Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 12 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलियाः जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में हुआ. इसमें राज्यपाल ने 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया.

बैरिया : क्षेत्र के नारायणगढ़ और इब्राहिमाबाद नौबरार के करीब 250 कटानपीड़ितों को पट्टा आवंटन के बाद भी उन्हें अभी तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है. इस बाबत उच्च न्यायालय प्रयागराज ने बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही से 19 दिसंबर तक स्पष्टीकरण मांगा है.

सिकन्दरपुर : पकड़ी थाना क्षेत्र के चक बहावदीन गांव में एक घर की छत से गिर कर बालिका घायल हो गई. उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली से संबद्ध पल्हना चौकी पर तैनात 55 वर्षीय आरक्षी अमरनाथ की बुधवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई. आरक्षी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. आरक्षी अमरनाथ बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के निवासी थे.

बैरिया : बैरिया-मांझी मार्ग पर कर्णछपरा गांव के सामने मोटरसाइकिल पलटने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सिकन्दरपुर : खेजुरी मार्ग पर बुधवार को देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार दीपक वर्मा (24), राहुल सोनी (26) निवासी रतसड़ और जिगनहरा निवासी हृदयानंद तिवारी(70) बुरी तरह घायल हो गये. बोलेरो चालक बेलोरो लेकर भाग निकला.

बांसडीह : नगर पंचायत कार्यालय की दूसरी वर्षगांठ गुरुवार को चेयरमैन व सभासदों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी. समारोह में नगर के विकास का संकल्प लिया गया.

बैरिया : बैरिया तहसील में गुरुवार को तहसीलदार अदालत में एक मुकदमे के सुनवाई के दौरान एक वादकारी और उनके परिवार वालों ने एक अधिवक्ता को लात-घूसों से जमकर पीट दिया. वहां मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और वादकारियों ने मामला शांत कराया. घटना की लिखित तहरीर संबधित अधिवक्ता ने बैरिया पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दुबेछपरा : दुबेछपरा ढाले के महावीर मंदिर परिसर में बाढ़-कटान पीड़ितों का धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा. इससे पूर्व बैरिया के एसडीएम के साथ वार्ता विफल रहने पर आंदोलकारियों ने नयी रणनीति पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसमें चक्का जाम और आमरण अनशन भी शामिल हैं.

रसड़ा : रामपुर गांव में सड़क पर दौड़ते समय एक युवक ठण्ड लगने से अचेत होकर गिर गया. युवक के परिवार वाले उसे लेकर सीएसची पहुंचे. चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.

सुखपुरा : थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरी पटखौली गांव में फर्जीवाड़ा कर मंदिर और मठ की जमीन बेचने का मामला सामने आया है. जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सुखपुरा थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

दुबेछपरा : दुबेछपरा ढाले पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दुबेछपरा समेत कई गांवो के बाढ़-कटान पीड़ितों का धरना और क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा.हालांकि मौके पर बैरिया के एसडीएम अशोक चौधरी और बैरिया थाने के एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने आकर मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया. अनशनकारियों ने उनके आश्वासन पर ध्यान नहीं दिया.

बैरिया : जाड़े के मद्देनजर बैरिया तहसील के प्राइमरी और मिडल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्वेटर और जूते भेजे गये हैं. क्वालिटी और साइज सही न होने के कारण सामान लौटा दिये गये हैं. इस संबंध में बैरिया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि इस बार सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए भेजे गये स्वेटर काफी घटिया क्वालिटी के है.

बलिया : हरियाणा सरकार में लेबर वेलफ़ेयर बोर्ड के चेयरमैन (राज्य मंत्री दर्ज़ा प्राप्त ) अमरेंद्र सिंह के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रथम आगमन 12 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे हो रहा है.

रसड़ा : कोटवारी गांव स्थित चट्टी पर शराबियों के आतंक से आम लोग त्रस्त है. शाम ढलते ही उनका आतंक और बढ़ जाता है. ये शराबी आये दिन महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं. लोग उनसे काफी परेशान हैं.

रसड़ा : तहसील प्रांगण स्थित अधिवक्ता कक्ष में तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई.वकीलों ने चेतावनी दी कि एसडीएम विपिन कुमार जैन का ट्रांसफर नहीं हुआ तो 16 दिसम्बर से क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा.

बलिया : बलिया के कराटे खिलाड़ी युवराज सिंह यादव ने 65वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम कराटे प्रतियोगिता के फाइनल में रजत पदक जीता. जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 65वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई थी.

दुबहड़ : स्थानीय क्षेत्र के घोड़हरा निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव मुगलसराय(पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेल मंडल में पदोन्नत होकर वरीय मंडल विद्युत अभियंता का पदभार ग्रहण किया.उनके वरीय मंडल विद्युत अभियंता के पद पर आसीन होने की खबर पाकर गांव और क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है.

