Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सोडोमी का आरोपी लैब अटेंडेंट गिरफ्तार
  • Uncategorised

सोडोमी का आरोपी लैब अटेंडेंट गिरफ्तार

सोडोमी (गुदा मैथुन) का आरोपी बीएचयू का लैब अटेंडेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. चार लोगों के साथ मिलकर छात्र के यौन शोषण करने का आरोप है. बलिया के छात्र ने आरोप लगाया था कि दीपक शर्मा ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 अगस्त को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और सिगरेट से भी जलाया.
News Desk 1 September, 2016 1 minute read
BHU

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। सोडोमी (गुदा मैथुन) का आरोपी बीएचयू का लैब अटेंडेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. चार लोगों के साथ मिलकर छात्र के यौन शोषण करने का  आरोप है. बलिया के छात्र ने आरोप लगाया था कि दीपक शर्मा ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 अगस्त को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और सिगरेट से भी जलाया. अब पुलिस बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी में भी जुटी है.

इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बलिया की छात्रा को रेप की धमकी

मेडिकल जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं

लंका थाने के एसएचओ संजीव मिश्रा के मुताबिक छात्र की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. मिश्रा ने बताया कि हालांकि दो बार पीड़ित की मेडिकल जांच हुई है, मगर उसके दावे की पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें – रेवती में दुष्कर्म का विरोध करने पर गर्भवती को चाकू घोंपा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को निलंबित किया

वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक जूनियर लैब अटेंडेंट को सोडोमी (गुदा मैथून) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. विश्वविद्यालय के एमए, हिन्दी (प्रथम वर्ष) के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि दीपक शर्मा ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके संग यौन दुराचार किया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को सेवा से निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्मी के हमले में घायल गर्भवती ने बनारस में दम तोड़ा

तीन सितंबर को रिपोर्ट पेश करेगी जांच कमेटी

बीएचयू के जन संपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि जब घटना हुई थी वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी शहर से बाहर थे. लौटने के बाद उन्होंने पीड़ित से बात की और जांच कमेटी बनाने का फैसला किया. जांच कमेटी के मुखिया मेडिसिन एंड साइंस विभाग के प्रमुख जय प्रकाश ओझा होंगे. जांच कमेटी तीन सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री से शिकायत करेगा पीड़ित छात्र

बलिया जिले के मूल निवासी छात्र ने कहा है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसकी मदद नहीं कि वो वो प्रधानमंत्री कार्यलाय से मदद की गुहार करेगा. छात्र ने कहा, मैंने कल्पना भी नहीं की थी भारत के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान में ऐसी घटना हो सकती है.

इसे भी पढ़ें – तीन अपहृत किशोरियों से दुष्कर्म

शराब पिलाकर चलती कार में यौन दुराचार की शिकायत

एफआईआर के अनुसार पीड़ित को शराब पीने के लिए मजबूर किया गया और चलती कार में उसके संग यौन दुराचार किया गया. आरोपियों ने घटना के बाद पीड़ित को विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के करीब गाड़ी से उतार दिया. पीड़ित छात्र का आरोप है कि उसने घटना के तत्काल बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर चार दिन बाद एफआईआर दर्ज की. बीएचूय के छात्रों की माने तो पीड़ित पर मामला वापस लेने का जबरदस्त दबाव था.

इसे भी पढ़ें – दिनदहाड़े गड़वार में किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tags: बीएचयू यौन दुराचार लंका वाराणसी

Post navigation

Previous: आरक्षी को कुचलकर मारने कोशिश में चालक गिरफ्तार
Next: करेंट से पति की मौत, महिला गंभीर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.