दुबहर, बलिया. बाढ़ से बलिया के कई इलाके बुरी तरह से प्रभावित हैं और बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है। इस दौरान उन्हें खाना-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि प्रशासन और जन प्रतिनिधि अपनी तरफ से पूरी कोशिश में हैं कि कोई भूखा ना रहे.
इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार की देर शाम धरनीपुर, भरसर, दुबहर, नेतलाल के छपरा, भीमपट्टी, बिशुनपुरा, बसरिकापुर, ओझवलिया, त्रिलोकपुर मठिया, डामर छपरा आदि गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर पका- पकाया खाना का वितरण किया.
पिंटू जावेद ने कहा कि जिनके घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं वे आज बदतर जिदंगी गुजारने को मजबूर है. ऐसे लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा. इस मौके पर नंदजी गुप्ता, शामील, राजू यादव, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रघुनाथ साहनी, सोनू पाठक, मुकेश यादव, आजम खान, करीम, फिरोज एवं कमलेश यादव आदि मौजूद रहे.
(दुबहर से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