बैरिया :समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने NH 31 पर बैरिया से मांझी के बीच सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों और घायलों के लिए NHAI के अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराते हुए उनके विरुद्ध आनलाइन एफआईआर दर्ज कराया है.

दुबहर : क्षेत्र में आजकल आए दिन अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं. बिजली का न तो आने का समय है न जाने का समय. लोगों के दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त हो रहे हैं.क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रोस्टर के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 घंटे बिजली सप्लाई की मांग की है.

दुबहर : दबंगों द्वारा शिवरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्रा सेतु पर आने – जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली का धंधा जोर शोर से जारी है.

• एनएच 31 पर विशेष तौर पर बैरिया से मांझी के बीच सड़क अत्यंत दयनीय हालत में है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि आए दिन इस पर हादसे होते हैं. लोग मरते भी है और घायल भी होते हैं. सपा नेता मनोज सिंह ने इन हादसों में हुई मौतों और घायलों के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है. साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी पत्रक देकर एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया है. सपा नेता ने बताया कि यह सब कुछ सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग के अनुसार ही किया गया है

• मनियर के मानिकपुर गांव में बिना काम करवाए करोड़ों रुपये विधि विरुद्ध तरीके से भुगतान कर दिया गया. इस मामले में ग्रामीणों को बेमियादी अनशन की अनुमति भी नहीं मिल रही है. सिटी मजिस्ट्रेट ने राज्यपाल के 12 दिसंबर के कार्यक्रम के मद्देनजर अनुमति देने से इंकार कर दिया है. उधर, डीपीआरओ ने भी 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे राजकमल से फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की अपील की है. मगर ग्रामीम अड़े हुए हैं. प्रशासन भी एलर्ट मोड में है.

• मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सुखपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में थाना क्षेत्र के नगरी पटखौली निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन पर इसी गांव के रामविलास यादव ने कूट रचना कर व अभिलेखों में हेराफेरी कर गांव में मंदिर व मठ की जमीन को विक्रय करने का आरोप लगाया है… इस मामले में राजकुमार गिरी, जयनाथ गिरी, तारकेश्वर गिरी, कौशल किशोर गिरी व विजय शंकर गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

• हैदराबाद चर्चित पुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि उक्त अपराधियों को मौत या फांसी की सजा तो मिलनी ही चाहिए. लेकिन जो दंड देने का तरीका अपनाया गया वह ठीक नहीं है. साथ ही यह संविधान का उल्लंघन भी है. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बैरिया विधायक ने कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा उस दिन भारत में न तो प्रजातंत्र रहेगा और न ही भारत में कांग्रेस और सोनिया रहेंगी…

• जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. इनमें तीन छात्र और 24 छात्राएं शामिल हैं. कलेक्ट्रेट के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी. मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह होंगे.

• खंड विकास अधिकारी नवानगर पीएन त्रिपाठी ने वहां के ग्राम प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विकासखंड नवानगर के आधा दर्जन से अधिक गांवों में मनरेगा का काम नहीं हुआ है. इसलिए मनरेगा रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने की संस्तुति भी की गई है. ग्राम पंचायत बस्ती बुजुर्ग, भरथाव, बेलसड़ी, भाटी, चाडी, चकभडीकरा, हड़सर हरदिया जमीन, हुसैनपुर, जमालपुर, जमुई, करमौता, करसी, कठघरा जमीन, मालदह के रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के खिलाफ करवाई करने का निर्देश कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को दिया गया है.

• लेखपाल संघ की सिकंदरपुर तहसील इकाई ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार से तीन दिवसीय धरना शुरू किया. तहसील अध्यक्ष विजेंद्र राय ने बताया कि सरकार लेखपालों से एक्स्ट्रा काम ले रही है, जबकि उन्हें सुविधा नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है. अतिरिक्त हल्के का काम वापस करने की मांग लगातार की जा रही है. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

• नरहीं स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया. साथ ही लोगों से रैली में बड़ी संख्या में चलने की अपील की गयी. सिकंदरपुर में माल्दह चट्टी पर भी कांग्रेस की सभा हुई. इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है.

• धनुष यज्ञ मेले में जयपुर और झारखंड विशेष तौर पर देवघर के लाह की कंगन की महिलाओं में जबरदस्त डिमांड है. अन्य सौंदर्य प्रसाधनों खासकर फिरोजाबादी चूड़ियां भी जमकर खनक रही हैं. साथ ही बिंदिया, सिंदूर, और घरेलू उपयोग के सामानों की खरीदारी जमकर हो रही है. यहां के मेले की विशिष्टता यह है कि मेलार्थी रोज लौकी, आलू, गोभी आदि सब्जियां बतौर चढ़ावा चढ़ाते हैं. इन्ही सब्जियों को खरीदकर हलवाई जलेबी संग परोस देते हैं. इसे प्रसाद स्वरूप मेला घूमने वाले ग्रहण करते हैं.

