Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार से मिली मंजूरी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार से मिली मंजूरी

बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार की मंजूरी मिल गयी है. अब यहां की बनी किट अन्य जिलों या राज्यों के लिए भी उपलब्ध हो सकेगी. बलिया जैसे छोटे जिले के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है.
News Desk 16 June, 2020 1 minute read

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की लेबोरेटरी में हुई टेस्टिंग, मेल के जरिए मिला यूसीसी

बलिया। बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार की मंजूरी मिल गयी है. अब यहां की बनी किट अन्य जिलों या राज्यों के लिए भी उपलब्ध हो सकेगी. बलिया जैसे छोटे जिले के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. कोरोना के नोडल व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि भारत सरकार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की लेबोरेटरी में इस पीपीई किट की टेस्टिंग हुई.

वहां से मंगलवार को मेल के जरिए यह जानकारी दी गयी कि बलिया में बनी किट की गुणवत्ता बेहतर है. उन्होंने बताया कि शुरुआती समय में मेडिकल टीम द्वारा अप्रूव की गई किट का उपयोग सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने किया और सभी सुरक्षित है. सबकी जांच कराई गई, जिसमें सब स्वस्थ मिले. बाद में कपड़ा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी हुई, जिसके बाद इस किट को भारत सरकार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लेबोरेटरी में भेजा गया. बेसिक जांच में इसकी गुणवत्ता सही मिलने पर वहां के एडिशनल जनरल मैनेजर द्वारा भी इस बात को लेकर खुशी जाहिर की गई कि बलिया जैसे छोटे जिले में इसका निर्माण हुआ है. वहां से यूनिक सर्टिफिकेट कोड (यूसीसी) दिया गया, जो कि बड़ी बात है.

जब पूरे देश मे थी कमी तो स्थानीय स्तर पर प्रयास लाया रंग

कोरोना महामारी ने भारत में पांव पसारना शुरू किया तब पूरे देश में पीपीई किट की कमी थी. एयरलिफ्ट के जरिए अन्य देशों से मंगाई जा रही थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी. उसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन के मन मे स्थानीय स्तर पर इसकी व्यवस्था करने का ख्याल आया. उन्होंने उद्योग केंद्र के माध्यम से खालसा बैग हाउस से सम्पर्क किया. खालसा बैग हाउस भी इसको बनाने के लिए आगे आये. कपड़ा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ा गया और उसके हिसाब से इसे बनाने का प्रयास शुरू हुआ. सीएमओ, उपायुक्त उद्योग के साथ मिलकर सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर लगातार चर्चा की. खालसा बैग हाउस से सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने रॉ मैटेरियल की व्यवस्था की. इसमें प्रयोग होने एंटी बैक्टीरियल किट को बेंगलुरू से मंगाया. इतना ही नहीं, छाबड़ा स्वयं भी नोएडा आदि जगहों पर जाकर किट की कमियों का अध्ययन किया और उनको दूर करने का प्रयास किया. तब जाकर स्थानीय स्तर पर एक कारगर किट आसानी से उपलब्ध हो सकी.

आधे खर्च में कोरोना योद्धाओं को मिला सुरक्षा कवच

स्थानीय स्तर पर पीपीटी उपलब्ध होने से एक बड़ा फायदा यह हुआ कि नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर अन्य जिले के मुकाबले आधे खर्च में कोरोना योद्धाओं के लिए सुरक्षा कवच मिल गया. जी हां, पीपीई किट पर अन्य जिलों के अपेक्षा यहां कम खर्च हुआ. जो किट अन्य जिलों में 1200 की पड़ रही है, यहां 600 में उपलब्ध हो जा रही है. इस तरह आधे खर्च में कोरोना योद्धाओं के लिए सुरक्षा कवच उपलब्ध हो सका. इसके लिए सुरेंद्र सिंह छाबड़ा बधाई के पात्र हैं.

उद्यम समागम की सोच अब हो रही पूरी, मिला बढ़िया स्टार्टअप

वर्ष 2019 में जिले में समागम हुआ था और उसमें उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था. अपेक्षा थी कि बलिया में भी काम कर औद्योगिक इकाइयां स्थापित करें और कुछ नया स्टार्टअप हो. कोरोना काल में यह सोच पूरी होती दिख रही है. स्थानीय स्तर पर बनी पीपीई किट के रूप में यह स्टार्टअप मिला. इसकी गुणवत्ता पर भारत सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इसे एक बढ़िया स्टार्टअप माना जा रहा है.

