

बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी गांव के एक 32 वर्षीय युवक की गंगा में आई बढ़ के पानी में डूबने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ के लोग भी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. डुबे हुए स्थान पर पानी ज्यादा होने व किनारों पर झाड़ियों के चलते खोजने में दिक्कत हो रही है.
प्राप्त सूचना के अनुसार राकेश कुमार ठाकुर (32) पुत्र स्व० कैलाश ठाकुर निवासी हल्दी ,स्थानीय ढाले पर स्थित अपनी सैलून की दुकान से मंगलवार की दोपहर अपने घर दोपहर का खाना खाने जा रहा था कि रास्ते में गाँव के पास बड़ी पुलिया पर बैठ गया। अचानक ही पुलिया से नीचे गंगा में आई बाढ़ के पानी मे गिर गया.उसके गिरते ही दूर खड़े लोग चिल्लाने लगे.लोगों की आवाज सुनकर गाव के कुछ युवक उसे बचाने के लिए पानी मे कूद गए लेकिन काफी खोज –बीन के बाद भी उसका पता नही चला
इसकी सूचना उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी गयी. मौके पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ टीम भी पहुंची थी और एनडीआरएफ के गोताखोरो ने पानी मे डूबे राकेश को खोजने में जुटी रही.देर शाम तक उसका पता नही चल सका.
आशंका जतायी जा रही है कि बाढ़ के पानी के बहाव चलते युवक बह गया है, समय बीतने के साथ युवक के जीवित होने की संभावना कम होती जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मौके पर उपस्थित एसडीएम सदर जुवैद खाँ ,थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह,उपनिरीक्षक अमरजीत यादव की देख रेख में युवक की तलाश जारी थी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
(हल्दी से रिपार्टर आरके की रिपोर्ट)
