Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में कोरोना पॉजिटिव की तादाद हुई 31, मगर रसड़ा से राहत भरी खबर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया में कोरोना पॉजिटिव की तादाद हुई 31, मगर रसड़ा से राहत भरी खबर

जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है. मंगलवार को पंदह ब्लाक के एकइल गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
News Desk 26 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CORONA

बलिया। जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है. मंगलवार को पंदह ब्लाक के एकइल गांव निवासी मंगलदेव ठाकुर (50) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस तरह यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 31 हो गई है. यह जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी. उधर, रसड़ा के परसिया गांव में पिछले दिनों एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गांव सहित उस युवक के सम्पर्क में आए लगभग 41 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने भेजा था. मंगलवार की देर शाम आई जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं. इससे विभाग सहित ग्रामवासियों में राहत है. यह जानकारी रसड़ा के कोरोना प्रभारी डॉ.मुकेश वर्मा ने दी है.

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक व्यक्ति की मौत

इसी बीच सूरत से हाजीपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके चलते ट्रेन में अफरा-तफरी मची गई. मंगलवार की शाम बलिया रेलवे स्टेशन पर उसका शव उतारा गया. मृतक का नाम अभिनव कुमार (50) बताया जा रहा है. 

प्रसूता में दिखे कोरोना के लक्षण, जच्चा बच्चा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

जिला महिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह रेवती निवासी एक प्रसूता में कोरोना लक्षण मिलने से कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया. अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस को दी और जांच कराने की मांग की. मौके पर पहुंची टीम ने महिला व नवजात को सैम्पलिंग कराने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है. जनपद के कोरोना हाटस्पॉट में शामिल रेवती कस्बा के वार्ड संख्या 13 निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए. गर्भवती को खून की कमी होने से चिकित्सकों ने महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद उसमें सर्दी व जुकाम के लक्षण मिले. इसके चलते वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया और सभी इमरजेंसी छोड़ बाहर निकल गई.


हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से पीड़ित/संक्रमित 16 मामले कल पाए गए थे. जिसमें ग्राम दोकटी, दलन छपरा, डिहवा, विशुनपुर डंडा, केवरा, ओझवलिया, भैंसाहा, वार्ड नं0-6, नगर पंचायत रेवती, बिसौली, भगवानपुर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है.
जिलाधिकारी ने कहा कि मुन्ना लाल चौहान, कमलेश यादव को मुरली छपरा, रामाकांत, प्रमोद पांडेय को विकास खण्ड नगरा, दीपक कुमार श्रीवास्तव को बांसडीह, अरविंद लाल श्रीवास्तव को दुबहड़, मृदुल सिंह, ओमकार राय व तेज बहादुर को रेवती में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है.

जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम, बैरिया, बांसडीह, रसड़ा, बलिया एवं बेल्थरारोड को अपने-अपने क्षेत्र में अवस्थित हॉटस्पॉट क्षेत्रों हेतु जोनल मजिस्ट्रेट में नामित किया जाता है, जो हॉटस्पॉट क्षेत्र की विकास खंड/नगर पंचायत के स्तर से आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति तथा साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन व्यवस्थाए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर सुनिश्चित कराएंगे.


जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर क्षेत्र में संबंधित वार्ड/ मोहल्ला कंटेनमेंट जोन होगा तथा कंटेनमेंट जोन में इंगित तीन गतिविधियों (आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, चिकित्सकीय टीम एवं सेनिटाइजेशन टीम के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की अनुमति नहीं होगी. 21 दिनों तक कोई संक्रमण प्राप्त नहीं होने पर हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो जायेगा. ऐसी स्थिति में 25 मई से अगले 21 दिन तक कोई संक्रमण का प्रकरण प्राप्त न होने पर ग्रीन जोन में परिवर्तित होगा.



बन्द रहेगी हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सभी दुकानें व बैंक



जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा और स्वास्थ्य जांच साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन से संबंधित कर्मी को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित कर्मियों को छोड़कर अन्य किसी व्यक्ति को क्षेत्र के अंदर जाने नहीं दिया जायेगा.

श्री शाही ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैंक व राशन की दुकानें बंद रहेगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अन्य सभी दुकानें, सब्जी मंडी आदि बंद रहेगी तथा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र में शत-प्रतिशत घरों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेनिटाइजेशन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा तथा फायर इंजन से छिड़काव किया जाएगा. लोगों को फेस मास्क भी वितरण किए जाएंगे.


दूरभाष नंबर- 05498- 220857 पर सम्पर्क करें


हॉटस्पॉट क्षेत्र में यदि किसी को अस्पताल ले जाना हो तो उसे एंबुलेंस या एएलएस से ले जाया जायेगा. किसी भी दशा में निजी वाहन के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी अपरिहार्य स्थिति में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर- 05498-220857 अथवा संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट या समुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.



112 वाहनों की लगायी जायेगी ड्यूटी


हॉटस्पॉट क्षेत्र में संघन पेट्रोलिंग की जाएगी तथा 112 वाहनों की ड्यूटी लगाई जाएगी. पुलिस तथा 112 की गाड़ियों से लाउडस्पीकर से घोषणा करके जनता को जागरूक किया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति  धारा 144 के निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी तथा पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी, और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी व्यक्तियों के पूर्व में निर्गत किए गए पास निरस्त किए जाते हैं. उक्त आदेशों का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता धारा-188 के अधीन दंडनीय अपराध माना जाएगा.

Related

Tags: कोरोना पंदह परसिया बलिया रसड़ा लॉकडाउन सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: COVID 19 दहशत में इलाका, जिसका डर था वही हुआ
Next: व्यापारी की पिटाई से क्षुब्ध लोग सड़क पर उतरे, एकईल भी हॉटस्पॉट घोषित

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.