Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 22 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

सिकंदरपुर : हरदिया गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ एक लाख रुपये के जेवरात सहित 25 हजार रुपये नगदी उड़ा लिये. घर वालों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

बुधवार की रात कुएं में 28 साल के हनुमंत सिंह का शव मिला. मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में इस खबर से सनसनी फैल गई. पुलिस संग पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कुएं से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी घटना स्थल का जायजा लिए. ग्रामीणों की माने तो युवक नशे का आदी था.

कटहल नाले में डूबकर दो वर्षीय मासूम राज की मौत हो गई. राज तिखमपुर निवासी लवकुश गोंड का बेटा था. बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईडिल कालोनी के पास यह हादसा हुआ. लवकुश की पत्नी मोना हाईडिल कालोनी स्थित मायके में रहकर मजदूरी करती हैं. दो वर्षीय पुत्र राज उसीके साथ रहता था.

श्रीराम-जानकी बरात शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे रसड़ा श्रीनाथ मंदिर पर पहुंचेगी. वहां श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में बरात का स्वागत किया जाएगा. आपको बता दें कि अयोध्या से चलकर जनकपुर (बिहार) जा रही है श्रीराम-जानकी बरात.

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत निवासी गनेश लाल यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गनेश पर आरोप है कि उसने अश्लील गीत रिकार्डिंग करके सोशल मीडिया पर वायरल किया. गीत में उसने एक जाति विशेष की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनकर शब्दों का प्रयोग किया. ऐसे गीत गंवाकर गांव के माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो अन्य नामजद बच्चा यादव और विक्की यादव को पुलिस तलाश रही है.

ददरी मेले में युवक-युवतियों संग नई नवेली दुल्हनें औऱ नन्हें-मुन्ने बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे हैं. ज्वाइन ग्रिल, ब्रेक डांस, मारूति- बाइक सकर्स, ड्रैगन ट्रेन, रेंजर, टोरा-टोरा, नाव आदि पर चढ़कर आनंद ले रहे हैं. लोगबाग चूड़ी, क्राकरी, सौंदर्य प्रसाधन, चप्पल-जूता, हर एक माल, होजरी, हैंडलूम, खादी, गर्म कपड़ा व अन्य सामानों की जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं. कश्मीरी शाल हो या झांसी की नर्म चादरें. पहाड़ों पर मिलने वाला रूद्राक्ष हो या कानपुर में बना चमड़े का सामान. गुरुवार को मेला घुमने पहुंचे लोग इस प्रकार के सामानों की खूब खरीदारी करते दिखे.

• संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा के समाधि परिसर कोटवां गांव के पूरब सुदिष्टपुरी में लगने वाले धनुष यज्ञ मेले का भी आगाज हो चुका है. प्रथम चरण में घोड़ों की हिनहिनाहट से सुदिष्ट बाबा का अश्व मेला गुलजार है. 30 नवंबर तक चलने वाले इस अश्वमेला में खरीद बिक्री अपने शुरुआती दौर में ही शबाब पर है.

• बलिया और गोरखपुर के बीच नियमित सवारी ट्रेन चलाने की मांग की गई है. बेल्थरारोड के व्यापारी नेता बैजनाथ प्रसाद साहू ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को इस बाबत पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि भी होगी.

• गांजा तस्कर को शिवरामपुर घाट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आऱोपी के पास से स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई. जिसमें 56.150 किग्रा गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मो. इरफान पुत्र मो. शोएब निवासी नया भोजपुर, थाना डुमराव, जिला बक्सर, बिहार बताया. जबकि फरार उसका सुधीर सिंह पुत्र कमल सिंह गरहथा, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर बिहार का निवासी बताया जा रहा है.

• राज्यस्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलीगढ़ ने विध्याचल को 32-16 से हराया. वहीं सैफई ने चित्रकूट को 36-32, आजमगढ़ ने बरेली को 26-7, अमेठी ने गोंडा को 26-19, लखनऊ ने अयोध्या को 34-17, आगरा ने झांसी को 35-14, कानपुर ने बस्ती को 26-23, गोरखपुर ने सहारनपुर को 25-14, मुरादाबाद ने अलीगढ़ को 30-25, मेरठ ने चित्रकूट को 21-4, आजमगढ़ ने गोंडा को 27-9 तथा बरेली ने अमेठी को 16-14 से मात दी. खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नरही गांव में यह आयोजन हो रहा है.

• बलिया के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक मुन्ना बाबू को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया है. आजमगढ़ में मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर सीएमओ बलिया को यह आदेश दिया है.

Tags: बैरिया मनियर मौत रस़ड़ा शव शिवरामपुर घाट श्रीराम बारात सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: ‘गैंग्स ऑफ़ बिहार’ का संगीतमय मुहूर्त मुम्बई में
Next: हरदिया गांव में चोरों ने 25 हजार नगदी और जेवरात उड़ाये

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.