Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 2 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल 3 जनवरी को बलिया जिले के सभी रेलवे स्टेशनों का वार्षिक निरीक्षण करेंगे. प्रातः 09.30 बजे महाप्रबन्धक निरीक्षण स्पेशल यान द्वारा मुख्यालय से निरीक्षण के लिए रवाना होंगे.

बांसडीह : क्षेत्र के ग्राम हालपुर के मल्लाह बस्ती में बुधवार की रात चूल्हे की आग की चिंगारी से लगभग आधा दर्जन बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. साथ ही एक मुर्रा भैंस बुरी तरह झुलस गई.

दुबहर : क्षेत्र के दत्तुमठ में भागवत कथा करने अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध संत पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री गुरुवार को अयोध्या लौटते समय मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाज में जितनी भी कुरीतियां हैं, वे संस्कार के अभाव में हो रही हैं. इसका एकमात्र इलाज अच्छा संस्कार और सत्संग ही है.

सिकन्दरपुर: स्कूल से छुट्टी होने के बाद गुरुवार को घर जा रही 13 वर्षीया छात्रा सलोनी यादव को एक पिकअप चालक ने निपनिया ढाले के पास टक्कर मार दी. हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गयी.आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बलिया : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बलिया के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह महाराज की 353 वां पावन प्रकाश उत्सव 2 जनवरी को मनाया जाएगा. इस उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर बुधवार को 1:00 बजे दिन को स्थानीय गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई.

बलिया: डीएम श्रीहरि प्रताप शाही के साथ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को राजकीय बालिका गृह निधरिया में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से गर्म कपड़े, मिष्टान्न आदि वितरित किये.

बलिया: राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में महिला जन सुनवाई की.इस दौरान आई महिलाओं की समस्याओं को सुना. इसके बाद उन्होंने संबंंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

सहतवार: चौदहवें वित्त आयोग योजना के अन्तर्गत दो लाख रुपये की लागत से बना ( खांकी बाबा द्वार) नगर के बड़ा पोखरा प्रांगण के प्रवेश द्वार का उद्घाटन बुधवार के दिन नगर पंचायत चेयरमैन सरिता सिंह ने फीता काटकर किया.

• बुधवार को गुरुद्वारा साहिब दरबार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि फूलों की बारिश कर पंज प्यारे संग गुरुग्रंथ साहिब के रथ का भव्य स्वागत किया गया. गतका पार्टी, बैंड बाजा, हाथी-घोड़ा और रागी जत्था संग झांकियों को देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी. बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा सिटी के टॉउन हॉल, स्टेशन रोड, चौक, शनिचरी मंदिर, चमन सिंह बाग रोड होते हुए वापस गुरु दरबार पहुंची. सिख समुदाय के स्त्री-पुरुष सत्संग, कीर्तन व भजन करते चल रहे थे.

• बादलों संग सूर्यदेव की आइस पाइस बुधवार को भी जारी रही. हालांकि होत फजीरे सूर्यदेव रिलैक्स मूड में दिखे. आसमान बिल्कुल साफ नजर आया. नए साल के जश्न मनाने को आतुर युवा पीढ़ी ने फील गुड तो किया. मगर दोपहर बाद बादलों संग उनकी लुकाछिपी फिर शुरू हो गई. जाहिर है इसमें पारा लुढकने का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ लिया. वैसे विशेषज्ञ तो पहले ही अंदेशा जता चुके हैं कि मौसम के तल्ख तेवर से इतनी जल्दी रिहाई संभव नहीं दिख रही.

• इस बार ठंड से मोटे तौर पर अनुमान है कि जिले में दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है. नरही बाजार निवासी 55 वर्षीय देवमुनी देवी बुधवार की सुबह नहाने गईं थी. अचानक वह गिर पड़ी. परिजन उन्हें लेकर तत्काल सीएचसी नरही पहुंचे. मगर वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में देवमुनी देवी पत्नी स्व.अशोक गुप्ता ने दम तोड़ दिया.