जरूरत पड़ी तो दूसरे जिले को भी देने की क्षमता

संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इसे किट को बनाने का फायदा यह भी हुआ कि आज हमें स्टॉक की कोई चिंता नहीं है. जरूरत पड़ने पर कभी भी सौ-दो सौ पीपीई किट बनाया जा सकता हैं. इतना ही नहीं, अगर अन्य जिलों को बहुत जरूरत पड़ गई तो उन्हें हम उपलब्ध भी करा सकते हैं. हफ्ते दिन का समय मिला तो हजार-डेढ़ हजार किट देने की क्षमता हो गयी है. मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश का पहला जनपद बलिया है जहां स्थानीय स्तर पर बेहतर गुणवत्ता की पीपीई किट का निर्माण हुआ है. भारत सरकार की लेबोरेटरी में इसकी टेस्टिंग भी हुई जिसमें इसकी गुणवत्ता पर हरी झंडी मिल गयी.

दस कुशल श्रमिकों को मिला रोजगार

उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि बाहर से हर प्रवासियों की स्किन मैपिंग की गई. उनको उनकी कुशलता के आधार पर रोजगारपरक बनाने का प्रयास है.

श्री पाठक ने बताया कि हर प्रवासी से फोन के जरिए बात की गई. वह किस कार्य में कुशल हैं, इसके पहले बाहर में क्या काम करते थे, इसकी विस्तृत जानकारी ली गई. बताया कि पूर्वांचल के सभी श्रमिकों को इंडिया लेवल पर सेवायोजित करने की योजना है. इसी के तहत औद्योगिक आस्थान माधोपुर में दस श्रमिकों को सेवायोजित किया जा चुका है.

हर पात्र को मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ, राज्य मंत्री ने जनचौपाल में सुनी जनसमस्याएं, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने हल्दी में आयोजित समाधान दिवस/ जनचौपाल में जनता की समस्याओं को सुना. इस दौरान हल्दी के सचिव के गांव में कभी-कभार ही आने की शिकायत मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई. सीडीओ को निर्देश दिया कि अगर यह शिकायत सही है तो सचिव का निलंबन हो. पुरास गांव के सचिव की भी कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी लोगों के बीच साझा की.

राज्यमंत्री ने शादी अनुदान व पेंशन से जुड़े आवेदनों पर सम्बंधित लिपिक से पूछताछ की. कहा कि सचिव या ब्लॉक स्तर पर कोई भी आवेदन लंबित नहीं होना चाहिए. जनचौपाल में मौजूद जिला स्तर से लेकर ब्लॉक व ग्राम स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव में हो. हर पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए. जनता की कोई समस्या है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए. इससे पहले मनरेगा उपायुक्त विपिन जैन ने मनरेगा  योजना से जुड़ी जानकारी दी. ग्रामीणों से कहा कि  अभी भी अगर किसी का जॉबकार्ड नहीं है तो बनवा लें और कार्य का आवेदन दें. कहीं भी किसी को दिक्कत हो तो सीधे मुझे सूचित करें. बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व, नलकूप व विकास विभाग के अधिकारियों ने अपनी अपनी विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी.

आवास की सूची हो सार्वजनिक

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि आवास प्लस की सूची सार्वजनिक कराई जाए. हर सरकारी योजना में पारदर्शिता साफ दिखनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा के पात्रों को ही किसी भी योजना का लाभ देना है. बताया कि आज मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लोग रोजगार से जुड़े हैं. वर्तमान में 55 से ज्यादा लोग मनरेगा में काम कर रहे हैं. जिले में यह आंकड़ा 88 हजार से अधिक है. कम से कम सौ दिन का काम देना लक्ष्य है. शौचालय के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करते रहने का निर्देश पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया. इस मौके पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग, डीएसओ केजी पांडेय समेत जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ की अलग से की समीक्षा

संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने हल्दी में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की. निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को हमेशा बेहतर बनाए रखें. लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिप होने की समस्या खत्म करने के लिए प्रयासरत रहें. जोर देकर कहा कि बिजली चोरी पर भी लगातर नजर बनाए रखें और कार्यवाही करते रहें. उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण भी शीघ्रता से हो. जर्जर तार और पोल बदलने की कार्यवाही जुलाई में शुरू हो जानी चाहिए। विद्युत खण्ड चतुर्थ के एक्सईएन व सभी जेई मौजूद रहे.

