Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 2 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और राजीव मिश्र की खंडपीठ ने 2018 की 41520 सिपाही भर्ती में रिक्त रह गए 7 हजार से अधिक पदों को सफल अभ्यर्थियों से भरने की मांग और इन पदों को कैरी फारवर्ड करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर राज्य सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है.

बलिया : शहर के अंबेडकरनगर जगदीशपुर में सोमवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया.जनपद में दो वर्ष तक छूटे हुये बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को 2020 तक 90 फीसदी प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई. डीएम ने दो साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई.

रसड़ा: क्षेत्र के गढिया रेलवे क्रासिंग स्थित चट्टी पर रविवार की रात दो गुमटियों का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत दो हजार रुपयों के समान उड़ा लिये.

बलिया: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई. योजना के कार्य में देर होने पर श्रम अधिकारी से सवाल किया. उन्होंने अधिकारियों से गम्भीरता से लक्ष्य को पूरा करने में लग जाने के लिए कहा.

सिकन्दरपुर : पशुपालन विभाग द्वारा स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में सोमवार को ग्लैंडर्स और फ़ारसी बीमारी संबंधी एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया.शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काट कर किया. पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने अश्व, खच्चर और गधे में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया.

दुबहर : जनपद की प्रतिष्ठित वैचारिक साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था मंगल पांडे विचार मंच के उपाध्यक्ष दुबहर निवासी अंजनी कुमार सिंह के असामयिक निधन को लेकर सोमवार को नगवा ढाले पर मंच की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में बुलाई गई. बैठक में उनकी आत्मा के शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

बैरिया : रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मांझी जयप्रभा सेतु के पास मिले शव की पहचान अमन चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया निवासी कोटवां थाना बैरिया के रूप में हुई है.अमन लोगों के यहां शादी विवाह में सट्टा (भाड़ा) पर काम करने जाता था. स्वभाव से सीधा साधा युवक पिछले 29 नवम्बर से लापता था.

ग्राम प्रधान वह व्यक्ति है, जो चाह ले तो गांव का हर स्तर पर विकास कर सकता है और करवा सकता है. चिकित्सा, शिक्षा, सफाई, पेयजल, सम्पर्क मार्ग आदि को वह अपने गांव में बेहतर बना सकता है.जिस काम के लिए उसके फंड में धन नहीं है, उसके लिए भी वह शासन स्तर पर बात कर सकता है. कुल मिलाकर कहें तो प्रधान विकास की चतुर्दिक सीढ़ी है, बस ईमानदारी, कर्मठता, पारदर्शिता औऱ नियत का साफ होना जरूरी है.ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से जोड़ने का पहल करके सरकार ने सही दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है.

• खेलते खेलते अपने घर के सामने ही नाली में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि यह हादसा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में रविवार की शाम हुआ. बताया जा रहा है हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक मासूम उसी में डूबा रहा. परिजन उसे इधर उधर तलाशते रहें. तभी किसी की नजर सुरेंद्र पटेल के 3 साल के बेटे मासूम अर्जुन पर पड़ी.

• रविवार की सुबह करीब आठ बजे फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव के दर्जनों लोगों ने बलिया-गड़वार मार्ग जाम कर दिया. इसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. बताया जा रहा है कि प्रस्तावित आंगनबाड़ी की जमीन पर कोई रास्ता बना रहा था. ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण करने से नाराज थे ग्रामीण. वे तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत करवाया.

• खैरा मठ के महंत रामब्रह्मचारी महाराज को महीने भर पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में रविवार को कार्रवाई करने का निर्देश खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रशासन को दिया. खेल मंत्री ने मठ की भूमि पर किसी तरह के अवैध कब्जा रोकने का आदेश दिया. साथ ही महंत को पूरी सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग करने का निर्देश दिया. इस संबंध में उपेंद्र तिवारी ने उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह से जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

• स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यूपी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित होगा. इसका समापन 16 अगस्त को होगा. ऐसा कहना है प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी का. उपेंद्र तिवारी ने दावा किया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश के 70 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ा होगा. मंत्री रविवार को तुर्तीपार स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

• 14 दिसम्बर को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन सुखपुरा में किया गया है. यह जानकारी सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने दी. रविवार को असेगा में पत्रकारों से बातचीत में राजभर कहा कि आजादी के 73 वर्ष बाद भी जो लोग अपने अधिकार से वंचित हैं. उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने धोखा किया है. इसका एहसास कराने के लिये ही यह रैली होगी.

• कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हुआ ददरी मेला का मीना बाजार अपने 20 दिनों का सफर पूरा करने पर भी आखिरी इतवार को पूरे लय में दिखा. लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. दूर-दराज से लोगों के आने के चलते शहर की सड़कें और बाजार भी पूरे दिन गुलजार रहे. जमकर खरीदारी भी हुई. जाहिर है दुकानदारों की चांदी रही. झूला-चर्खी से लगायत खाने-पीने तक. सौंदर्य प्रसाधन से लगायत फूल-पौधों तक. खादी बाजार से लेकर ऊनी कपड़ों के स्टॉल तक लोगों की खचाखच भीड़ रही.

• सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया. यह हादसा शनिवार की देर रात बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चांददीयर गांव के मोड़ पर हुआ. इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर राकेश गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के पियनारे गांव निवासी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को निकलवा कर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. वहां से चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

• दूल्हे की आंख में खराबी की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी हो जाने के बाद भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया. इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. मामला थाना में पहुंचा. अंत में दोनों पक्षों ने आपस में लेन-देन की बात करते विवाह निरस्त कर दिया. मामला मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद का है. बारात बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार से आई थी.

