Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, फेफना चट्टी पर बेसुध मिली विवाहिता
  • ब्रेकिंग न्यूज

ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, फेफना चट्टी पर बेसुध मिली विवाहिता

युवक ने उसे जबरन उसे कार में बैठा लिया. इसी दौरान इन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाहिता ने बताया कि वह शीशी में रखा पदार्थ जबरन पिला दिया. इससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसे सड़क किनारे फेक दिया.
News Desk 11 August, 2019 1 minute read
ghazipur jail inmate suicide

बलिया। फेफना-वाराणसी रेल खंड पर रविवार को ट्रेन से कट कर 65 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. एकौनी गांव के सामने काली मां के मंदिर के पास से डगरा पार करते समय यह हादसा हुआ. उधर, मनियर थाना क्षेत्र के एक युवक ने करेंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया. इसी क्रम में फेफना चट्टी के पास सड़क किनारे बेसुध अवस्था में विवाहिता पड़ी मिली. इसे पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. होश में आने पर महिला ने पैसा लूट कर हत्या के इरादे से जहर पिलाने का आरोप लगाया है. इस पर अस्पताल में फेफना, गड़वार व कोतवाली पुलिस पहुंच गई. साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई है एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंच महिला से बयान दर्ज किया. विवाहिता की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

शव क्षत विक्षत होने के चलते नहीं हो सकी शिनाख्त

बताया जाता है कि लगभग 65 साल का एक बुजुर्ग एकौनी गांव के काली मंदिर के सामने से बने डगरा पार करते समय लखनऊ छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. चूंकि उसका शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था, इसलिए शिनाख्त के सारे प्रयास विफल रहे. मृतक गुलाबी कुर्ता और सफेद लूंगी पहने हुए थे. उसके पांव में फोम की ब्लैक चप्पल थी.

करेंट की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा

इसी क्रम में मनियर क्षेत्र के खेमापुर गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे सिर पर घास लेकर खेत से घर जा रहा युवक रास्ते में लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. इस दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोग उसे लेकर पीएचसी मनियर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर क्रुद्ध लोगों ने मनियर थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर धरना दिया. एक घंटे तक चले जाम के दौरान वाहनों की कतार लग गई. ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे. धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान व तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह के समझाने पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया.

विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक गड़वार थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय विवाहिता अपने चार बच्चों के साथ मायके में रहती है. उसका पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. बगल के गांव का एक युवक उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी देकर आए दिन उससे पैसों की डिमांड करने लगा. इसके डर से वह उसे हमेशा पैसा देने लगी. इसकी जानकारी उसके पति को भी हो गई. इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद होने लगा. इसको लेकर थाने में भी पंचायत भी हुई थी. पुलिस ने युवक को उससे मिलने पर रोक लगा दी थी. इसके बाद भी वह चुपके से मिला करता था. वह रविवार को किसी कार्यवश गड़वार बाजार करने गई थीं. वहां युवक ने उसे जबरन उसे कार में बैठा लिया. इसी दौरान इन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाहिता ने बताया कि वह शीशी में रखा पदार्थ जबरन पिला दिया. इससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसे सड़क किनारे फेक दिया.

Tags: भागीपुर रेल लखनऊ वाराणसी

Post navigation

Previous: बलिया के डायरेक्टर सत्यप्रकाश उपाध्याय की फिल्म को नेशनल एवार्ड
Next: रिश्तेदारों की बात मान जाते तो बच सकती थी तीन जानें

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.