Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’से डेब्‍यू कर रही हैं पटना की प्रणति राय
  • लाइफ मंत्रा

‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’से डेब्‍यू कर रही हैं पटना की प्रणति राय

मजेदार पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, 19 जुलाई को होगी रिलीज : यशपाल शर्मा सच्‍चे दिल से फिल्‍मों में काम करने की है ख्‍वाहिश : प्रणति राय प्रकाश टेलीवीजन ने फिल्‍मों में अभिनय करना कर दिया मेरे लिए आसान : नंदीश संधू संसाधनों की कमी की वजह से बिहार में शूटिंग आसान नहीं : अजय कुमार सिंह
News Desk 17 July, 2019 1 minute read
FAMILY_THKAURGANJ_1

पटना। जिमी शेरगिल, माही गिल, सौरभ शुक्‍ला, यशपाल शर्मा, नंदीश संधू, प्रणति राय प्रकाश जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्‍म ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ 19 जुलाई से देश भर में रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर मनोज के झा हैं. इसको लेकर आज पटना के होटल मौर्या में एक संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्‍म के लगान व गंगाजल फेम अभिनेता यशपाल शर्मा, टीवी के चर्चित अभिनेता नंदीश संधू और पटना की बेटी प्रणति राय प्रकाश के साथ फिल्‍म के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.

इस दौरान यशपाल शर्मा ने कहा कि जब किसी फिल्‍म की कहानी और कास्टिंग अच्‍छी हो, तो फिल्‍म का आधा काम हो जाता है. ऐसा ही कुछ ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ के साथ है. फिल्‍म मजेदार पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है और इसकी कास्‍ट शानदार है. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में मेरा किरदार निगेटिव शेड वाला है, लेकिन बेहद अहम है. उन्‍होंने कहा कि मैं अच्‍छी स्क्रिप्‍ट वाली फिल्‍में ही करता हूं. वहीं, हरियाणा से आने यशपाल शर्मा ने ये भी कहा कि बिहार मुझे घर जैसा लगता है, बल्कि आधी दुनिया मुझे बिहारी ही मानती है. वैसे बता दूं कि गंगाजल की शूटिंग के दौरान मैंने बिहारी टोन में बोलना सीखा था.

वहीं, पटना की बेटी प्रणति राय प्रकाश संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान अपनी फिल्‍म डेब्‍यू ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ को लेकर खुशी जाहिर की. प्रणति ने कहा कि ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ मेरे लिए बेहद स्‍पेशल है. मेरे आपोजिट फिल्‍म में नंदीश हैं, जिनके साथ मेरी केमेस्‍ट्री शानदार है. प्रणति ने आगे कहा कि बचपन से उनकी तमन्‍न सच्‍चे दिल से फिल्‍मों में काम करने की है और वे आगे भी बहुत सारी फिल्‍मों में काम करना चाहती हैं. उन्‍होंने कहा कि माही गिल, जिमी शेरगिल, सौरभ शुक्‍ला, यशपाल शर्मा आदि कलाकारों के साथ मुझे पहली फिल्‍म में काम करने का मौका मिला, ये मेरे लिए किसी सपने का सच होने से कम नहीं है. इसलिए मैं बिहार के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ जरूर देखें और हमें भरपूर प्‍यार दें.

कस्तूरी और उतरन जैसे टीवी सीरियल के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले नंदीश संधू ने ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ को लेकर कहा कि फिल्म पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है, जो उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में मैंने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जो कानून और सिस्‍टम के हिसाब से चलना चाहता है. उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका किरदार इस फिल्‍म में उनकी डेब्‍यू फिल्‍म सुपर 30 में निभाये किरदार से अलग है. उसमें उन्‍होंने आनंद के छोटे भाई का किरदार निभाया है. उन्‍होंने टीवी से फिल्मों में आने के सवाल पर कहा कि टीवी और फिल्म में काम करना दोनों अलग चीज है. फिल्म के लिये आपको एक बार स्क्रिप्ट लिख कर दी जाती है हालांकि टीवी में ऐसा नही होता है. आपको समय-समय पर टीवी सीरियल के किरदार में चेंज होना होता है. टीवी पर काम कर काफी कुछ सीखने को मिला है. टीवी ने मेरे लिए फिल्‍म में अभिनय करना आसान कर दिया. आने वाले समय में वेबसीरीज में काम करना पसंद करूंगा.

https://twitter.com/i/status/1149332513241882625

फिल्‍म के निर्माता अजय कुमार सिंह ने कहा,’ दबंग, घायल, दामिनी जैसे फिल्‍मों की पटकथा लिख चुके दिलीप शुक्‍ला ने जब मुझे इस फिल्‍म की कहानी सुनाई तो मुझे लगा यह मेरी ही घर की कहानी है. हर दर्शक को लगेगा यह उसकी कहानी है. फिल्‍म एक संदेश देती है. इस कहानी ने मुझे अंदर तक छुआ और मैंने फैसला किया कि मैं इस पर फिल्‍म बनाऊंगा. उन्‍होंने बताया कि फिल्म शूटिंग उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और मुंबई में की गयी है. मैं इस फिल्म की शूटिंग बिहार में करना चाहता था, लेकिन यह नहीं हो सका. बिहार में संसाधानों की कमी की वजह से फिल्‍म करना आसान नहीं है. हम इस फिल्‍म को देशभर के 700 सिनेमाघरों में 19 जुलाई को रिलीज कर रहे हैं. इसलिए बिहारी होने के नाते बिहारवासियों से अपील है कि वे ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ जरूर देखें.

Family Of Thakurganj is a Bollywood comedy-drama, which has been helmed by Manoj K Jha. The movie stars Jimmy Sheirgill, Mahi Gill, Nandish Sandhu and Saurabh Shukla in the lead roles. The movie has its screenplay written by Dilip Shukla. Family Of Thakurganj is produced by Ajay Singh Rajput. 

Tags: बॉलीवुड मुंबई

Post navigation

Previous: गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत
Next: सोनभद्र: जमीन के विवाद में चली गोली, 10 की मौत, कई घायल

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.