Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 11 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहर : स्थानीय थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 31 पर दुबहर थाने की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.  इसके तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई.सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक दर्जन वाहनों से समन शुल्क काटा गया है जबकि कुछ वाहनों का ई-चालान भी किया गया है.

दुबहर : पूर्व मंत्री और शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में 12 जनवरी को मंगल पांडे विचार सेवा समिति के प्रवक्ता बबन विद्यार्थी 11:00 बजे निराश्रित महिलाओं में ऊनी वस्त्र वितरित करेंगे.

बैरिया : एनसीसी प्रशिक्षण के बाद कैडेट देश सेवा, समाज सेवा के साथ-साथ जल, जीवन, जीव की रक्षा का संकल्प लेता है. आज केवल देश की सीमाओं की नहीं अपितु राष्ट्र के आन्तरिक सुरक्षा की आवश्यकता अधिक है. उक्त बातें बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ ने महात्मा गांधी इण्टर कालेज बलिया के प्रांगण में नौवें दिन 93यूपी एनसीसी बटालियन के कैम्प का निरीक्षण करते हुए कही.

रसड़ा : रामलीला मैदान से लोक जागरण तत्वावधान में सीएए के समर्थन में 13 जनवरी को 11 बजे दिन में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगा. उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष बेद प्रकाश सिंह उर्फ रिकू ने दिया. उन्होंने सभी देशभक्तों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया.

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र में ननिहाल गयी एक दलित किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की खबर है. पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना नौ जनवरी की है.

सहतवार : रेलवे स्टेशन रहुआं तिवारी मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी. सुचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की.

बलिया : गंगा नदी के कटान से प्रभावित ग्राम सभा गंगापुर के रामगढ़ में NH31 से नदी मात्र 15 मीटर दूर रह गई है. ग्राम सभा केहरपुर में कटान से जूनियर हाई स्कूल, सुघरछपरा, केहरपुर का आंगनबाड़ी केंद्र, पानी टंकी विलीन हो गए. इन इलाकों में प्रदेश सरकार ने कोई कटानरोधी काम नहीं किया.

बलिया : गंवई राजनीति से सफर शुरू कर प्रदेश की सियासत में वर्षों तक हनक रखने वाले समाजवादी नेता विक्रमादित्य पांडे दिल से आजीवन फकीर ही रहे. उनकी आंखें आखिरी पल में भी विकास के सपना लिये ही बंद हुई. उनसे ज्यादा तो उनके काम ही बोलते थे.

चिलकहर : भीषण सर्दी के चलते इस बार नये साल पर विद्यालयों में अवकाश रहा फिर भी स्कूल खुलते ही एसके रायल्स ऐकेडमी संवरा के नौनिहालों के मन में क्रिसमस का उमंग हिलोरे लेने लगा.स्कूल खुलते ही ऐकेडमी के नौनिहालो ने विद्यालय प्रांगण मे न्यू ईयर जमकर मनाया. क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य मे आकर्षक चित्र हस्त निर्मित प्रदर्शनी का आयोजन कर डाला.

• बलिया जिले में 64 ऐसी परियोजनाएं हैं. जिनकी लागत 50 लाख या उससे अधिक है. इनमें से सात पर अभी तक काम भी नहीं शुरू हुआ है. जबकि सिर्फ चार का काम पूरा हुआ है. इनमें ज्यादातर परियोजनाओं के मद में भुगतान कार्यदायी संस्थाओं को किया जा चुका है. मगर प्रगति या काम पर ढेर सारे प्रश्नवाचक चिन्ह हैं. इस बात से सख्त खफा हैं कमिश्नर कनक त्रिपाठी. शुक्रवार को मंडलीय सभागार में हो रही समीक्षा बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि निर्धारित समय में काम न पूरा कर पाने की वजह बताएं कार्यदायी संस्थाएं.

• बलिया गोरखपुर के बीच नियमित पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग अरसे से की जा रही है. आज फिर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को यही मांग करते हुए पत्र भेजा.

• रेवती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की भौतिक एवं रसायन की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 जनवरी तक संपन्न होगी. संबंधित छात्र इस बीच विद्यालय में संपर्क कर अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो. अन्यथा की दशा में उनकी जिम्मेदारी होगी.

• पांचवें ही मिनट में कमर फैय्याज के बेहतरीन पास पर गुलाम मोहिउद्दीन ने गोल दाग खाता खोल दिया. इसके बाद सनबीम स्कूल ने कई मौके गंवा दिए. मौका था वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले का. आखिरकार स्टेडियम हॉकी टीम ने सनबीम स्कूल को 1-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले पर अपना कब्जा जमा लिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष से आयोजित होने वाली खेल श्रृंखला के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय बलिया के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ.