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया

बांसडीह से रविशंकर पांडेय

नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि सूबे में इस समय अफसर सुबह से शाम तक घोटाला करने, अपराधी और सामन्त हत्या, लूट व रेप के बल पर आम आदमी को सताने तथा सरकार त्राहि त्राहि की वास्तविकता को छुपाने और उन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने में लगी है, जो इसे उजागर कर रहे हैं या जनता की पीड़ा को आम करने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा है कि सूबे में लगातार 144 धारा लागू होने की वजह से लोग इस भयावह स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर कर अपना रोष भी नहीं प्रकट कर पा रहे हैं.

आनलाइन प्रेसनोट में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि काकोरी लखनऊ में दिन दहाड़े डकैती होना व पशुधन विभाग का यह घोटाला तो केवल नमूना है. नीचे से ऊपर तक सब कुछ नियोजित और संस्कारित होने के कारण इस सरकार जो जहाँ है, वही सरकारी धन को निजी धन बनाने में लगा है. लेन देन में सबका साथ सबका विकास होने के कारण किसी को इन कुकृत्यों को अंजाम देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से एक पूर्ववर्ती सरकार में सर्वोच्च के हिस्से के भुगतान में गड़बड़ी होने पर घोटाला उजागर होता था, उसी तर्ज पर इस समय भी लेन देन को लेकर संगठन के एक बड़े ओहदेदार की भृकुटी बदलती है, तभी कभी कभार कोई घोटाला उजागर हो जाता है.

टेंडर का घोटाला हो या नियुक्ति का या मलाईदार पोस्टिंग

उन्होंने कहा है कि टेंडर का घोटाला हो या नियुक्ति का या मलाईदार पोस्टिंग का, सूबे में सबकुछ नियोजित और संस्कारित ढंग से हो रहा है.

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि इस सरकार ने हत्या और रेप के दो बहुचर्चित मामलों में पीड़ित की जगह अभियुक्तों का साथ दिया. उत्पीड़न के एक मामले में अभी मामूली कार्रवाई हो गई तो सूबे के एक मन्त्री ने उसे रोकने के लिए चिट्ठी लिख दिया. इससे अधिक शर्मनाक और दुखद स्थिति क्या हो सकती है.

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस रुख से सूबे के अपराधी और सामंती सोच के लोगों ने मान लिया है कि वर्तमान सरकार उनकी अपनी सरकार है. इसलिए सूबे में जिधर देखिए, उधर हत्या, लूट, रेप और कमजोरों को सताने, जलाने तथा जातीय आधार पर अपमानित करने की घटनाएं हो रही है. सर्वाधिक दुखद स्थिति यह है कि किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक इन घटनाओं में थाने भी सरकार की तर्ज पर पीड़ित और दुखी लोगों की जगह अभियुक्तों और सताने वालों का साथ दे रहे हैं.

सरकारी योजनाओं में हो रही लूट का पर्दाफाश करने पर एफ़आईआर

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि इस सरकार के कार्यकाल में सूबे में एक नई कार्य प्रणाली तेजी पर है कि जो भी जुल्म के खिलाफ आवाज उठाए, जुल्म की दास्तान लिखे, सरकारी योजनाओं में हो रही लूट का पर्दाफाश करे, उसी के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज कर लीजिए. उसी के खिलाफ करवाई कीजिए. उन्होंने कहा है कि घोटाला उजागर करने वाले मीडिया कर्मी हों या हत्या, लूट, रेप, उत्पीड़न, आगजनी का विरोध करने वाले समाजिक कार्यकर्ता, सभी सूबे में चल रही इस नई कार्यप्रणाली के शिकार हैं. इसकी वजह से अपराधियों और सामंती व्यवस्था को फिर से बहाल करने की इच्छा रखने वालों के हौसले बुलन्द हैं.