• 12 दिसम्बर अर्थात बृहस्पतिवार को वाराणसी सिटी-छपरा और छपरा-वाराणसी सिटी मेमू शार्ट टर्मिनेट होगी. वजह पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के औड़िहार-छपरा रेलखंड के बीच इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिगनल कार्य के लिए 12 दिसम्बर को मेगा ब्लॉक लिया जाना है. यात्रियों को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर कुछ गाड़ियों के रूटों में परिवर्तन किया है. मसलन 12 दिसम्बर को वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस औड़िहार-बलिया-छपरा की जगह औड़िहार-भटनी छपरा के रास्ते चलायी जायेगी. वहीं बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के जगह छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी. जबकि 11 दिसम्बर को नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस औड़िहार-बलिया-छपरा रूट की जगह औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी. वहीं आनन्द बिहार टर्मिनल से औड़िहार-बलिया-छपरा के रास्ते रक्सौल जाने वाली एक्सप्रेस औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी.

• UP बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. अब इंटरमीडिएट अर्थात 12वीं के परीक्षार्थियों को भी मिलेगी कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की सहूलियत. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री और सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दी. अब तक यह सुविधा सिर्फ दसवीं के विद्यार्थियों को ही यूपी में मिलती है. इस बार साल 2020 में 25 लाख से ज्यादा छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे.

• यूपी टीईटी अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. 22 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी 2019 होनी है. पूरे प्रदेश में इसके लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

• संदिग्ध हालात में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई. यह हादसा बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में हुआ. परिजनों की माने तो रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फटने के चलते अरविंद यादव की पत्नी रिंकू यादव बुरी तरह से झुलस गई. स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

• सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में नगरा मार्ग पर भाटी चट्टी के पास सवारियों से भरी टेंपो पलट गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सड़क पर लड़ रहे कुत्तों को बचाने में यह हादसा हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए. जबकि तिवारीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश राजभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

• इसी क्रम में सिकन्दरपुर-बलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में ट्राली समेत ट्रैक्टर खाई में पलट गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पलटी ट्रैक्टर के नीचे दबे चार को निकाल लिया गया. उनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेफर कर दिया गया है.

• लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित रसड़ा के परसिया मोड़ के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार भाजपा जिला उपाध्यक्ष की इनोवा कार की सवारियों से भरी मैजिक से जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मैजिक और इनोवा क्षतिग्रस्त हो गई. संयोग ही था कि कोई हताहत नहीं हुआ. भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय साहू और ड्राइवर मनीष कुमार इनोवा कार से मऊ स्थित फातिमा हास्पिटल से इलाज करवा कर रतसड़ लौट रहे थे.

• राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता और भाजपा नेता रमाशंकर सिंह को सोमवार की रात कुछ दबंगों ने दरवाजे पर चढ़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस मामले में पुलिस ने कहना है कि अगर उनकी ऊंगली में फ्रैक्चर होगा तो एनसीआर को एफआईआर में तब्दील करते हुए धारा 325 जोड़ दिया जाएगा. चिकित्सकों ने रमाशंकर सिंह को सदर अस्पाल रेफर कर दिया.

• दुबेछपरा ढाले पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी बाढ़-कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन जारी रहा. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र के मुताबिक अब तक कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे. अनशन पर बैठे लोगों में गोपालपुर, केहरपुर, आंशिक दयाछपरा, जगदेंवां, टेंगरहीं ग्राम पंचायतों के बाढ़-कटान पीड़ित शामिल थे. बाढ़-कटान पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील पर धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और आमरण अनशन की चेतावनी दी.

• संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास और समग्र ग्राम विकास विभाग के राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल 11 दिसंबर को तीन बजे मुहम्मदाबाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे. हमारे संवाददातात कृष्णकांत पाठक ने बताया कि शाम सात बजे आनंद स्वरूप शुक्ल कामूपुर गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे. गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 12 दिसंबर को वे कार से बलिया के लिए रवाना हो जाएंगे.

• रसड़ा के गांधी पार्क प्रांगण में ग्रामीण चौकीदार ग्राम प्रहरियों की एक बैठक उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई. ग्राम प्रहरियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति तैयार किया. प्रदेश अध्यक्ष शारदा पासवान ने कहा कि सुआ न सुतारी, वर्दी, साइकिल, डंडा, सिटी, बेल्ट मिला ही नहीं है तो कैसे होगी चाकरी.

Tags: बाढ़-कटान पीड़ित बैरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता मांग मैजिक यूबी बोर्ड रणनीति रसड़ा रेवती सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन आज बलिया में
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.