• बलिया जिला कारागार में मानक से तीन गुना ज्यादा कैदी है. बंदी रक्षकों का भी टोटा है. जेल के पीछे न सिर्फ आबादी ज्यादा है. बल्कि काफी ऊंचे ऊंचे मकान है. जहां से जेल में वर्जित सामग्री फेंके जाने की शिकायतें भी मिलती है. जेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मसौदा तो कई बार भेजा गया. मगर शहर के करीब. और जरूरत के मुताबिक बड़ी जगह मिलना मश्किल है. ये सारे वे प्वाइंट्स हैं जो डीआईजी जेल श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया. जिले की पुलिस अधीक्षक रह चुकी श्रीपर्णा गांगुली शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंची थी.

• शिक्षकों के चयन के लिए प्रदेश में तीन तीन चयन बोर्ड हैं. फिर भी चालीस फीसदी से ज्यादे पद रिक्त हैं. ऐसा कहना है उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के प्रान्तीय उपाध्यक्ष केपी सिंह का. जिला विद्वालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक विरोधी नीतियों के लेकर धरना-प्रदर्शन को केपी सिंह संबोधित कर रहे थे.

• सोनी टीवी के रियलिटी शो’इंडियन आइडल’ फेम पल्लव सिंह का शुक्रवार को आरके मिशन स्कूल सागरपाली में स्वागत किया गया. 11वें सीजन के टॉप सेवन तक संघर्ष करने वाले पल्लव जिले के आवास विकास कालोनी में रहते हैं. विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने पल्लव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. पल्लव आरके मिशन स्कूल के ही छात्र हैं.

• पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की 13 वीं पुण्यतिथि पर 14 जनवरी को टाउन हाल बापू भवन में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा की तैयारी है. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि गंवई राजनीति से सफर शुरू कर प्रदेश की राजनीति में वर्षों तक विक्रमादित्य पांडेय दमदार दखल रखते थे. विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि पर कदम चौराहा और नगवा समेत अन्य कई जगहों पर भी हर साल श्रद्धांजलि सभाएं की जाती हैं.

• पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के दौर में कभी शिवपुर गंगा घाट पर पुल बनाने की कवायद हुई थी. कई तात्कालिक दिक्कतों के चलते सब कुछ ठंडे बस्ते में रख दिया गया. इधर, हाल के कई सालों से दयाछपरा नौरंगा घाट पर पक्के पुल की सुगबुगाहट तेज थी. पूर्व सांसद भरत सिंह ने बतौर विधायक यहां पीपा का पुल तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनवाया भी. मगर एक बार फिर शिवपुर गंगा घाट पर पुल बनाने की घोषणा अचानक हो गई. अब यह बात भुआलछपरा नौरंगा के लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रहा. इस मुद्दे पर मुखर ग्रामीणों ने अब आंदोलन का मूड बनाया है.

• रामगढ़, गंगापुर और केहरपुर में विगत वर्ष 2017-18 में भी कटान रोधी कार्यों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन ने खारिज कर दिया था. आखिर रामगढ़,गंगापुर औऱ केहरपुर से शासन और प्रशासन को क्या बैर है?. यह सवाल है इंटक नेता विनोद सिंह का. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक से विशेष बातचीत में विनोद सिंह ने कहा कि दुबे छपरा और नौरंगा में पार्कोपाइन विधि से कटान रोकने की कवायद बाढ़ विभाग की साजिश है. इन सभी प्रकरणों के खिलाफ 17 जनवरी को रामगढ ढाले पर ग्राम सभा गंगापुर, केहरपुर, गोपालपुर औऱ जगदेवा के हजारों ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही मांग की जाएगी कि इन स्थानों पर पक्के स्परों का निर्माण हो.

• विश्व कल्याण के लिए बहुत कठिन तपस्या किया था खपड़िया बाबा ने. उनका भगवान्न संकीर्तन मंत्र ही आज के कलयुग में सबसे बड़ी साधना है. ऐसा कहना है स्वामी हरिहरानंद जी महाराज का. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को महारुद्रद्व यज्ञ के समापन पर संकीर्तन नगर में वे श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे. खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर, श्रीपालपुर में आज वृहद भंडारा आयोजित किया गया. जिसमें तीस हजार से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण किए.

• बैरिया के ही बहुआरा में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई. हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया. श्रद्धालु हाथ में कलश लेकर गंगा तट सतीघाट बहुआरा पहुंचे. वहां गंगापूजन के साथ ही पवित्र जल भरकर मंडप स्थल पर लौटे. फिर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया. स्वामी विद्या भाष्कर की देखरेख में हो रहे इस शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति आगामी 18 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ होगी. स्वामी रामचंद्राचार्य पुष्कर औऱ गंगापुत्र जीयर स्वामी प्रति दिन शाम चार बजे से प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे.

