Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 29 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: संतों के सानिध्य में पुनः जीवंत हुई भृगु-दर्दर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा स्वामी रामबालक दास जी महाराज के शिष्य संतों एवं वैदिक प्रभात फाउण्डेशन स्वामी बद्री विशाल जी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भृगु मंदिर से निकली यात्रा को नगरवासियों ने नजरों में बसाया. नगर से लेकर गांव तक भृगुक्षेत्र के देव-देवियों के दर्शन -अर्चन -आरती को लेकर उत्साह रहा.

बिल्थरा रोड: तहसील के उभांव थाने की पुलिस ने अखोप के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सब-इंस्पेक्टर बीरबल यादव और सागर कुमार रंगू अपनी टीम के साथ अखोप (फरही) के पास चेकिंग कर रहे थे. उस दौरान मऊ की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखायी दिया. पुलिस को देखते ही वह रुक गया और मुड़कर भागने की कोशिश की.

दुबहड़: नगवां गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजपुर की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया. प्रदेश के पूर्व मंत्री नारद राय ने फीता काटकर मैच शुरू कराया. साथ ही, उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया.

बैरिया: क्षेत्र के रामनगर स्थित अखण्ड भारत निर्माण मिशन के तत्वावधान में मिशन के संस्थापक पंडित मोहनचन्द उपाध्याय की माता कववासो देवी की 10 वीं पुण्य तिथि मनाई गयी. इस दौरान सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गयी. साथ ही, 500 जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किये गये. मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है.

सुल्तानपुर चौकी के तहत ताहिरपुर गांव में पिछले दिनों एक महिला की गोली मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने पर्वतपुर गांव से कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बांसडीह कोतवाली पहुंचे एसपी देवेन्द्र नाथ और सीओ अशोक कुमार सिंह ने आरोपी से पूछताछ कर पुलिस टीम को बधाई दी.

दुबहड़:मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार की रात अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया. पूर्व मंत्री नारद राय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबलू पांडेय ने श्रीराम की आरती कर आयोजन शुरू कराई.

बांसडीह: बांसडीह बड़ी बाजार में दीपावली की रात दो बोलेरो और पास की दुकान में आग लग गयी. फायर ब्रिगेड की मदद से मुहल्ले वालों ने काफी मशक्क्त से आग पर काबू पाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 1:00 बजे मस्जिद के पीछे लोगों ने देखा कि आग की लपटें उठ रही हैं. उन्होंने देखा कि दो बोलेरो की दो गाड़ियों में आग लग गयी थी. पास की एक दुकान में भी आग लग गयी थी.

दीपावली पर जिला महामंत्री रजनीश कुमार चौबे के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण देने वाले नसरथपुर निवासी शहीद शशिकांत पाण्डेय और सिसवार निवासी शहीद हेमन्त पाण्डेय के घर पहुंचे. उन्होंने ‘अमर शहीद जिन्दाबाद’ के नारे के साथ दीप जलाकर उन्हें नमन किया.

• बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर में शनिवार की आधी रात को पति के बगल में सोई 40 वर्षीय सविता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वैसे यह काफी पेंचीदा मामला है. पुलिस के शक के दायरे में बदमाशों के साथ ही परिवार के लोग भी शामिल हैं. पुलिस मामले में आशनाई के पहलु और गलतफहमी को लेकर भी जांच में जुटी है. चर्चा यह भी है कि गांव की किसी लड़की के प्रेम प्रपंच का सविता ने विरोध किया था. पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.

• नरही पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने शनिवार की रात 1.76 लाख के जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोगों में रकीब खां उर्फ आरज़ू पुत्र रफीक खान निवासी सारिमपुर थाना औद्योगिक, बक्सर, बिहार, शेषनाथ यादव पुत्र नागेश्वर निवासी कपूरी नारायनपुर, थाना फेफना, बलिया और संजय यादव पुत्र चंद्रिका यादव, निवासी चचया, थाना नगरा जिला बलिया शामिल है.

• बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक मुहल्ले में सात वर्षीय बालिका व उसके किशोर भाई से तीन दिनों तक एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया. भाई-बहन के बताने पर उनकी मां ने पुलिस से शिकायत भी की. पर कोई सुनवाई नहीं हुई. थक हार कर पीड़िता बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के पास पहुंची. विधायक के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस अब जांच में जुटी है.

• बलिया सिटी के पूर्वी छोर मिश्र नेउरी औऱ उसके ईद-गिर्द लगने वाले ऐतेहासिक ददरी के पशु मेले नंदी ग्राम का सोमवार से औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी. बलिया नगरपालिका की ओर से तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है. टेंट-तम्बू लगाने का काम चल रहा है. हालांकि बाढ़ औऱ बारिश के चलते हुए जलजमाव से बाधा आ रही है.

• अटूट आस्था के बीच रविवार को पूरे जिले में धूमधाम से धन-धान्य और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी संग विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई. श्रद्धालु पूरे दिन इसकी तैयारियों में जुटे रहे. दीपावली की शाम होते ही सभी एक जगह इकठ्ठा होकर मंत्रोच्चार के बीच माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजन-अर्चन में लग गए. रात होते ही दीये और मोमबत्तियां जलाकर दीपोत्सव मनाने की सिलसिला शुरू हो गया. बिजली की झालरों एवं दीयों से सजे घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजन के बाद बच्चे और नौजवान आतिशबाजी के साथ दीपावली के जश्न में जश्न में डूब गए. इसके पूर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी मोमबत्ती जलाया. इसके अलावा अपने मकानों पर रंग-बिरंगी विद्युत झालर भी जलाए. फिर रात में लजीज पकवानों और मिठाइयों के स्वाद में यह उत्सव तब्दील हो गया.

• शनिवार की शाम चितबड़ागांव के बरैया पोखरा के घाट दीपों जगमगा गए. बड़ी-बड़ी मछलियों के लिए मशहूर बरैया पोखरे यहां की मुख्य धरोहर मानी जाती है. दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी और सभासदों ने दीप महोत्सव मनाया.
च
• दीपावली पर युवा चेतना की ओर से मालदेपुर मोड़ पर आयोजित वस्त्र वितरण समारोह में बड़ी संख्या में गरीबों को कपड़े वितरित किए गए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे. अध्यक्षता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने की.

• रानीगंज बाजार स्थित योगीबाबा स्थान के पास बैरिया नगर पंचायत द्वारा लगाए गए 30 स्ट्रीटलाइटों का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने किया. पूर्व प्रधान गौरीशंकर प्रसाद की मांग पर मंटन वर्मा ने भीखाछपरा, चेताछपरा, देवकीछपरा व कोटवां मार्ग के अलावा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आस-पास स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात कही. उधर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद निधि से बाजार में बारात स्थल का निर्माण कराने की घोषणा की. साथ ही भागड़ नाले को प्राकृतिक रूप देने की घोषणा भी की गई.

• गड़वार स्थित जंगली बाबा धाम प्रांगण में महानिर्वाण दिवस पर लगे दो दिवसीय मेले का रविवार को समापन हुआ. स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती उड़ीया बाबा के सानिध्य में चल रहे नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ.

• आदर्श नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नम्बर सात में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम लगाया गया. इसमें वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उन्हें दूर करने का प्रयास किया. अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू वार्ड के सभी लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया.

Tags: बलिया सिटी बांसडीह बेरिया महिला रसड़ा वस्त्र वितरण शहीद हत्या

Post navigation

Previous: ‘एक दीप शहीदों के नाम’ पर शहीदों के घर जलाये दीप
Next: दीपावली की रात बोलेरो और दुकान में लगी आग

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.