Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मणिमंजरी प्रकरण- ड्राइवर गिरफ्तार, एडीएम समेत चार को नोटिस
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मणिमंजरी प्रकरण- ड्राइवर गिरफ्तार, एडीएम समेत चार को नोटिस

कोतवाली पुलिस की ओर से एडीएम, दो ईओ, नायब तहसीलदार और अन्य को नोटिस भेजी गयी
News Desk 11 July, 2020 1 minute read

बांसडीह/बलिया से रविशंकर पांडेय

नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय की मौत के मामले में पुलिस को शनिवार को पहली सफलता मिली. सदर पुलिस ने मंडी चौकी क्षेत्र से आरोपित ईओ के वाहन चालक चंदन कुमार वर्मा निवासी अमृतपाली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई महत्वपूर्ण राज खुल जाएंगे, जिससे पुलिस ईओ खुदकुशी मामले की सच्चाई तक पहुंचेगी.

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मनियर सहित शहर के उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी दौरान पुलिस को मंडी चौकी क्षेत्र के एक मकान में चालक चंदन के छिपे होने की सूचना मिली. सदर कोतवाल विपिन सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कोतवाल ने बताया कि चालक से कई राज निकलने की उम्मीद है. ईओ के भाई ने चालक पर भी संदेह जाहिर किया था.

कोतवाली पुलिस इन सभी का दर्ज करेगी बयान

नगर पंचायत मनियर की पीसीएस अधिकारी ईओ मणिमंजरी राय की मौत के मामले में पुलिस उन अधिकारियों का भी बयान दर्ज करेगी, जिनका इस प्रकरण से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से जुड़ाव है. इसके लिए पुलिस की ओर से एडीएम, दो ईओ, नायब तहसीलदार और अन्य को नोटिस भेजी गयी है. पुलिस का कहना है कि मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय के भाई विजयानंद राय ने दी गयी तहरीर में कई नामों का उल्लेख किया है. इसके अलावा कॉल डिटेल व अन्य जांच में कइयों के नाम सामने आए हैं.

मूल रूप से गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन निवासी व मनियर नपं के ईओ के पद पर तैनात रही मणि मंजरी राय की लाश 6 जुलाई सोमवार की रात शहर के आवास-विकास कॉलोनी में स्थित किराये के फ्लैट में फंदे से लटकती मिली थी. इस मामले में ईओ के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर के चेयरमैन भीम गुप्त, सिकन्दरपुर नपं के ईओ संजय राव, मनियर नपं के टैक्स लिपिक विनोद सिंह और कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश के साथ चालक व अन्य अज्ञात पर आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है. इससे पहले ईओ के पिता जय ठाकुर राय ने भी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था.

फर्जी तरीके से 35 कार्यों की पत्रावली तैयार की गई थी – मणिमंजरी का भाई

तहरीर में ईओ के भाई ने लिखा है कि फर्जी तरीके से 35 कार्यों की पत्रावली तैयार की गई थी. इसकी शिकायत मणि मंजरी ने अपर जिलाधिकारी से की थी. कॉल डिटेल से पुलिस को यह जानकारी हुई कि ईओ मणि मंजरी राय की अंतिम बार एक नायब तहसीलदार से बातचीत हुई थी. उनके कहने पर पड़ोस में रहने वाले एक अन्य ईओ सबसे पहले उनके आवास पर पहुंचे थे. इसी प्रकार मनियर के पूर्व तथा सिकन्दरपुर के वर्तमान ईओ संजय राव इस मामले में आरोपित हैं. पुलिस सभी को 160 की नोटिस जारी किया है. कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि इस प्रकरण से जिस किसी का भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष से रूप से सम्बंध है, उन्हें नोटिस भेजी जा रही है. बताया कि फिलहाल एडीएम, एक नायब तहसीलदार व दो ईओ को नोटिस जारी किया गया है.

Tags: बांसडीह मणिमंजरी मनियर

Post navigation

Previous: कोरोना के 49 नए केस मिलने पर कमिश्नर की तनी भृकुटी
Next: साली से बतियाने पर ले ली विवेक की जान, तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.