• भाकपा माले मनियर इकाई के तत्वावधान में ब्लॉक मुख्यालय मनियर पर माले नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र बीडीओ मनियर को सौंप क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर आवाज उठाई. इस मौके पर भाकपा माले के ब्लॉक सचिव कामरेड राधेश्याम चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षा को लगातार महंगी करती जा रही है. जिससे गरीब के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त न कर सके.

• पूर्व प्राचार्य औऱ कवि डॉ. जटाशंकर ठाकुर नहीं रहे. लगभग 73 वर्षीय डॉ. ठाकुर ने शनिवार की सुबह सहरसा के नौहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गांव में अंतिम सांस ली. उनके बड़े पुत्र डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने मुखाग्नि दी. डॉ. जटाशंकर ठाकुर 1971 से 1988 तक सतीशचन्द्र कॉलेज, बलिया के स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र में बतौर प्रवक्ता के रूप में सेवा दी थी.

• ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला रविवार से शुरू हो गया. बैरिया से हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि भोर में 4 बजे सुदिष्ट बाबा की समाधि का पट खुलते ही मत्था टेकने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. खासकर महिलाएं समाधि की परिक्रमा. हनुमान जी की पूजा. हवन और इंटर कॉलेज प्रांगण में प्राचीन कदंब के पेड़ की पूजा की. समाधि स्थल के पीछे सुदिष्ट बाबा द्वारा बनवाए गए पुरातन शिव मंदिर में भी भीड़ उमड़ी. साथ ही दूरदराज से आए संतों का दर्शन करने के बाद लोग मेले में गए.

• सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल के बगल में रविवार को भारी भीड़ के चलते चहारदीवारी के गिर गई. इसकी चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं. इसमें बलिहार निवासी 50 वर्षीय भागमनी और 55 वर्षीय राजकुमारी के सिर में गंभीर चोट आईं.

• दो टेंपो की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा के मुताबिक सिकंदरपुर के बसारीखपुर चट्टी के पास शनिवार की देर शाम यह हादसा हुआ. इस हादसे में घायल मधुबन थाना क्षेत्र के सोनाडीह ओलौली निवासी 34 साल के अजीत कुमार का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी रामबड़ाई के 35 वर्षीय बेटे अमित प्रजापति की मौत हो गई.

• बैरिया थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर जयप्रभा सेतु के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला…. चांद दीयर चौकी प्रभारी रवींद्र नाथ राय ने शव को कब्जे में ले लिया. लाख मशक्कत के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. मृतक के टीशर्ट पर पब्लिक स्कूल धानी लिखा है. लोअर बैगनी रंग का है. जबकि उसका एक चप्पल जयप्रभा सेतु पर तो दूसरा उसके पास मिला है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

• रसड़ा नगर के प्यारे लाल चौराहे के पास शनिवार की शाम लगभग 7.30 बजे एक माल के बाहर खड़ी टाटा मैजिक अचानक धू-धू कर जल उठी. पुलिस की माने तो गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा गांव से कुछ लोग टाटा मैजिक पर सवार होकर उक्त मॉल में खरीदारी करने आए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

• चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ. शनिवार की रात लगभग दस बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस से फिसल कर गिरे 26 वर्षीय धनंजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए. मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिसुकिया निवासी विजय चौहान के बेटे धनंजय चौहान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

• नाबालिग छात्रा संग दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई. शनिवार सुबह उसका शव देहरादून के सहसपुर थाने की हवालात में मिला. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. हालांकि, पुलिस की कहानी किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही है. बलिया जिले के चौबे छपरा गांव का रहने वाला था अभिनव कुमार. इन दिनों वह दिल्ली में रह रहा था. एक मेडिकल छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था.

• टीडी कालेज के शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रविवार को तीसरे दिन भी छात्रनेताओं का अनशन जारी रहा. किसी जिम्मेदार अधिकारी के वहां नहीं पहुंचने से आहत छात्रनेताओं ने पुलिस विभाग के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया. शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को घूस देने के नाम पर आंदोलनकारियों ने भिक्षाटन भी किया. इस दौरान पुलिस ने उनकी तीखी तकरार भी हुई.

• एचआईवी से संक्रमित रोगियों से दूर न भागे यह हाथ मिलाने, साथ बैठने, उनसे बात करने, उनके साथ भोजन करने या मच्छर के काटने से यह नहीं फैलता है. ऐसा कहना है रिचा वर्मा का. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एचआईवी जागरूकता शिविर लगाया गया. अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने किया. अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर जिला चिकित्सालय में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए.

• टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में थाना कोतवाली बांसडीह ने सुखपुरा को पराजित कर दिया. हमारे संवाददाता पंकज सिंह के मुताबिक बांसडीह कोतवाली को प्रीतम की शानदार बल्लेबाजी और मुकेश कुमार के उम्दा बॉलिग की बदौलत यह जीत मिली. संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में रविवार यह रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

• गाजीपुर ने खेवसर को हराया तो ककरकुंडा ने बिहार को. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला बांसडीह इण्टर कालेज के मैदान में खेल गया. गाजीपुर की सीनियर टीम ने खेवसर के 23 के मुकाबले 26 अंक हासिल कर जीत दर्ज की. गाजीपुर से आकाश गुप्ता मैन आफ द मैच घोषित हुए. वही ककरकुंडा जूनियर कबड्डी टीम ने बिहार के 29 प्वाइंट्स के मुकाबले 32 अंक हासिल कर जीत दर्ज की. ककरकुंडा के बिजेंद्र मैन आफ द मैच घोषित किए गए.

Tags: भिड़ंत मौत रैली शव संत समाधि सुदिष्ट बाबा हिरासत मौत

Post navigation

Previous: एचआईवी रोगियों से मिलना-जुलना चाहिए :रिचा वर्मा
Next: अब ग्राम प्रधान भी सेहत को लेकर जागरूक करेंगे

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.