Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • 55 मामलों में एक का भी मौके पर समाधान नहीं
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

55 मामलों में एक का भी मौके पर समाधान नहीं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये भूमि विवाद, खराब आरओ प्लांट, टूटी सड़क संबंधी मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेज दिया गया.
Central Desk 15 October, 2019 1 minute read
SamadhanDiwas_Bairiya

बैरिया : एक बार फिर सम्पूर्ण समाधान दिवस की औपचारिकता जिलधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में बैरिया मे मंगलवार को सम्पन्न हो गयी. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आयये 55 मामलों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ. सभी मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिये गये.

विकास खण्ड रेवती के ग्राम पंचायत मान सिंह छपरा के झूठी तिवारी के टोला निवासी बेवा फूलझरिया देवी की शिकायत थी कि उनकी जमीन पर ग्राम प्रधान ने जबरन कब्जा कर लिया है. वहीं देवकी वालों ने रानीगंज कोटवा के सार्वजनिक स्थानों पर लगी सोलर लाइटें खुलवाने और मधुबनी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले वर्ष बनी सड़क के टूटने की बात कही.

भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के आग्रह पर डीएम खुद मधुबनी का रास्ता देखने मौके पर पहुंच गये, वहां का हाल देख संबंधित विभाग के अधिकारी से तुरन्त सड़क ठीक कराने और डीपीआरओ से तुरन्त खोली गयी सोलर लाइटों को शीघ्र लगाने का आदेश दिया.

सुदिष्ट बाबा इन्टर कालेज के छात्र मुकेश यादव ने अपना इन्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का अंक पत्र विद्यालय द्वारा दूसरे छात्र को देने की शिकायत की. बलिया नगर पालिका परिषद के 56 सविंदाकर्मियो ने अपने आठ माह के बकाया वेतन दीपावली से पूर्व भुगतान कराने की मांग की.

वही दोकटी, जयप्रकाश नगर, रेवती आदि कई जगहों के लोगों ने भूमि विवाद, जन वितरण प्रणाली में अनियमितता, खराब बिजली व्यवस्था, एनएच और अन्य सड़कों के मामले रखे. साथ ही सांसद- विधायक निधि से लगाए पेयजल आरओ प्लांट खराब होने की शिकायत की. डीएम ने इसे मानते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरन्त ठीक कराने का आदेश दिया.

इस दौरान डीएम के अलावा अपर पुलिस/ क्षेत्राधिकारी अधीक्षक उमेश यादव, एसडीएम दुष्यन्त कुमार मौर्य, डीडीओ शशि मौली मिश्र, डीएसओ कृष्ण गोपाल पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी इन्द्राज, जिला विद्यालय निरीक्षक शेषनाथ सिंह यादव, नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

रेवती के प्रभारी निरीक्षक शिव मिलन द्वारा डीएम के समक्ष दल छ्परा रेलवे फाटक से मुनि छपरा तक लालागंज सिकन्दरपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि यहां दो माह के भीतर आधा दर्जन लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है. दर्जनों घायल हो चुके हैं.

पुलिस मृतकों का पोस्टर्माटम कराने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशान है. डीएम ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए इसे तत्काल ठीक कराने और झाड़ी कटवाने का आदेश सहायक अभियन्ता आरए पाण्डेय और अवर अभियन्ता अमित सिंह को दिया. साथ ही मौके पर क्षतिग्रस्त सड़क देखने भी पहुंच गये.

Tags: बैरिया. समाधान दिवस सड़क

Post navigation

Previous: बोलेरो की टक्कर से स्कूल वैन चालक घायल
Next: धर्म का धंधा और धंधे का धर्म

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.