सिकंदरपुर में दुकान में लगी आग, मनियर में 4 एकड़ गेहूं की फसल जली

बलिया. सिकंदरपुर में बस स्टेशन से गुजरने वाली नहर मार्ग पर स्थित प्रिया ट्रेडर्स की दुकान में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात किसी समय अज्ञात कारणों से आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.

इस संबंध में प्रोपराइटर धीरेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब 2 बजे रात लोगों से सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है. वह दुकान पर जाकर देखे तो उनके दुकान के अंदर रखे हुए सामान जल रहे थे. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी तथा चौकी प्रभारी अमरजीत यादव को बताया. चौकी प्रभारी अमरजीत यादव व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की.

 

चार एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हुई

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

मनियर,बलिया. मनियर क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के बिजलीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग मे करीब 4 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोटवां निवासी अरूण मिश्रा के बिजलीपुर मौजे में 12कट्ठा गेहूं की फसल से आग की लपटें दिखाई दीं. ग्रामीणों ने आग की लपटे देखीं तो खेतों की तरफ दौड़े. जब तक लोग पहुंचे तब तक भोला यादव का 8कट्ठा, मन्नू मिश्रा 5कट्ठा, मिथिलेश यादव का 10 कट्ठा, अनिल चौहान 5 कट्ठा, अनिल मिश्रा का 12 कट्ठा, प्रभुनाथ मिश्रा 12 कट्ठा, राजकुमार मिश्रा का 12 कट्ठा व शारदा देवी 12 कट्ठा यानी कुल करीब 4 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई. ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा के साथ बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE