Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • COVID 19 दहशत में इलाका, जिसका डर था वही हुआ
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

COVID 19 दहशत में इलाका, जिसका डर था वही हुआ

कोरोना संक्रमण को लेकर जहाँ हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है. वहीं पूरे भारत में लॉकडाउन है. गृह मंत्रालय द्वारा रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीन जोन बनाए गए हैं.
News Desk 26 May, 2020 1 minute read


डरे डरे से सहमे सहमे चेहरे बन कर, जाने किस को झाँकते हैं और छुप जाते हैं

बांसडीह से रविशंकर पांडेय

कोरोना संक्रमण को लेकर जहाँ हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है. वहीं पूरे भारत में लॉकडाउन है. गृह मंत्रालय द्वारा रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीन जोन बनाए गए हैं. प्रभावित इलाकों को खास तौर पर चिन्हित करने के उद्देश्य से बफर जोन और कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं. दूसरे प्रांतों में फंसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने लगे हैं. जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण की जद में स्थानीय लोग भी आने लगे.


केवरा गाँव मे कोरोना पॉजिटिव के दो केस मिलने से बांसडीह क्षेत्र में दहशत है, जो जहां है वही सहमा हुआ है. 11 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव मिला था.

कोरोना पॉजिटिव मरीज की बात करें तो बैरिया थाना क्षेत्र के चाँद दियर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो अहमदाबाद से जौनपुर होते हुए बलिया आया था. उसके 4 दिन बाद एक साथ 10 पॉजिटिव मरीज 15 मई को मिले. जिसमें एक 13 वर्षीय बच्ची भी थी. पहले वाले मरीज के सम्पर्क में 9 पॉजिटिव थे, जिनकी वजह से पॉजिटिव संख्या कुल 10 हुई थी. इस प्रकार इसी तरह मरीजों में इजाफा होता गया.


14 पॉजिटिव संख्या बढ़त में थी, परंतु 25 मई सोमवार की शाम अचानक 16 मरीजों की वृद्धि से अब संख्या 30 हो गई है. बाँसडीह तहसील अन्तर्गत है केवरा सब्जी बाजार.

25 मई सोमवार को आई रिपोर्ट में केवरा के दो पॉजिटिव मरीज मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. बता दें कि उक्त गांव में सब्जी का बाजार लगता है. जहाँ से थोक व्यापारी आकर सब्जी खरीदकर ले जाते हैं. इतना ही नहीं, इस बाजार से इलाके के अलावा, अन्य जनपदों मसलन मऊ, देवरिया और बिहार तक सब्जी लेकर लोग जाते हैं. लोगों में चर्चा है कि दो पॉजिटिव जो पाए गए हैं. उसमें एक यहां सब्जी भी बेचता था. यही नहीं, उक्त दोनों पॉजिटिव मरीज पूरे गांव में घूमते थे.

बताया जा रहा है कि गांव के एक तुरहा बिरादरी के बुजुर्ग ने जब दस दिन पहले बोला और गाली दे दिया कि इसे कोरोना हुआ है, तो मौके पर मौजूद हल्का इंचार्ज ने बुजुर्ग को पीट दिया था, हल्का इंचार्ज ने कहा भी कि पुलिस के सामने गाली दे रहे हो. उम्र का भी लिहाज नहीं किया गया. अब गांव मायूस है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि केवरा कंटेनमेंट जोन में है. उसे सील कर दिया गया है.

गुहार लगाते रह गए, कोई नही सुना

केवरा के अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू का कहना है कि हमने 7234862412 अपने मोबाइल नम्बर से कंट्रोल रूम को कम्प्लेन भी किया था. बताया था कि बाजार बन्द कर दिया जाए, कोई नहीं सुना. बाहर से आने वालों के लिए कोई व्यवस्था नहीं रही. केवरा बाजार लगाने के लिए भी स्थानीय प्रशासन को प्रधान से लेकर गांव के लोग गुहार लगाते रहे, लेकिन एक न सुनी गई.

अखिलेश तिवारी उर्फ छोटे कहते हैं कि माहौल खराब पहले से ही लग रहा था. लापरवाही दिख रही थी. जिसका डर था, वह बात सामने आ ही गई.

ग्राम सभा केवरा निवासी संपत तुरहा पुत्र छोटे लाल तुरहा का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे केवरा गाव में हड़कंप मच गया है. संपत तुरहा अभी कुछ दिन पहले ही बाहर से गांव आए थे. और होम कोरेनटाइन के नाम पर पूरी लापरवाही बरत रहा था. संपत तुरहा के पिता और भाई सब्जी मंडी में सुबह और शाम के समय सब्जी बेचते थे. संपत तुरहा भी सब्जी बेचने में मदद करता था और दिन भर इधर उधर घूमता था. अभी भी उसके परिजन को कोरेनटाइन नहीं किया गया है. प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूरे बाजार को बंद करवा दिया है. सब्जी, किराना स्टोर, मेडिकल की दुकानें भी बंद हो गई है. रोड पर घूमने वालों पर बल का भी प्रयोग किया गया.


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ली निगरानी समिति की बैठक

बांसडीह नगर पंचायत के कार्यालय में निगरानी समिति की बैठक राहत आपदा आयुक्त और संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने ली. निगरानी समिति की नोडल अधिकारी आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग ने निगरानी समिति के सभासदों और सदस्यों को जागरुकता अभियान छेड़ने का सलाह दिया. बैठक में सभासदों को कई टिप्स भी दिए गए. इतना ही नहीं उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि इस संकट की घड़ी में सबका सहयोग जरूरी है.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/792159624649983/


सभी लोग मास्क लगाकर रहे. साबुन से हाथ धोए. सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहे. आपको कोरोना संक्रमण से लड़ना है. धैर्य का परिचय देते हुए हम सभी को सजग रहना है. आपके क्षेत्र में भी करोना पॉजिटिव केस पॉय गए है, जिससे अब स्वयं को बचना है. उन्होंने सर्वप्रथम बाहर से आये हुए लोगों के बारे में सभासदों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि बाहर से आए हुए लोग होम कोरेटाइन में रहेंगे. सोशल डिस्टैन्स का पालन करना है. सभी लोगो को मास्क लगाना अनिवार्य है. एक मीटर की दूरी पर सबको रहना है. सभी को सजग रहना है. अगर कोई भी बाहर से आया तो उसे 28 दिन का होम कोरेनटाइन रखना है. जो भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उनमें लक्षण पहले नहीं थे. फिर चेकप के बाद उनमें लक्षण पाए गए.

अगर बाहर का व्यक्ति आया है और घर मे ही कोरेण्टाइन हैं तो संभवतः हैं कि कोरोना स्वतः ही खत्म हो जाएगा. हम लोगों का बचाव ही लक्ष्य है. तथा निश्चित ही हम लोग कोरोना जैसे अदृश्य संक्रमण से लड़कर जीत हासिल करेंगे. उन्होंने अधिशाषी अधिकारी व सभासदों को निगरानी समिति का रजिस्टर भी दिया. और आने वाले प्रवासी मजदूरों के बारे जानकारी रखने के निर्देश दिए. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनु सिंह, अधिशासी अधिकारी सीमा राय, सभासद गणों में परशुराम सिंह, सोनू सिंह, शम्भू पटेल, अरविंद रौनियार, ईश्वरचंद, धर्मेंद्र तिवारी, लुकमान, अशोक चन्द्र गुप्ता, संजीव पटेल आदि मौजूद रहे.

Tags: बांसडीह बैरिया लॉकडाउन

Post navigation

Previous: सावधान! ‘नौतपा’ काल में झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी और लू के थपेड़े – डॉ. गणेश पाठक
Next: बलिया में कोरोना पॉजिटिव की तादाद हुई 31, मगर रसड़ा से राहत भरी खबर

ये भी पढ़ें

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.