Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में 85 और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 7,103 नए मरीज बढ़े
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में 85 और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 7,103 नए मरीज बढ़े

अब यूपी में ऑन डिमांड भी करा सकेंगे कोविड टेस्ट
News Desk 11 September, 2020 1 minute read

बलिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 85 नए कोरोना संक्रमितों की बढोतरी दर्ज की गई. इस तरह यहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 8531 हो गयी है. हालात को बिगडते देख, बलिया जिला प्रशासन ने कोरोनारोधी औषधि किट शुक्रवार को लांच किया.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 7,103 नए मरीज बढ़े हैं. इससे पहले गुरुवार को 7042 पॉजिटिव केस सामने आए थे. इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2.99 लाख पहुंच गया है. राहत की बात है कि इनमें अब तक 2.27 लाख केस इलाज के बाद कोरोना मुक्त हो चुके हैं. शुक्रवार को सरकार ने ऑन डिमांड कोविड टेस्ट कराने की छूट दी है.

यूपी में कोरोना के 67321 एक्टिव केस

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,321 है. जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,27,442 हो गई है. उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के RT-PCR लैब में कल 50,076 टेस्ट किए गए. कल प्रदेश में कुल 1,50,652 सैंपल्स की जांच की गई. अब तक कुल 72,17,980 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 4.14 % है. प्रदेश में 34,920 लोग होम आइसोलेशन में हैं. अब तक 1,44,147 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 109,227 की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है.

UP में डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के बिना भी कोविड टेस्ट

यूपी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब ऑन डिमांड भी कोविड टेस्ट कराया जा सकता है, डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन के बिना भी अब कोविड टेस्ट कराया जा सकता है. प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 20,000 हो गई है. जिनमें लगभग 16,20,000 मकान चिन्हित हैं, 93,31,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं. कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 49,508 है.

कोरोनारोधी औषधि किट व सक्रिय रोग निरोध का शुभारम्भ, मेडिकल टीम के बताए अनुसार खाएं सभी दवाएं : डीएम

बलिया जिले में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी रेट और बेहतर हो सके, उनकी दिक्कतें कम हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी औषधि किट शुक्रवार को लांच किया गया. इस अवसर पर सक्रिय रोग निरोध का भी शुभारम्भ हुआ, जिसके जरिए कोरोना होने की सम्भावनाएं कम होंगी. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कोरोनारोधी औषधि किट में रखी दवाओं के बारे में विस्तार से बताया.

कहा, पॉजिटिव आने के बाद ये सभी दवाएं महत्त्वपूर्ण हैं. अगर डॉक्टर इन दवाओं को खाने के लिए दे रहें हैं तो कत्तई परहेज नहीं करें. डॉक्टर के बताए गए समय पर सभी दवाओं को जरूर खा लें. ऐसा करके मरीज अपनी दिक्कतों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. जिंक टैबलेट व मल्टी विटामिन्स के जरिए भी इम्यूनिटी को बेहतर कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एंटीजन रैपिड किट से पॉजिटिव आने पर एक घंटे के अंदर तथा आरटीपीसीआर से आने पर चार घंटे के अंदर यह दवा मरीज तक पहुंच जाएगी.

इस अवसर पर सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि पहले भी फाइलेरिया, मलेरिया या रतौंधी की बीमारी को रोकने के लिए दवा दी जाती थी. बच्चों में कीड़ी मारने के लिए दवा दी जाती थी, पर लोग फेंक देते थे. अब कोरोना हो ही नहीं, इसके लिए इवरमेक्टिम को जिस तरीके से खाने की सलाह दी जा रही है, जरूर खाएं.

इवरमेक्टिन दवा से 80 फीसदी से कम होगी कोरोना होने की सम्भावना

जिलाधिकारी ने बताया कि सक्रिय रोग निरोध के अन्तर्गत इवरमेक्टिम दवा खाने से कोरोना होने की सम्भावनाओं को 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. स्वस्थ्य लोग भी इसे जरूर खा लें. खासकर बाहरी समाज में घूमने वाले लोग जरूर खाएँ. सबसे अच्छी बात कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. यह आम तौर पर हर छह महीने पर खाई जाने वाली कीड़ी की दवा है. ध्यान रहे कि सही तरीके से इस दवा को खाना होगा. गर्भवती महिलाएं व दो वर्ष से छोटे बच्चे इस दवा को नहीं खाएं.

इसके तरीके की जानकारी देते हुए सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि रात को वसायुक्त खाना खाने के दो घंटे बाद इवरमेक्टिन की 12 एमजी की एक गोली या 6 एमजी की दो गोली खा लें. फिर 7वें तथा 30वें दिन इस दवा को खाएं.

हर सीएचसी-पीएचसी पर भी उपलब्ध है इवेरमेक्टिम

जिलाधिकारी ने बताया कि इवरमेक्टिन दवा हर सीएचसी व पीएचसी पर भी उपलब्ध कराई गई है. कोई भी अपने नजदीकी अस्पताल पर जाकर नि:शुल्क यह दवा ले सकते हैं. बताया कि सामान्य व्यक्ति सक्रिय रोग निरोध के अन्तर्गत इस दवा को खाकर कोरोना होने के चांस को कम करें. बताया कि सक्रिय रोग निरोध यानि रोग ही न हो, ऐसा सफल प्रयोग मलेरिया व रतौंधी की रोकथाम में की जा चुकी है.

आक्सीमीटर नहीं रखना जान जोखिम में डालना

जिलाधिकारी ने एक बार फिर दोहराया कि पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल मापते रहने से खतरनाक स्थिति में जाने वाली सम्भावनाओं का पहले ही पता चल जाएगा. इसलिए हर पॉजिटिव मरीज अपने पास इसको जरूर रखें. इसे नहीं रखना मतलब जान जोखिम में डालना है. बताया कि होम आइसोलेट मरीज आक्सीजन लेवल मापते रहें. अगर 96 से कम होता है तो सतर्क हो जाएं तथा 92 से कम हो तो कन्ट्रोल रूम को जानकारी देकर अस्पताल चले जाएं. ऐसा करके अपनी जान बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे कई केस में मौत हो चुकी है.

Tags: यूपी लखनऊ सीडीओ

Post navigation

Previous: बारिश के बाद जलजमाव का जायजा लेने शहर में निकले डीएम
Next: आवास योजना की पंजीकृत सूची के सत्यापन के लिए गांवों तक पहुंची टीम

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.