Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दो कोरोना पॉजिटिव केस और बढ़े, बलिया की दस अन्य खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दो कोरोना पॉजिटिव केस और बढ़े, बलिया की दस अन्य खबरें

दो कोरोना पॉजिटिव केस शुक्रवार को और बढ़ गए. अब तक जनपद में कुल 61 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. इसमें से अब तक 49 मरीज ठीक होकर अपने जा चुके हैं.
News Desk 12 June, 2020 1 minute read
CORONA

दो कोरोना पॉजिटिव केस शुक्रवार को और बढ़ गए. अब तक जनपद में कुल 61 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. इसमें से अब तक 49 मरीज ठीक होकर अपने जा चुके हैं. इस तरह जनपद में अब एक्टिव केस मात्र 12 रह गए हैं. अभी तक 2781 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं. इनमे से 2392 के रिपोर्ट निगेटिव रहे हैं. 324 की जांच रिपोर्ट प्रक्रियारत है. नए मामले गड़वार के छतवा और बांसडीह के केवरा में मिले हैं.

उधर, दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार प्रसाद की मौत इलाज के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में हो गई. जांच में वे कोरोना पाजिटिव मिले.
बाँसडीह से रविशंकर पांडेय ने बताया कि केन्द्र में चल रही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि सहित प्रदेश में चल रही योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता से अवगत कराये जाने को लेकर आज से चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के क्रम में बाँसडीह मण्डल में जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ सलेमपुर लोकसभा के सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बाँसडीह नगर पंचायत के बूथ नम्बर 206 से किया. इस अवसर पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह,चन्द्रबली वर्मा,पूनम गुप्ता,रंजना सिंह,तेजबहादुर रावत,रमेश वर्मा,ध्रुव तिवारी,कन्हैया प्रसाद,संतोष सेठ,दिनेश तिवारी,राजेश प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे. फोटो – रविशंकर पांडेय

बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, दो अन्य घायल

बाँसडीह से रविशंकर पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र केबेरुआरबारी बांसडीह मार्ग पर कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के पास बाइक सवार ने वृद्ध महिला को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई. जानकारी मिलते ही परिजन कैथवली पहुँच कर उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाए. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उधर, सिकंदरपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से टेम्पो चालक के घायल हो जाने की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तुलसिया देवी पत्नी सुदामा रजक निवासी सूर्यपुरा, थाना सुखपरा लगभग 11 बजे सेंट्रल बैंक कैथवली जा रही थी. इसी दौरान बेरुआरबारी की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. उसी समय उक्त वृद्धा तुलसिया देवी गिर गईं और छटपटाने लगी. तभी किसी ने घर वालों को इसकी सूचना दी. परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुँचे, तभी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक अजय यादव को भेज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है.

उधर, सिकंदरपुर नगर के मोहल्ला मिल्की निवासी जयशंकर वर्मा (50) टेम्पो चला कर परिवार को भरण-पोषण करते हैं. शुक्रवार की सुबह वह टेम्पो लेकर जा रहे थे कि नेहरू आईटीआई के पास तिराहे पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर को पास देते समय टेम्पो तेजी से रिवर्स होकर दीवार से टकरा गया. वहीं सामने से टेम्पो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे जयशंकर वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए.

इसी क्रम में रसड़ा-नगरा मार्ग के राघोपुर के समीप सुबह लगभग 11 बजे ई-रिक्शा पलटने से महिला तेतरी देवी (45) पत्नी दुरखेदू निवासी अठिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

मल्लाह की डूबने से मौत, कुएं में मिला हत्यारोपी का शव

बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार स्थित सुरहाताल में मछली मारने गया एक व्यक्ति डूब गया. अगल बगल मछली मार रहे मछुआरे इसकी भनक लगते ही नाव से वहां पहुंचे. मगर तब तक देर हो चुकी थी. उधर, हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में एक युवक का शव कुएं में मिला.

मैरिटार निवासी सुदर्शन पुत्र जंगली सुबह के 11 बजे सुरहाताल में नाव पर सवार हो मछली मारने गए थे. मछली मारते वक्त नाव पलट गई. वहीं नाव पलट जाने से वह नीचे दब गए. नतीजतन उनकी मौत हो गई. अन्य मछुआरों की नजर जब उन पर पड़ी तो नाव भगाते हुए वहां तक पहुंचे, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

उधर, हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव स्थित एक कुआं में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी उमरावती देवी, पुत्र अभिषेक साहनी व उसके एक साथी मुन्ना साहनी ने उसकी पहचान हांसनगर निवासी श्याम विहारी साहनी (40) पुत्र विष्णुदेव साहनी के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस युवक पर बीते नौ जून को 16 माह के मासूम भतीजे की हत्या करने का आरोप था. उस पर बड़े भाई तथा भाभी पर धारदार हथियार से हमला करने का भी आरोप था. घटना के बाद से ही वह युवक फरार चल रहा था. उधर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के भय या आत्म ग्लानि के कारण युवक ने कुएं में कूद कर आत्म हत्या कर लिया.

विषैले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

मनियर थाने के ककर्घट्टा गांव में एक विवाहिता के विषैले पदार्थ के सेवन से मौत की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक प्रभा पत्नी भोला प्रसाद ने जहर का सेवन कर लिया. परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान प्रभा ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने शव का जिला अस्पताल में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया.

गैस रिसाव के चलते लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिशाव कला गांव में शुक्रवार की सुबह गैस रिसाव के कारण लगी आग में घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया. सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार अंजू यादव ने पूरी जानकारी ली और यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया. पप्पू राजभर पुत्र सरल राजभर अपने कमरे के अंदर चाय बनाने के लिए रेगुलेटर ऑन कर जैसे ही माचिस की तीली जलाई आग भभक उठी. यह देख पप्पू घर से बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू कर दिया. आसपास के लोगों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में पासबुक, नगदी व दो मोबाइल सहित खाद्य सामग्री जल कर राख हो गई.

चोरों ने जंगला तोड़कर गहनों को किया साफ

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती गांव में गुरुवार की रात महिला शिक्षामित्र लालसा देवी पत्नी स्व. रामायण सिंह के घर जंगला तोड़कर चोर लाखों रूपये के जेवर, नकदी व अन्य सामानों की चोरी कर लेकर चंले गये. शिक्षा मित्र के पति का निधन 6 माह पहले ही हुआ था. पति के निधन से पुरा परिवार मर्माहत था.

इसी बीच गुरुवार की रात जब लोग घर के बाहर व छत पर सो रहे थे, तभी चोर मौका देख जंगला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और बारी-बारी से कोठरी का दरवाजा खोलकर बक्सों व आलमारियों का खंगाला. सोनी की सिकड़ी, झल्ला, अंगुठी, झुमका सहित 15 हजार नकद व अन्य सामान लेकर उसी रास्ते निकल भागने में सफल हो गए. शुक्रवार को प्रात: जब परिजन सोकर उठे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए. चोरी की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे पकवाइनार चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा ने जांच- पड़ताल की और आवश्यक कार्य में कार्रवाई में जूट गए.

बाँसडीह में कैसे हो विकास विषयक चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्लोगन है, ‘सबका साथ, सबका विकास.’ वहीं इस स्लोगन को पूर्ण करने के लिए बाँसडीह में सभासदों ने भी विकास पर चर्चा शुरू कर दिया है. सभासद संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह व सभी सभासद नगर के विकास पर चर्चा किए. चर्चा के दौरान झमन सिंह, अरविंद गुप्ता, धर्मेद्र तिवारी, अशोक गुप्ता, लुकमान अंसारी, ईश्वर चंद्र, नूरजहाँ, प्रवीण कुमार सिंह सोनू, शम्भू पटेल, संजीव पटेल सहित सभी सभासद मौजूद रहे.
उधर, भाजपा बेलहरी मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार ओझा के नेतृत्व में महामंत्री शिवानन्द दुबे एवं बूथ अध्यक्षों के द्वारा बलिहार ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर मास्क वितरित किया गया. साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर लोगों को दो गज की दुरी बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा प्रायोजित आत्मनिर्भर भारत योजना को सफल बनाने एंव जनजीवन को पुनः पटरी पर लाने का विश्वास दिलाया गया. फोटो – अंजनी कुमार मिश्र

खादीपुर और ताहिरपुर समेत कई गांवों में भोजन पैकेट वितरित

बांसडीह। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ( कोविड-19) के कारण प्रवासी मजदूरों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं. इसी के तहत सरकार खाने के लिये भोजन पैकेट इनके बीच वितरित करवा रही है.
इसी के तहत ग्राम खादीपुर, ताहिरपुर और 23 अन्य ग्राम पंचायतों में प्रवासी श्रमिकों को राहत किट शासन द्वारा प्रवासी मजदूरों को तहसीलदार गुलाबचन्द्रा व अन्य कर्मचारियों द्वारा वितरण किया गया. जिसमें असहाय एवं गरीब तबके के लोगों में एक-एक महीने का खाद्यान्न जिसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो चना (भुना हुआ), रिफाइन, नमक, तेल, बिस्कुट एवं चाय पत्ती वितरित किया गया. मौके पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, ग्राम प्रधान खादीपुर, ताहिरपुर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Tags: बांसडीह भाजपा रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: फिल्मी स्टाइल में दौड़ा कर मारी गोली, जाते जाते हत्यारोपी ड्राइवर समेत बोलेरो भी ले गए
Next: नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों की मुश्किले बढ़ीं

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.