Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • भोजपत्तर
  • चाय लेंगे या पानी?
  • भोजपत्तर

चाय लेंगे या पानी?

आजकल सरकार की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘, ‘पानी बचाओ-धरती बचाओ‘ आदि मुहिम चलायी जा रही हैं। चलिये,इस कदम से किसी मुहिम को तो बल मिलेगा। अगर अधिसूचना जारी कर दी जाये कि “ अतिथि,पानी साथ लाओगे“ तो आश्चर्य नहीं।
सेंट्रल डेस्क 30 May, 2016 1 minute read

आये दिन अखबारों-पत्रिकाओं में “बिन पानी सब सून“ शीर्षक से श्रृंखलायें प्रकाशित होती रहती हैं। आंकड़ों के साथ कि ‘जलस्तर कब-कितना नीचे गया है‘,‘पानी की जरूरत और बर्बादी‘ आदि। इस वजह से घर-गृहस्थी भी प्रभावित होने लगी है। लाजिमी है-पानी तो जीवन का आधार ही है। रसोई के लिए पानी,पीने के लिए पानी,नहाने के लिए पानी। और भी कितनी जरूरतें पूरी करता है यह पानी। इसका मूल्यांकन किया जाये या मतदान कराया जाये तो यह यह जीवन-साथी को भी पीछे छोड़ देगा। शक है,उनकी जमानत भी बच पाये। अब तो आने वाले मेहमान से भी मेजबान पूछेंगे-‘पानी लेंगे या चाय? ‘
आम तौर पर लोग यही कहते हैं: ‘चाय-पानी हो जाये।‘ अब तो लगता है कि द्वन्द्व समास के उदाहरण की सूची से इसे हटा दिया जा सकता है। शायद ‘चाय-पानी‘ की जगह ‘चाय या पानी‘ ले ले। वैसे तो विद्वानों के मुताबिक देश और काल के परिवर्तन से धर्म अधर्म और नीति अनीति हो जाते हैं। जाहिर है परिवर्तन के सिद्धान्त पर अमल करें तो यह भी कैसे अछूता रह सकता है!
पहले जब कोई मेहमान आते थे तो टेबल पर प्लेट में स्नैक्स, एक जग पानी और गिलास रखते थे। इसके बाद चाय लायी जाती थी। स्नैक्स तो ठीक है,मगर पानी पीने से आनेवाले की हरारत-थकान दूर होती थी। इसके बाद चाय से उनमें स्फूर्ति आ जाती थी। बचपन में पानी के महत्व का आभास नहीं होता था। प्यास लगती थी तो पानी पी लेते थे। माता-पिता के बार-बार पानी पीने के निर्देश को भी अनसुना कर देते थे। उनके तेवर तल्ख होने पर पी लेते थे। उस दौरान उनकी ओर ऐसे देखते थे मानो पानी पीकर हमने उनपर कोई बड़ा अहसान कर दिया हो।
इन हालात में तो नहाने का भी कोटा तय कर दिया जाये तो कुछ गलत नहीं होगा। जिस तरह सर्दी के दिनों में अनेक लोग साप्ताहिक स्नान नियम भी बना लेते हैं। उसी तरह साल के 365 दिनों के लिए भी इसे या सप्ताह में तीन दिन स्नान करना तय हो जाये तो आश्चर्य नहीं। वैसे मानव जाति किसी भी हाल में खुश नहीं रहता है। उसे हर मौसम से शिकायत ही होती है।
अब तो आलम यह है कि पानी की किल्लत ने परम्परा को भी ग्रस लिया है। अब तो चाय ही पानी से सस्ती लगने लगी है। चाय-पत्ती और चीनी पहले भी खरीदे जाते थे और आज भी खरीदे जाते हैं। पानी तो बिना मोल के और प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होता था। अब तो पानी भी बिकने लगा है। हो न हो यह जनवितरण प्रणाली वाली (पीडीएस) दुकान पर भी मिलने लगे ! जाहिर है अब जब कोई अतिथि आयेंगे तो मेजबान उनसे बेहिचक पूछेंगे: ‘चाय लेंगे या पानी? ‘ अगर चाय से ही काम चल जाये तो पानी व्यर्थ खर्चें। चाय में डाले गये पानी से ही काम चल जाये। कई जगह तो केवल चाय पत्ती-दूध-चीनी वाली ही मिलती है।
आजकल सरकार की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘, ‘पानी बचाओ-धरती बचाओ‘ आदि मुहिम चलायी जा रही हैं। चलिये,इस कदम से किसी मुहिम को तो बल मिलेगा। अगर अधिसूचना जारी कर दी जाये कि “ अतिथि,पानी साथ लाओगे“ तो आश्चर्य नहीं।

Tags: मुहिम मेहमान

Post navigation

Previous: बलिया के दीवान समेत दो की जौनपुर में हत्या
Next: पचरूखिया घाट पर गंगा में डूबे दो बच्चे, मौत

ये भी पढ़ें

dead_body_lash
  • Accident
  • Front Page
  • खेती-बारी
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड
  • भोजपत्तर

कार की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक की मौत

Ashish 22 February, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Balliatic in mumbai janmashatami 1
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • भोजपत्तर

बलिया के लोगों ने मुंबई में किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

General Desk 16 August, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.