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि उत्तर सरकार की भी मंशा है कि किसी भी तरह से सूबे में व्याप्त त्राहि त्राहि की स्थिति उजागर नहीं हो, इसलिए वह खुद भी इस नई कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित कर रही है. उन्होंने कहा है कि सूबे में 144 धारा लगाने के मामले में लोग सड़क पर उतर कर रोज हो रही शर्मनाक घटनाओं के विरोध में अपना रोष भी नहीं प्रकट कर पा रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि सरकार 144 धारा को लेकर लोगों की चुप्पी को जुल्म बर्दाश्त करने की मंजूरी नहीं समझे. समाजवादी पार्टी के इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव से मिलेंगे और उत्तर प्रदेश को हत्या, लूट, रेप, आगजनी, सामंती उत्पीड़न और घोटालों आदि से बचाने के लिए एक बड़े आंदोलन की अनुमति मांगेंगे.

40 लाख की शराब समेत तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

रसडा (बलिया) से संतोष सिंह

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सड़ौली पुलिया के समीप सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली जब बिहार जाते समय अवैध चालीस लाख रुपयों की शराब से लदी ट्रक समेत तीन युवकों को धर दबोचा. कोतवाली प्रभारी सौरभ कुमार राय उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवम सिटी इंचार्ज सुरेन्द्र नाथ सिंह अपने हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे. उसी समय एक ट्रक आया, जिस ट्रक पर अलग अलग नम्बर लिखा हुआ था. अलग अलग नम्बर पर संदिग्ध होने पर जांच की गयी तो उसमे 490-490 पेटी दो ब्रान्ड के कुल 980 पेटी 8880 लीटर 49000 शीशी पकड़ा गया. जिसकी कीमत चालीस लाख रुपये है.

शराब की शीशियों पर हरियाणा मे बेचे जाने वाले शराब का लेबल लगा हुआ पाया गया. कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया कड़ाई से पुछताक्ष के दौरान अभियुक्तो ने अपना नाम मनीष यादव पुत्र भरत यादव निवासी सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया, रोहतस पुत्र हजारी निवासी रुड़की थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा एवम संजय पुत्र हरीनिवास निवासी 760/4 राजनगर कैथल मार्ग जिन्द थाना जिंद हरियाणा बताया.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/733153657512002/?t=1

अभियुक्तो ने बताया की हरियाणा मे बेची जाने वाली शराब को बिहार प्रान्त में ट्रक से ले जा रहे थे. ये अभियुक्त लम्बे समय से शराब के धंधे में लिप्त थे. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया. वही ट्रक को सीज कर दिया. इस टीम में हे का राजेश पाण्डेय, राकेश यादव, शुभम दुबे, रमाकान्त यादव, विद्यासागर, सुनील कुमार सरोज आदि शामिल रहे.

छत से गिरे बुजुर्ग की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड्सरी गाँव मे रात्रि में लघुशंका करने उठे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया.

रमेश शुक्ला (उम्र 60 वर्ष) पुत्र स्व दीना नाथ शुक्ला प्रत्येक दिन की भांति भोजन करके छत पर सोने चले गए. आधी रात गए लघुशंका के लिए उठे. अचानक उनके पैर फिसल गए. जिससे वह नीचे गिर गए. गिरने की आवाज सुन परिजन उठे तो आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया.

सर्प दंश से महिला समेत दो लोगों की मौत

सर्पदंश से बिल्थरारोड और सिकंदरपुर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई.
उभांव थाना के चैनपुर गुलौरा गांव मठिया में गीता देवी (68) की सोमवार की देर रात सर्पदंश से मौत हो गईं. गीता देवी पत्नी स्व.लक्ष्मण पांडेय दरवाजे पर टहल रही थीं. इसी बीच सांप ने पैर में डंस लिया. तत्काल महिला को उपचार हेतु सीयर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया. इस बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.
उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुई में मंगलवार की सुबह अपने ट्यूबवेल पर श्रीराम वर्मा (40) को सर्प ने डंस लिया. इससे उनकी मौत हो गई. वे ट्यूबवेल पर कुछ काम कर रहे थे. इसी दौरान पहले से मौजूद सर्प ने डंस लिया. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

Tags: बांसडीह भाजपा मंत्री राम गोविंद चौधरी शराब सपा

Post navigation

Previous: दो और कोरोना पॉजिटिव केस बलिया में मिले, 59 मरीज स्वस्थ हो लौटे घर
Next: दोबारा हॉटस्पॉट में तब्दील हुआ बांसडीह का केवरा गांव

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.