बलिया के दीवान समेत दो की जौनपुर में हत्या

बलिया जिले में दीवान पद पर तैनात पंकज सिंह अपनी अल्टो कार से चंदवक की तरफ आ रहे थे. उनके साथ दुमा गांव के निवासी राधेश्याम सिंह भी थे. जैसे ही ये लोग वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए 5 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी.

  • जौनपुर में घात लगाकर बैठे पांच बदमाशों ने किया पुलिस के दीवान समेत दो पर हमला.
  • एके 47 से ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की ठौर मौत। दो बाइकों पर सवार थे पांच बदमाश.
  • सोमवार को हुई वारदात.
  • मारे गए लोगों में एक सि‍पाही और दूसरा हि‍स्ट्रीशीटर बताया गया है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस वारदात के विरोध में स्थाेनीय लोगों ने उनके शव सड़क पर रखकर जाम लगा दि‍या.