सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसोटर गांव के पास बैलगाड़ी और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिलचन्द तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. सोमवार की देर शाम सिसोटार गांव निवासी चार युवक अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरपुर से बाजार कर अपने गांव जा रहे थे. सिसोटार बड़ी पुलिया बर्फ फैक्ट्री के पास जा रही बैलगाड़ी में पीछे से टकरा गए. जिससे मोटरसाइकिल पलट गई. जिस पर सवार अंकित बिंद पुत्र शिवमंगल (20वर्ष), अनिल राजभर पुत्र सुरेंद्र राजभर(19वर्ष), पप्पू राजभर पुत्र गोधन राजभर (18 वर्ष) घायल हो गए.
सड़क हादसे में तीन घायल

