Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कोरोना के 49 नए केस मिलने पर कमिश्नर की तनी भृकुटी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना के 49 नए केस मिलने पर कमिश्नर की तनी भृकुटी

गलत रिपोर्टिंग पर जिला सर्विलांस अधिकारी को लगायी कड़ी फटकार, दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पर उच्चाधिकारी से की सीएमओ की शिकायत
News Desk 11 July, 2020 1 minute read
  • कमिश्नर ने की कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता कार्य की समीक्षा
  • गलत रिपोर्टिंग करने पर सर्विलांस प्रभारी डॉ. एके मिश्रा को लगाई फटकार

संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता अभियान की कार्रवाई की जानकारी ली

बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना जिले को अपनी गिरफ्त में तेजी से लेने लगी है. शहर में तो स्थिति काफी भयावह है. शनिवार की आई रिपोर्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब यहां मरीजों की संख्या 368 हो गई है. कुल एक्टिव केस 188 हैं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने कमिश्नर को भी सकते में ला दिया है.

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण, कोविड-19, स्वच्छता और लॉकडाउन के संबंध में समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि इन सभी अभियान में स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका है, लिहाजा जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन गंभीरता से करें. समीक्षा के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके मिश्र की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी दी कि रिपोर्टिंग सही ढंग से करें. जिला सर्विलांस सेल का खराब कार्य होने पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ से भी सवाल किया और इस पर ध्यान देने को कहा. जिले भर में सर्वे में लगी टीम के कार्यों के बारे में जानकारी ली. कहा कि प्रतिदिन की सही रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहें.

मंडलायुक्त ने कहा कि यह पहली बैठक है, लिहाजा चेतावनी देकर छोड़ रहा हूं. अगली बार से अगर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी. स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाबत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा से जरूरी जानकारी ली. कहा कि सफाई कार्य में तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए. संचारी रोग नियंत्रण के सम्बंध में भी की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की.

प्रदेश मुख्यालय पर बात कर कराया अवगत

कोविड-19 की समीक्षा के दौरान संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने पर नाराज मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान ही स्वास्थ विभाग लखनऊ में किसी उच्चाधिकारी को फोन मिलाया और पूरी स्थिति से अवगत कराया. सीएमओ व अन्य स्वच्छता के अधिकारियों की लापरवाही की जानकारी दी.

नदारद महिला सीएमएस और एक्सईएन विद्युत से स्पष्टीकरण तलब

बैठक में महिला अस्पताल की सीएमएस व बिजली विभाग के एक्सईएन के नदारद रहने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और दोनों का स्पष्टीकरण तलब किया. महिला अस्पताल से जुड़ी व्यवस्था के बारे में पूछताछ की तो वरिष्ठ चिकित्सक जवाब देने को खड़ी हुई. इस पर उन्होंने सवाल किया कि महिला सीएमएस कहां है? बताया गया कि वह 23 जून से ही जिले में नहीं हैं. संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने इसकी पड़ताल की तो पाया कि महिला सीएमएस न तो आज़मगढ़ से छुट्टी लेकर गईं है और न ही जिलाधिकारी के स्तर से. इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही यह भी कहा कि उन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिले से पत्र भिजवाया जाए.

इसी प्रकार बिजली विभाग की समीक्षा शुरू हुई तो अधीक्षण अभियंता गायब थे. उनकी जगह पर एक अधिकारी आए थे, जो कमिश्नर के सवालों का जवाब नहीं दे पाए. पूछने पर बताया कि व्यक्तिगत कार्य से दिल्ली गए हैं. इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि इनका स्पष्टीकरण तलब किया जाए कि इस परिस्थिति में किनसे अवकाश लेकर गए. संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाए.

बाढ़ से निपटने की रहे पूरी तैयारी

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बैठक की शुरुआत बाढ़ विभाग की समीक्षा से की. उन्होंने जिले में बाढ़ व कटान से बचाव के लिए चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली. कई प्रोजेक्ट के कार्य अभी अधूरे रहने पर कारण पूछा. कहा कि बाढ़ का पानी आने के बाद जो कार्य हुआ है, वह भी बेकार हो जाएगा. इसलिए जितना जल्द हो कार्य पूरा करा दें. यह भी निर्देश दिया कि जो भी कार्य चल रहे हैं, उसकी चारों एंगल से फोटोग्राफी जरूर कराएं और मुझे प्रतिदिन की फोटो उपलब्ध कराएं.

दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद की गयी कार्रवाई के बाबत जानकारी ली. कमिश्नर ने बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत देने की तैयारी के बारे में भी पूछताछ की. कहा कि बाढ़ चौकी, शरणालय, नाव व नाविक के साथ पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें.

इससे पहले जिलाधिकारी एसपी शाही ने गंगापुर के सामने चल रही बड़ी परियोजना के बारे में बताया. यह भी कहा कि बैरिया की तरफ जाने वाले एनएच में कई जगह गड्ढे हो गए हैं, उसे भरने के लिए पत्र लिखा गया है. कमिश्नर ने स्वयं से स्तर से भी पत्र भेजने का आश्वासन दिया. बैठक में एसपी देवेंद्र नाथ, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे

बेदुआ और मलिन बस्ती की सफाई में सुधार की गुंजाइश – कमिश्नर

कमिश्नर ने पूरे शहर का किया भ्रमण, ईओ को दिए निर्देश

विकास भवन में समीक्षा बैठक करने के बाद कमिश्नर विजय विश्वास पंत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए शहर में निकल गए. सबसे पहले वह वार्ड नंबर 8 में पहुंचे और लोगों से बातचीत कर सफाई के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने कूड़ा डंप होने वाले जगहों को देखा. स्टेशन चौक रोड के बीच में देखने के बाद लोहापट्टी पहुंच गए. वहां के दर्जन भर लोगों से बातचीत करके सफाई व्यवस्था का सत्यापन किया. बेदुआ की सफाई ठीक नहीं होने की जानकारी मिलने पर वह तत्काल बेदुआ पहुंच गए. वह कूड़ा डंप होने वाली जगह बता रही थी कि इधर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है. अंबेडकरनगर मलिन बस्ती में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां भी सफाई व्यवस्था जो होनी चाहिए वह नहीं है. ईओ को निर्देश दिया कि बेदुआ व अम्बेडकरनगर में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने की गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी के भ्रमण के दौरान सिर्फ सफाई ना मिले, बल्कि हमेशा ऐसी सफाई रहे. संकेत दिया कि आजमगढ़ में रहकर भी यहां की सफाई व्यवस्था पर मेरी पैनी नजर रहेगी. इस दौरान डीएम एसपी शाही, एसपी देवेंद्र नाथ, एडीएम राम आसरे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग व विपिन कुमार जैन समेत अन्य अधिकारी साथ थे.

विधायक ने की मनरेगा उपायुक्त के कार्य की सराहना

कमिश्नर विजय विश्वास पंत के पहले से तय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी होनी थी. शाम को हुई इस बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंचे और कमिश्नर के साथ कोविड-19 व स्वच्छता को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस महामारी की वजह से पैदा हुए आपातकाल में मनरेगा योजना काफी सहायक साबित हुई. विधायक ने मनरेगा उपायुक्त विपिन कुमार जैन की सराहना करते हुए कहा कि इनकी वजह से ही पूरे जिले में मनरेगा के तहत गुणवत्तापरक काम तो हुआ ही, बल्कि श्रमिकों को समय से भुगतान भी हुआ. स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण को लेकर भी कमिश्नर, डीएम व विधायक के बीच चर्चा हुई.

गांव में मिली गंदगी, सफाईकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश

कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने देवकली गांव में भ्रमण कर साफ-सफाई व योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी. उन्होंने सोशल डिस्टेंस बनाकर लोगों से बातचीत कर गांव में संचालित योजनाओं के बाबत जानकारी ली.

भ्रमण के दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर नाराज हुए और सफाईकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश डीपीआरओ को दिया. साथ ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा. उन्होंने राशन वितरण, पोषाहार वितरण के अलावा अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से पूछ सत्यापन किया. उन्होंने पूरे गांव में भ्रमण किया, कई लोगों के घर के पास रुककर ग्राम स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली. गांव में एकाध जगह नाली ध्वस्त होने पर उसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल किया.

कुछ ग्रामीणों ने बरसात के पानी का निकास नहीं होने की भी समस्या बताई. इस पर कमिश्नर ने बीडीओ राजेश यादव को निर्देश दिया कि इसके लिए जरूरी कार्यवाही करें. डीएम, एडीएम, संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वय व अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ थे.

Tags: बाढ़ बिजली महिला अस्पताल विकास भवन संचारी रोग स्वच्छता

Post navigation

Previous: बलिया में कोरोना पॉजिटिव के 49 नए केसों की पुष्टि, 50 घर भी लौटे
Next: मणिमंजरी प्रकरण- ड्राइवर गिरफ्तार, एडीएम समेत चार को नोटिस

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.