Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 3 February, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला जज गजेंन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्री ट्रायल की बैठक दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में हुई. बैठक में जिला जज ने 8 फरवरी को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श किया.

बिल्थरारोड : उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज के सामने बने सड़क ब्रेकर के पास सोमवार की शाम करीब 4 बजे एक बाइक की टक्कर से वन विभाग में माली पद पर तैनात भगन राजभर (50) घायल हो गये.

बिल्थरारोड : स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच से मनाया गया. हालांकि विदाई समारोह को लेकर स्कूल से विदा होने वाले अधिकांश बच्चे कुछ दर्द में दिखे, लेकिन हाईस्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रोग्रामों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया था.

सिकन्दरपुर : सेंटजान कानवेंट स्कूल के खेल मैदान में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा 2020 का शुभारंभ हुआ. हर कक्षा के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाया. स्पर्धा का शुभारंभ लोकतंत्र सेनानी शंभूनाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि जीवन में खेल की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. खेल हमें अनुशासन सिखाता है.

बांसडीह : संसद में पेश बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की हिस्सेदारी के कुछ प्रतिशत अंशधारिता को पूंजी बाजार में IPO के जरिये बेचने का प्रस्ताव है. इसे विनाशकारी बता LIC बांसडीह के इंप्लाइज ने प्रदर्शन किया.

• मूकबधिर नाबालिग संग दुष्कर्म के जुर्म में 10 वर्ष की सश्रम कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना. इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्द्रभानु सिंह की अदालत ने यह फैसला दिया. रसड़ा के रोहना गांव निवासी श्रवण कुमार ने 23 मई 2018 को इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में अभियोजन पक्ष से विशेष अभियोजक आरके पांडेय और अनिल पाडेय ने अपनी दलीलें प्रस्तुत की.

• गणित विज्ञान विषयक प्रतियोगिता का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने जारी कर दिया है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर यह आयोजन होगा. ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संबंधित शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 07 फरवरी 2020 औऱ जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तहसीली स्कूल/ कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के परिसर में 12 फरवरी 2020 को किया जाएगा.

• मालगोदाम रोड स्थित शिव मंदिर में किन्नर अनुष्का ने तांडव किया. मीडिया से बातचीत में किन्नर अनुष्का ने कहा कि आखिरकार कब तक निर्भया के गुनहगार कानूनी पेच का सहारा लेकर मौत को चकमा देते रहेंगे. निर्भया मामले में बार बार फांसी टलने से किन्नर समाज में जबरदस्त गुस्सा है. ऐसे में अनुष्का ने फांसी पर लगी रोक का विरोध अनूठे तरीके किया.

• रविवार को जिले के 83 स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेला अयोजित किया गया. इसमें शहरी क्षेत्र के दो और ग्रामीण क्षेत्र के 81 स्वास्थ्य केन्द्र शामिल रहे. शहरी क्षेत्र में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, सहतवार में निदेशक (सामुदायिक स्वास्थ्य) डॉ. एके राय और सीएमओ पीके मिश्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायक/ ब्लॉक प्रमुख और उनके प्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण इलाकों और मलिन बस्तियों के करीब 4580 से अधिक लोगों के सेहत की जांच की गई.

• 13 साल की बच्ची के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी हनुमानगंज को दी. दिनभर पुलिस भी हलकान रही. गनीमत रही कि बालिका सही सलामत स्वयं लौट आई. मगर वह काफी डरी और सहमी हुई थी. यह मामला है सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित वन विहार का. पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ की. चर्चा तो यह भी है कि बोलेरो सवार कुछ युवक अचानक उसे गाड़ी में बैठा का लेकर जाने लगे थे. हालांकि सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में गई थी. वहां से कुछ देर बाद वापस आ गई.

• भोजपुरी फिल्म जय हिंद के पोस्टर पर आपत्तिजनक चित्र होने पर नाराजगी जाहिर की गई. यह फिल्म इन दिनों शीशमहल प्रदर्शित हो रही है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में युवकों ने सिनेमा हॉल पहुंचकर अपना विरोध जताया. सिनेमा हॉल पर लगे आपत्तिजनक पोस्टरों पर कालिख पोत कर पोस्टर को हटवाया गया.

• परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए कमर कस लिया है. सोमवार अर्थात आज से इस अभियान को मूर्त रूप दिया जाएगा. सड़क दुर्घटनाओं के कारण स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कई मानक सरकार ने तय किए हैं. इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कराने, प्रतिवर्ष वाहनों की तकनीक जांच कराने और प्रत्येक स्कूल के वाहनों का डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए गए थे. इसमें यह देखा जाएगा कि स्कूली वाहनों में जो सुरक्षा मानक अपनाए जाने थे वह अपनाए गए हैं या नहीं.

• राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य है, मैं नहीं आप. जिसके माध्यम से स्वयं सेवक प्रजातांत्रिक ढंग से नि:स्वार्थ सेवा की आवश्यकता का समर्थन करता है. हमें सभी मनुष्यों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए. ऐसा कहना है एमएलके डिग्री कालेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास शुक्ल का. रविवार को श्रीनरहेजी पीजी कालेज नरहीं में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिनी विशेष शिविर का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ. श्रीनिवास शुक्ल अपने विचार प्रस्तुत किए.

• रविवार को गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सर्वधर्म सभा हुई. इसके बाद ‘गंगा की अभिरक्षा एवं टिहरी बांध विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए अविरल गंगा के लिए आंदोलन पर बल दिया. बलिया सिटी के कदम चौराहा स्थित बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में इस सभा का आयोजन किया गया. गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने इस मौके पर कहा कि गंगा की सलामती के लिए अनुरोध के साथ प्रतिरोध भी होगा.

• रविवार को दोपहर करीब दो बजे तहसीली स्कूल (रामलीला मैदान) से पथ संचलन शुरू हुआ. जीवन बीमा तिराहा, आर्य समाज रोड, स्टेशन रोड, टाऊन हाल चौराहा, चौक, सिनेमा रोड, हनुमान गढ़ी होते हुए फिर तहसीली स्कूल रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुआ. संचलन में बलिया सिटी के करीब 252 बाल स्वयंसेवकों ने सहभागिता की. आजाद हिंद फौज के 75वें स्थापना दिवस पर रविवार को बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया था.

• रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव मठिया में रविवार को सुबह सत्येंद्र राजभर के घर से आग की लपटें निकलने लगी. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि देखते ही देखते आग ने 9 परिवारों की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया. सत्येंद्र राजभर के घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था. डर से कोई भी घर में नहीं घुस पा रहा था. इस हादसे में गृहस्थी के सारे सामान जल कर राख हो गए. कलावती देवी और पार्वती देवी झुलस भी गईं. कलावती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर क्षति का अनुमान लगाया और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

• 5 साल के मासूम लड़के संग कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि बांसडीह के एक गांव का यह मामला है. बताया जा रहा है कि बीते कई महीनों से उसके संग यह हरकत की जा रही थी. बच्चे की मां को जब इसकी भनक लगी तो उसने पुलिस से गुहार लगाई. बच्चे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

• बलिया गाजीपुर मार्ग पर चितबड़ागाव में कृषि उत्पादन मंडी समिति है. जहां क्षेत्र के दुरदराज के इलाकों से लोग रविवार और बुधवार को सब्जी और चावल दाल मसाला आदि खरीद फरोख्त करते हैं. उक्त मंडी परिसर की खाली जमीन पर फुटकर और थोक विक्रेताओं ने धीरे-धीरे झोपड़ी, टीन शेड और गुमटियां रखकर कब्जा जमाए हुए हैं. मंडी सचिव ने अतिक्रमणकारियों को 8 फरवरी तक हटाने की नोटिस दे दिया है. इस वजह से व्यापारियों और कामगारों में हडकंप मचा हुआ है.

