Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • साली से बतियाने पर ले ली विवेक की जान, तीन गिरफ्तार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

साली से बतियाने पर ले ली विवेक की जान, तीन गिरफ्तार

उसकी शादी उसके भाई की साली से होनी तय थी, जिससे विवेक फोन से अक्सर बात करता था और व्हाट्स ऐप पर मैसेज भी भेजता था
News Desk 11 July, 2020 1 minute read

बलिया। नरही पुलिस व एसओजी टीम बलिया द्वारा ग्राम भरौली में विवेक चौधरी की धारदार हथियार से हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए. वहीं उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू तथा एक तमंचा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नरही पुलिस व एसओजी टीम बलिया को यह सफलता प्राप्त हुई.

ग्राम भरौली में हुई हत्या के तत्काल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में ज्ञानेश्वर मिश्र प्रभारी निरीक्षक नरही व उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम व सर्विलांस टीम जनपद बलिया द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण धनजी चौधरी पुत्र बल्ली चौधरी ग्राम भरौली थाना नरही, विजय चौधऱी पुत्र स्व0 हरिलाल चौधरी ग्राम नरवतपुर थाना मुफसिल जनपद बक्सर, बिहार तथा जितेन्द्र चौधरी पुत्र स्व0 हरिलाल चौधरी ग्राम नरवतपुर थाना मुफसिल, जनपद बक्सर, बिहार को वीर कुंवर सिंह सेतु भरौली के पास से शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू, एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया.

पूछताछ के दौरान पकड़े अभियुक्त विजय द्वारा बताया गया कि उनके बड़े भाई जितेन्द्र की शादी ग्राम भरौली में बल्ली चौधरी की पुत्री सविता चौधरी से हुई थी. भाई की ससुराल होने के कारण वह अक्सर भरौली आता -जाता था. उसकी शादी उसके भाई की साली से होनी तय थी. जिससे विवेक चौधरी टेलीफोन से बात करता था तथा व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजता था. वे सब विवेक चौधरी को ऐसा करने से कई बार मना किए, फिर भी वह नहीं मान रहा था.

जून के अंतिम सप्ताह में वह भरौली जाकर विवेक चौधरी के माता -पिता से भी बताया, लेकिन विवेक चौधरी नहीं माना. गत आठ जुलाई को वह अपने भाई जितेन्द्र के साथ सुबह भरौली पहुंचा. वह और उसका साला धनजी चौधरी विवेक को शिवजी चौधरी के खण्डहरनुमा मकान में बात चीत के लिए बुलाए. जितेन्द्र भी दूसरी गली से आ गया. बातचीत के दौरान विवेक चौधरी मानने को तैयार नहीं हुआ. तब उसके बड़ा भाई जितेन्द्र विवेक का दोनों पैर तथा उसके भाई के साले धनजी ने दोनों हाथ पकड़ लिया. उसने कमर में रखे चाकू से विवेक के गले पर प्रहार किया, जिससे वह मर गया. चाकू को उसी कमरे में कोने में दो छ्त्ती पर छिपा कर वे लोग धीरे से भाग गए.

पकड़े गये अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया में उचित धाराओं में अभियोग दर्ज कर उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र थाना नरही, उ0नि0 दिनेश पाठक थाना नरही, उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी एसओजी टीम, उ0नि0 संजय सरोज एसओजी, कांस्टेबल राहुल प्रसाद, जगजीवन, मुकेश कुमार थाना नरही सम्मिलित रहे.

Tags: भरौली वीर कुंवर सिंह सेतु हत्या

Post navigation

Previous: मणिमंजरी प्रकरण- ड्राइवर गिरफ्तार, एडीएम समेत चार को नोटिस
Next: बसन्तपुर में हुई चोरी का राजफाश, करनई चौराहे से तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.