• अगर कोई भी अधिकारी किसी दोषी मातहत कर्मचारी को बचाता है तो उसे अब बख्शा नहीं जाएगा.ऐसा कहना है कमिश्नर आजमगढ़ कनकलता त्रिपाठी. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ को निर्देशित किया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े किसी भी मामले की जांच गंभीरता से की जाए. जाहिर है लंबे समय से मामले को लंबित करने वाले जांच अधिकारी अब खुद जांच घेरे में हैं.

• पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- बलिया एवं छपरा – गोरखपुर रेल खंड पर चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को धरपकड़ अभियान चलाया. इस दौरान आधा दर्जन लोगों को चेन पुलिग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

• शुक्रवार को अपर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता औऱ एआर कोऑपरेटिव ने सिकंदरपुर औऱ बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पांच संदिग्ध नमूने लिए गए. जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल और भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव ने भी उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की. बांसडीह औऱ बैरिया तहसील के विभिन्न दुकानों से 15 संदिग्ध नमूने लिए गए. इसी क्रम में सदर औऱ रसड़ा तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा और जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम ने संयुक्त छापेमारी कर पाचं नमूने लिए.

• स्टील की जाली तोड़कर चोरों ने दो दर्जन से अधिक मुर्गियों पर हाथ साफ कर दिया. सुखपुरा कस्बे के सद्दाम हुसैन की स्थानीय चट्टी पर मुर्गे की दुकान है. रोज की तरह कल भी वह शाम को अपनी गुमटी बंद घर चला गया. आज सुबह जब वह वहां पहुंचा तो मुर्गियां गायब मिली. सद्दाम ने इसकी सूचना थाना सुखपुरा को दे दी है.

• बिल्थरारोड तहसील के पुरा चट्टी भुजैनी गांव में शनिवार 11 जनवरी को दिग्गज बिरहा कलाकारों का जुटान होगा. मौका है जद्दू गौवापारी और गंगाधारी बिरहा महोत्सव और सम्मान समारोह का. इसमें बिहार-यूपी के विभिन्न जनपदों के दर्जनों विख्यात व दिग्गज बिरहा कलाकार शिरकत करेंगे. इस दौरान सुबह 11 से 5 बजे तक औऱ शाम सात बजे से आधी रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा.

• जिले के महाविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और शिक्षा में अनियमितता के खिलाफ अलख जगाने के लिए निकले छात्र नेता. छात्रनेताओं ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से पदयात्रा निकाली. कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पत्रक भी सौंपा. पदयात्रा टीडी कालेज, कुंवर सिंह चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा.

• बिल्थरारोड के बांके बहादुर पीजी कॉलेज, मुजौना तृर्तीपार में बीएड, बीपीएड एमए औऱ बीएससी कृषि के प्रथम समेस्टर औऱ एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. योगेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे वहां औचक निरीक्षण करने पहुंच गए. इस मौके पर उड़ाका दल के अरविंद पांडेय और कृष्ण कुमार सिंह भी वहां मौजूद थे. वहां सीसीटीवी फुटेज वगैरह की बारीकी से जांच की गई.

• बुध और बृहस्पति की बारिश सर्द पछुआ के लिए विटामिन का काम कर रही है. बदले मौसम का मिजाज दो दिन बाद भी तारी रहा. दोपहर में धूप बादलों को चकमा दे निकली जरूर. मगर गलन परोस रही पछुआ ने उसे पछाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी तो कल देर शाम कर दी गई थी. मगर सोकाल्ड डिजिटल बलिया में सूचनाएं सर्वत्र पहुंचना भी टेढ़ी खीर है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने मुरली छपरा और बैरिया के दूरदराज के कठुआते बच्चों को स्कूल जाते समय अपने कैमरे में कैद कर लिया. उनका अपराध मात्र इतना है कि छुट्टी का आदेश उन तक नहीं पहुंचा. उधर हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर नगर के डोमनपुरा मोहल्ले में 45 वर्षीय जुबेर शेख पुत्र अली अहमद शेख भोर में ठंड के चलते गश खाकर गिर गए. हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते इलाज के लिए मऊ ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया.

Tags: बहुआरा बिरहा कलाकार बिल्थरारोड बैरिया भुआलछपरा भ्रष्टाचार मांग मुर्गी रेवती विक्रमादित्य पांडे विनोद सिंह शतचंडी महायज्ञ शिवपुर घाट सम्मानित सुखपुरा सोनी टीवी

Post navigation

Previous: बैरिया लेखपाल संघ के अध्यक्ष के रिटायरमेंट पर भावभीनी विदाई 
Next: बलिया के विक्रमादित्य अंतिम सांस तक बने रहे दबे-कुचलों की आवाज

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.