संतकबीर नगर से पूर्व सांसद कुशल तिवारी और इनके रिश्तेदार व पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय बसपा से निष्कासित हुए.

 

 

दहेज हत्या में वांछित एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

– नगरा. पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय चालान कर दिया.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

 

जिला मजिस्ट्रेट ने 9 अभियुक्तों को किया जिला बदर

– बलियाः जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत 9 लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया है. वहीं 5 लोगों पर इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए जारी कारण नोटिस वापसी की कार्यवाही की है.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, दो वाहन जब्त

– बलिया. जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अभियुक्तों का शस्त्र लाईसेंस निरस्त किया है. अजीमुल्लाह पुत्र सफिउल्लाह निवासी बहेरी थाना कोतवाली, सुशील कुमार सिहं उर्फ झाबर निवासी फेफना थाना फेफना, हरिन्द्र यादव पुत्र मुसाफिर यादव निवासी बिलारी थाना सुखपुरा के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. वहीं दो गोवध अधिनियम के अन्तर्गत सद्दाम कुरैशी निवासी उमरगंज थाना कोतवाली बलिया, रविन्द्र कुमार निवासी गनेश धर्मकाटा तरना शिवपुर वाराणसी के वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की है.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

तेनुही गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

– बलिया. पकड़ी थाना क्षेत्र के तेनुही गांव में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रविवार की रात गांव में आयी हुई थी. किसी बात को लेकर गुलशन राजभर व विपिन राम का आपस में विवाद हो गया. आरोप है कि  मारपीट के दौरान ही उमावती (55 साल) बेहोश होकर गिर गई. जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई थी.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 551 जोड़ों की हुई शादी

– बलिया. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फेफना में 551 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. विवाह से पहले राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने समारोह में आए लोगों का अभिनंदन और स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत राम-सीता विवाह से हुई. इस कार्यक्रम में दिल्ली और लखनऊ से आए कलाकारों ने राम और सीता के विवाह का नाटक का मंचन किया. कलाकारों ने अपने लोक कला के माध्यम से लोगों को राम और सीता के आदर्श जीवन के बारे में बताया. वैवाहिक समारोह में आये जोड़ों ने जनपद के प्रभारी मन्त्री अनिल राजभर,राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपिका तिवारी और डॉक्टर विपुलेन्द्र प्रताप से आशीर्वाद ग्रहण किया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा धारक किसान नथुनी सिंह का जनपद में प्रथम स्थान

 – रसड़ा. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बीमा धारक किसान मोतिरा निवासी नथुनी सिंह को भाजपा जिलामहामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर भिष्ठान खिला कर स्वागत किया. महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि नथुनी सिंह ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर रसड़ा क्षेत्र के किसानों का मान सम्मान बढ़ा दिया है. मुख्य विकास अधिकारी एवं कृषि अधिकारी ने नथुनी सिंह को 27 हजार रुपया के साथ साथ प्रमाण पत्र भी सौपा.
(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

कपड़े में लिपटी मिली एक नवजात

– रेवती. नगर पंचायत के वार्ड नम्बर तीन में  रेवती इण्टर कालेज के पीछे रविवार की सुबह कपड़े में लिपटी हुई एक रोती हुई नवजात मिली. रविवार की सुबह अचानक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गये. देखा कि कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची रो रही है. यह देख बच्ची को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया. जहां उसका मेडिकल चेकअप स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

351 दिनों में 151 निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

– बेल्थरारोड. सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने रविवार को ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि 351 दिनों में 151 निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कराया गया, इससे समृद्धिशाली भारत का निर्माण नीव स्तर से मजबूत होगा. कहा कि समारोह तभी होते हैं जब काम होते हैं. इससे पहले इस स्तर का विकास देखने को नहीं मिला था. ब्लाक प्रमुख के रुप में आलोक सिंह ने जो विकास किया है वह उनका नैतिक धर्म है. जो जनप्रतिनिधि नैतिक धर्म को नहीं निभाता उसे समाज स्वीकार नहीं करता.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 106 जोड़े

