Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • छठ पूजा के अवसर पर 14 नवम्बर को रिलीज होगी फिल्‍म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’
  • लाइफ मंत्रा

छठ पूजा के अवसर पर 14 नवम्बर को रिलीज होगी फिल्‍म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’

लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवम्बर को जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फ़िल्म'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' रिलीज होगी. ये जानकारी आज खुद पटना के होटल रिपब्लिक में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में दिनेशलाल यादव निरहुआ ने दी.
News Desk 12 November, 2018 1 minute read
NIRHUA_HINDUSTANI

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवम्बर को जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फ़िल्म’निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ रिलीज होगी. ये जानकारी आज खुद पटना के होटल रिपब्लिक में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में दिनेशलाल यादव निरहुआ ने दी. उन्‍होंने संपूर्ण बिहार वासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ छठ पूजा के अवसर पर भोजपुरिया समाज को निरहुआ इंटरटेंमेंट की ओर से एक बेहतरीन तोहफा है. यह फिल्‍म दर्शकों को दिल को छू लेने वाली है. फिल्‍म की कहानी से लेकर मेकिंग तक सब कुछ बेहद खास है. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ इस सीरीज की अब तक बनी दोनों फिल्‍मों से भी बड़ी फिल्‍म है. इसलिए दर्शकों से मेरी अपील होगी कि अपनी माटी की इस खूबसूरत सिनेमा को जरूर देखें और दूसरों को भी यह फिल्‍म देखने के लिए इनकरेज करें. फिल्‍म 14 नवंबर को भगवान भाष्‍कर के उदीयमान होने के बाद आपके मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में होगी. मेरी आपसे अपील है फिल्‍म एक बार जरूर देखें.
अश्‍लीलता के सवाल पर निरहुआ ने साफ कहा कि निरहुआ इंटरटेंमेंट फिल्‍मों में किसी भी तरह की असहज या अश्‍लील चीजों के खिलाफ है. यह आपको इस बैनर की सभी फिल्‍मों में देखने को मिलेगा. आप ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ श्रृंखला की ही तीनों फिल्‍मों को देख लीजिए. अभी हाल ही बॉर्डर रिलीज हुई थी. इन सभी फिल्‍मों में फिल्‍म की मूल आत्‍मा को लेकर मेकिंग की गई, न कि दर्शकों को ठगने के लिए कुछ भी परोसा गया. आज पूरी इंडस्‍ट्री क्‍वालिटी सिनेमा बनाने में लगी है. क्‍योंकि सबको समझ में आ गया है कि सिनेमा के नाम पर नंगापन नहीं चलेगा. संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान फिल्‍म की लीड अभिनेत्री और यू-ट्यूब क्‍वीन के नाम से जानेजानी वाली आम्रपाली दुबे पर छठ पूजा का खुमार खूब देखने को मिला. उन्‍होंने संवाददाता सम्‍मेलन में भी छठ व्रतियों के लिए अपने गाने गाये और कहा कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को छठ मईया के भक्‍त जरूर देखेंगे. ऐसा मुझे पूरा विश्‍वास है. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म मेरे लिए ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के लिए भी खास है.
वहीं, शुभी शर्मा ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को अपने लिए खास बताया और कहा कि मैंने निरहुआ इंटरटेंमेंट के साथ ही अपने करियर की शुरूआत की थी. तब से आज तक इस बैनर की फिल्‍मों में काफी बदलाव आया है. यह फिल्‍म भी काफी अच्‍छी है और इसमें मेरी भूमिका दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी. इसलिए मैं अपने चाहने वालों से और भोजपुरिया समाज के लोगों से कहना चाहूंगी कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ जरूर देखें. संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए फिल्‍म के निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है. जिस तरह से फ़िल्म के ट्रेलर और पोस्टर पर लोगों का रिस्पांस आया है,उससे फ़िल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू उत्साहित है. यह फ़िल्म भोजपुरी के दर्शकों के लिए छठ पूजा का उपहार होगा. उम्मीद है फ़िल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ अपनी पहले दो फिल्मों की अपेक्षा काफी बेहतर कारोबार करेगी और दर्शकों के दिल में उतर जाएगी. इस फ़िल्म को मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है,जिन्होंने निरहुआ हिंदुतानी 2 को भी निर्देशित किया था.
निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी के पहले दो पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद लोगों की डिमांड भी थी कि इस फ़िल्म का और सीक्वल बने. निरहुआ हिंदुस्तानी एक पारिवारिक कथानाक वाली सीरीज है, इसलिए अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर हम दर्शकों के सामने छठ पूजा के अवसर पर 14 नवम्बर को लेकर आ रहे हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि यह फ़िल्म भी ‘बॉर्डर’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. हरिकेश ने निरहुआ हिंदुतानी  सीरीज को आगे भी जारी रखने की बात कही है.
बता दें कि फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, अदाकारा आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ संजय पांडे, किरण यादव, आशीष शेन्द्रे,समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल,संजय निषाद, राजवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा,जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि,श्याम देहाती और आजाद सिंह. निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के प्रोडक्शन की कमान थामी है राजेश भगत ने. फ़िल्म का सिनेमेटोग्राफी किया है सिद्धांत सिंह ने,एक्शन डायरेक्टर हैं अंडलीब पठान ,कला निर्देशक नजीर शेख व नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी व निशांत. फ़िल्म के स्टाइलिश हैं कविता सुनीता क्रिएशन व प्रचारक हैं रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्‍यप.

Tags: भोजपुरी

Post navigation

Previous: नेता प्रतिपक्ष के स्वस्थ होने की मन्दिर, मस्जिद हुई प्रार्थना
Next: सड़क हादसे में तीन घायल

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.