• दुबहड़ के घोड़हरा अड़रा ढाले से उत्तर की तरफ जाने वाले सरकारी छवर/रास्ते के अतिक्रमण को शनिवार की देर शाम हटा दिया गया. कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और थानाध्यक्ष दुबहड़ ने सड़क को अवरोध मुक्त करवाया. आजादी के पहले से चल रहे सार्वजनिक सड़क को दबंग ने टीन-करकट और बांस- बल्ली लगाकर अवरुद्ध कर दिया था. साथ ही अतिक्रमणकारी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज किया गया. आपको बता दें कि अड़रा-घोड़हरा संपर्क मार्ग से घोड़हरा, अड़रा के अलावा दुबहड़ उत्तरी, दुबहड़ यादव डेरा, बैलाडीह, पिपरा, रामपुर बोहा, शिवपुर, चंदवक, बिसेनी डेरा, दुद्धीपुर, अकबरपुर, बड़की सेरिया आदि विभिन्न गांवों के लोग आवाजाही करते हैं.

• जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वायना पर आयोजित शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गोल्डन कार्ड बनाने से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी से ली.यह कैम्प हर रविवार को लगाए जाने की बात कही गई.जिलाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से भी गोल्डन कार्ड आदि के बारे में जानकारी ली. साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत आम आदमी को क्या लाभ मिलेगा, इसके बारे में विस्तार से बताया.

• साहू समाज के गरीब छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाएगा अखिल भारतीय साहू समाज.हमारे संवाददाता उमेश गुप्ता ने बताया कि साथ ही समाज में निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में भी आर्थिक मदद की जाएगी. यह निर्णय राम प्रसाद साहू धर्मशाला बिल्थरारोड में हुई अखिल भारतीय साहू समाज के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया.

• प्रसिद्ध संत त्रिदंडी स्वामी जी के शिष्य संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज 24 फरवरी से 1 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथामृत की बारिश करेंगे. यह आयोजन दुबहड़ के अखार गांव में होगा. यज्ञ की तैयारी के लिए क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय अखार में संत श्रीधर चौबे की अध्यक्षता में हुई. यज्ञ के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया.

• दुबहड़ के नगवा गांव की राजभर बस्ती में शनिवार की रात युवा कल्याण समिति ने डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में कई गांवों के दर्जनों बच्चों ने भागीदारी किया. शुरुआत सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और फीता काटकर किया. प्रतियोगिता में मिक्की राजभर अव्वल रहे. दूसरे स्थान पर मेगन राजभर और सचिन सिंह व भोला तीसरे स्थान पर रहे. टॉपरों को मुख्य अतिथि बबन विद्यार्थी और वरिष्ठ रंगकर्मी जगेश्वर मितवा ने संयुक्त रूप से मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

• धर्म आस्था का विषय है न की राजनीति का. ऐसा कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय का. वरिष्ठ सपा नेता नारद राय का दुबहड़ के ओझा कछुआ गांव में सरस्वती पूजा के दौरान चल रहे श्री राम कथा के आखिरी दिन मां शारदा भक्त कमेटी के सदस्यों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर नारद राय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया.

• टीम मुजफ्फरनगर को पराजित कर तीन दिनी सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप टीम बनारस ने जीत लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी को 29 और मुजफ्फरनगर को 16 अंक मिले. आरएनपी पब्लिक स्कूल रेवती के ग्राउंड में यह आयोजन हुआ. पर्सन आफ द मैच वाराणसी की संतारा हुई तो मुजफ्फरनगर की अमरेश को पर्सन आफ द सीरीज़ का सम्मान मिला. इसी तरह वाराणसी की समीक्षा चौबे को बेस्ट रेडर और मुजफ्फरनगर की साक्षी को बेस्ट डिफेन्स घोषित किया गया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे और आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने कप व पांच हजार रुपये भेंट किए. साथ ही उप विजेता टीम को ट्रॉफी और 2000 रुपये नगदी देकर सम्मानित किया गया.

Tags: बलिया सिटी बांसडीह भोजपुरी फिल्म मंडी समिति मूकबधिर रसड़ा राख राजनीति राजभर बस्ती रेवती लापता वायना साहू समाज सीएचसी स्कूली वाहन स्रवधर्म सभा स्वास्थ्य केेद्र स्वास्थ्य मेला हनुमानगंज

Post navigation

Previous: अल्टीमेटम पर न छोड़ा तो प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण
Next: निर्धन परिवार की बेटियों की शादी-पढ़ाई में देंगे आर्थिक सहयोग

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.