Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 11 अप्रैल से शुरू होगा और 19 मई को होगा खत्म
  • Uncategorised

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 11 अप्रैल से शुरू होगा और 19 मई को होगा खत्म

10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाने के साथ सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होंगी वीवीपैट मशीनें,23 मई को होगी मतगणना, 90 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
General Desk 10 March, 2019 1 minute read

10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाने के साथ सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होंगी वीवीपैट मशीनें,23 मई को होगी मतगणना, 90 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

नई दिल्ली। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी. घोषणा के दौरान उनके साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा थे.
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कुल सात चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा. पूरे देश में 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी.
पहले चरण में 11 अप्रैल, 2019 को 20 राज्यों की 91 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा. दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल, 2019 को 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोटिंग करवाई जाएगी.
तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि चौथे चरण में 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान होगा.
पांचवें चरण में 6 मई को सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग करवाई जाएगी, और छठे चरण में 12 मई को सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
मतदान का सातवां चरण 19 मई को होगा, जिसके दौरान आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के मतदाता वोट डालेंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है.
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ को बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे. सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की. उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था.
चुनाव की तारीखों का निर्धारण करते समय राज्य बोर्डों तथा केंद्रीय बोर्ड द्वारा कराई जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं सहित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखा गया.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदाताओं के पास नोटा का भी विकल्प होगा. सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्यौरा देने के लिए फॉर्म 26 भरना होगा.
वोटिंग से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे. उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर का इस्तेमाल रात 10 से सुबह छह तक बंद रखना होगा. हमारा फोकस ध्वनि प्रदूषण को कम करना है.
वोटर स्लिप वोटिंग की तारीख से 5 दिन पहले निकलेगी. मतदाताओं के पास 11 विकल्प पहचान पत्र के लिए होंगे. रात 10 बजे के बाद प्रचार नहीं किया जाएगा और आचार संहिता के उल्लंघन के शिकायत के लिए एप निकाली गई है. इस पर 100 मिनट में शिकायत पर संबंधित अधिकारी जवाब देंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती जा रही है और इस बार सोशल मीडिया पर प्रचार की भी निगरानी की जाएगी. पेड न्यूज पर सख्त कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन बनेंगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देशभर में लगभग 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. वहीं जरूरत पड़ने पर पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ाई जा सकी है. पिछली बार 9 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे.
चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी. इसके साथ ही इस बार ईवीएम मूवमेंट की जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी.
सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार के चुनाव में 90 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे और इसमें नौकरीपेशा वोटर 1.60 करोड़ होंगे. डेढ़ करोड़ वोटर 18-19 साल के आयु वर्ग के होंगे. हमारी टीम ने राज्यों का दौरा किया है और विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया है.
बता दें कि 2014 में 7 अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरणों में मतदान हुए थे. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त होगा.

Tags: लोकसभा चुनाव

Post navigation

Previous: डीएम एवं नवागत सीएमओ ने दो बूंद जिंदगी पिलाकर किया उद्घाटन 
Next: सातवें चरण में होगा बलिया में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.