• मंगलवार की देर रात आग में जल कर राख हो गईं छह रिहाइशी झोपड़ियां और उसमें रखे गृहस्थी के सामान. दुबहर के शिवपुर दीयर नई बस्ती में यह हादसा हुआ. हादसे के वक्त संजय गोंड़, राजू गोंड़, चंद्रावती देवी का परिवार रोज की भांति खाना खाकर अपनी अपनी झोपड़ी सोने चला गया था. इसी दौरान अचानक आग की भनक लगी. और वह भी देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

• अधेड़ का शव अबूझ हालात में एक तालाब में उतराया मिला. हमारे संवाददाता संतोष सिंह के मुताबिक रसड़ा के बस्ती गांव का यह मामला है. बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुडेरा निवासी 50 वर्षीय कवलदेव अपने दो साथियों संग बीते 24 दिसंबर की रात चोरी से मछली मारने गया था. इसके बाद वह लापता हो गया. 25 दिसंबर को पुलिस ने लापता अधेड़ के कपड़े तालाब किनारे बरामद किया था. इसके बाद कोतवाल सौरभ कुमार राय ने जाल डलवाकर और गोताखोरों से काफी खोजबीन करवाई. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

• चोरों ने दो दुकानों के ताले चटकाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. रसड़ा के डेहरी सकरी चट्टी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया. नगर के पंचमदिर निवासी मुकेश कुमार यादव का वहां जन सेवा केंद्र है और विक्की कुमार का फैंसी कपड़े की दुकान है. चोरों ने दोनों दुकानों को खंगाल दिया अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

• चोरी की दर्जन भर बाइकों और असलहों समेत पांच पुलिस के हत्थे चढ़े. बलिया सदर कोतवाली और स्वाट की टीम ने सांझे अभियान में शहर के रामपुर महावल इलाके में यह कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार लोगों में रेवती के गोपालपुर निवासी गुड्डू यादव, सहतवार के रजौली निवासी संजीत यादव, बघांव के अनुराग पासवान, सहतवार वार्ड नं. 2 कस्बा निवासी नन्दजी राम और सहतवार वार्ड नं. 3 निवासी पवन वर्मा शामिल हैं.

• अपने खेत में धान का गल्ला देखने जा रहे 38 वर्षीय सुशील सिंह को पीछे से किसी ने गोली मार दी. बांसडीह रोड के चोकन गांव में मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया. थाना इंचार्ज राजकुमार सिंह ने मीडिया को बताया है कि इस घटना में घायल के पिता कमलदेव सिंह की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है. सुशील सिंह की पीठ में गोली लगी है. हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.

• बैरिया के एसडीएम अशोक चौधरी और सीओ अशोक कुमार सिंह बुधवार को जयप्रभा सेतु का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पुल के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी. एनएच-31 पर यूपी- बिहार को घाघरा नदी पर बना जयप्रभा सेतु जोड़ता है. सेतु का पाया नंबर तीन और छह के ऊपर दो गार्डर का मुहाने पर टूट कर करीब एक-एक फुट की दरार के साथ अलग होने की सूचना है. मौके पर पहुंचे उक्त दोनों अधिकारियों ने ओवरलोडेड ट्रकों के गुरजने के कदौरान कंपन भी महसूस किया.

• नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है. बल्कि दूसरे देश में तबाह हुए उन लोगों के लिए है जिनके लिए केवल हिन्दुस्तान ही एकमात्र जगह है. उनको नागरिकता देने के लिए है. ऐसा कहना है बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का. बुधवार को बैरिया में जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू संग बलिया सांसद ने पर्चा बांट लोगों की भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया.

Tags: बाइक बादल महिला मौत युवक रसड़ा राख रामपुर महावल शव शिवपुर दियर शोभायात्रा सूरज हाथी-घोड़ा

Post navigation

Previous: जयप्रभा सेतु के दो पायों के गार्डर में दरार,मौके पर पहुंचे SDM
Next: सहतवार नगर के बड़ा पोखरा प्रांगण के प्रवेश द्वार का उद्घाटन

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.