 -लालगंज.  द्वाबा के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री 1008 खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर पर रविवार के दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 106 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. जिसमे सरकारी सूची 57 की है शेष बिना रजिस्ट्रेसन की भी 50 शादियां कराई गई. सभी जोड़ों का कन्यादान बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया.
(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

 

भागड़ नाला में उतराता मिला अधेड़ का शव,  पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

– बैरिया. थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार के निकट देवकी छपरा गांव के सटे दक्षिण तरफ भागड़ नाला में रविवार की सुबह एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव पानी मे उतराता मिला।स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को भागड़ नाला के पानी से निकलवा कर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

 

पांच लोगों के घरों से लाखों के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी

 – रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बारी बारी से पांच लोगों के घरों से लाखों के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया. पीड़ितों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

 – रेवती. स्थानीय थाना अंतर्गत रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर पीडी इंटर कॉलेज गायघट के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम गायघाट निवासी राहुल चौहान 21 वर्ष तथा बचन चौहान 18 वर्ष अपनी अपाचे बाइक पर सवार होकर बांसडीह के लिए जा रहे थे. अभी वह गायघाट स्थित खेदन चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि सहतवार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. फल स्वरूप दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

कार दुर्घटना में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल

– रसड़ा. लखनऊ मार्ग स्थित सठियांव के समीप डिवाइडर से टकराकर शनिवार की रात्रि डेढ़ बजे तेज रफ्तार आर्टिका कार हवा में उड़कर पलट गयी. उसमें सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं आर्टिका कार के परखरचे उड़ गये. गोमती नगर लखनऊ में 5 दिसंबर को आयोजित व्यापारी महाकुम्भ में शामिल होने जा रहे समाजवादी व्यापार सभा नगर ईकाई के कार्यकर्ता आर्टिका कार से जा रहे थे. इस बीच सठियांव के समीप तेज रफ्तार आर्टिका कार जानवर को टक्कर मारते हुये डिवाइडर से टकराकर दूसरे डिवाइडर में टकराकर हवा में उड़ कर पलट गयी.
(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

रेवती में हो रही स्टेशन बचाने की मुहिम

– रेवती. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार के दिन स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति, व्यापार मंडल, केसरवानी वैश्य समाज, नाई महासंघ आदि विभिन्न संगठनों के लोगों ने “स्टेशन नहीं तो वोट नहीं ” स्टेशन बचाने की मुहिम में नारा लगाते हुए जन संपर्क अभियान का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में कामरेड ओम प्रकाश कुंवर ने कहा कि रेवती कस्बा नगर पंचायत के साथ ब्लाक मुख्यालय भी है. पचास से अधिक गावों के ढ़ाई लाख से अधिक जनता का सीधा जुड़ाव इस स्टेशन से है. आजादी से पहले का राजनीतिक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है. इसे हाल्ट घोषित किया जाना हम कतई नहीं बर्दाश्त करेंगे.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

स्व. चन्द्रभानु पाण्डेय की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

– बलिया. शहीद छात्रनेता चन्द्रभानु पांडेय की 30वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरूआत नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व चंद्रभानु पाण्डेय छात्र राजनीति में शुचिता के प्रबल पैरोकार थे. उन्होंने संघर्ष के रास्ते पर चल कर छात्र राजनीति को नई दिशा दी थी.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा

– मनियर. मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत मानिकपुर में प्राचीन मंदिर श्री खाकी बाबा मठ में धनुष यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को शुरू हुई. आयोजनकर्ता श्री श्री 108 श्री विजय शरणदास रामायणी जी हैं.
(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.
Tags: बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर रसड़ा रेवती लखनऊ वाराणसी सहतवार सिकंदरपुर सुखपुरा हल्दी

Post navigation

Previous: Front Page: 04 दिसंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
Next: Front Page: 07-08 दिसंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.