Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जल्द ही तैयार हो जाएगा बलिया से बिहार को जोड़ने वाला ढाई किमी लम्बा पुल
  • Uncategorised

जल्द ही तैयार हो जाएगा बलिया से बिहार को जोड़ने वाला ढाई किमी लम्बा पुल

पुल बन जाने पर और जुड़ेगें बिहार से रिश्ते, मिलेंगे रोजगार के अवसर
General Desk 28 May, 2018 1 minute read

पहले इसका नाम रखा गया जनेश्वर मिश्र सेतु, लेकिन सत्ता बदलते ही हो गया रिवर महा सेतु

पुल बन जाने पर और जुड़ेगें बिहार से रिश्ते, मिलेंगे रोजगार के अवसर

हल्दी(बलिया)। हर प्रकार के रिश्तों को बढ़ाने के लिए पुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वह चाहे छोटा हो या बड़ा. लोगों की नजर में दोनों की अहमियत बराबर होती है. नदी के किनारे बसे जिन शहरों या गांवों के पास पुल-पुलिया की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां विकास पुरी तरह अवरूद्ध है.

क्षेत्र के नगवां गांव के सामने से गंगा उस पार बेआसी गांव के समीप तक बनने वाले पुल से सदियों पुरानी समस्या तीन माह बाद हमेशा के लिये खत्म हो जायेगा. गंगा नदी पर निर्माणाधीन रिवर महासेतु का कार्य अंतिम चरण में है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ढाई किलोमीटर लंबे गंगा पुल पर वाहनों का आवागमन इस साल बाढ़ आने से पहले तैयार हो जायेगा. फिलहाल महासेतु का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है. कार्य को अंतिम रूप देने में लगे सैकड़ों कामगार व अत्याधुनिक मशीनें निर्माण स्थल के पास दिन-रात लगी हुई हैं. ताकि दियारा के विकास में मील का पत्थर बनने वाले महासेतु का कार्य तय समय पर पूरा हो सके

वर्ष 2015 में बलिया के नगवां गांव के सामने से बेयासी के बीच गंगा नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से हो रही थी. लेकिन, ग्रामीणों के ख्वाब को हकीकत में बदलने की पहल किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं की जाती थी. ग्रामीणों की चिरप्रतीक्षित मांग पर मई 2015 में सदर विधायक व यूपी सरकार के तत्कालीन खेलकूद, खादी ग्रामोद्योग व विज्ञान-तकनीकी मंत्री नारद राय के प्रयास से रिवर महासेतु का शिलान्यास तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव किया था.

उस वक्त पुल का नाम समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के नाम पर रखा गया था. लेकिन, सत्ता बदलते ही पुल का नाम परिवर्तित हो गया.
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के तहत बन रहे गंगा रिवर सेतु की कुल प्राक्कलित राशि 03 अरब 99 करोड़ रूपये है। निर्माण कार्य का जिम्मा नई. दिल्ली की कंपनी अरविंद टेकनो इंजीनियर्स प्रा. लि. एवं चंडीगढ़ की एसपी सिंगला प्रा. लि. नामक कंपनी को संयुक्त रूप से सौंपा गया है. पुल की कुल लंबाई 2.5 किलोमीटर है. उत्तर दिशा में यह बलिया के पास गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 को जोड़ेगी. जबकि दक्षिण में यह बक्सर-कोईलवर तटबंध के नजदीक शिवपुर दियारा में मिलेगी. निर्माणाधीन गंगा पुल दो लेन का है तथा पायों की कुल संख्या 25 है.

निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में कामगार मुस्तैदी से लगे हुए हैं. जिस रफ्तार से कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, उससे बलिया के साथ बक्सर जिले के लोगों में खुशी व्याप्त है. क्योंकि, महासेतु का निर्माण पूरा होने से दोनों शहरों की दूरी सिमट जायेगी. फिलहाल, उत्तर प्रदेश जाने के लिये लोगों को बक्सर स्थित क्षतिग्रस्त वीर कुंवर सिंह सेतु व नावों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लंबी दूरी के साथ एक जोखिम भरा सफर साबित हो रहा है.
महासेतु पर आवागमन चालू करने के लिये पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है. फिलहाल, पुल के उत्तरी छोर पर संपर्क पथ बन रहा है. जबकि, दूसरे छोर का कार्य भी जल्द शुरू होगा. एप्रोच रोड बनाने की जिम्मेदारी बलिया की चर्चित छात्र-शक्ति इंफ्रा इंस्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड नामक कंपनी को सौंपा गया है.

कंपनी सूत्रों के मुताबिक पुल के उत्तर में संपर्क पथ की लंबाई लगभग 3.5 किलोमीटर है, जो गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 में मिलेगी. जबकि, दक्षिण में लंबाई 1.8 किलोमीटर है. जो शिवपुर दियारा में मिलेगी. संपर्क पथ की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 01 अरब 96 करोड़ रूपये है.
बन रहे पुल से सबसे अधिक लाभ दियारांचल के गांवों को मिलने वाला है. लेकिन, हैरत की बात यह है कि ऊधर बिहार के हिस्से में संपर्क पथ बनाने को लेकर सुगबुगाहट तक नहीं है. पुल से बक्सर जिले के किन-किन हिस्सों को संपर्क पथ से जोड़ा जायेगा.
सिमट जायेगी यूपी के गांवों की दूरी
आवागमन की समस्या से वर्षों से जूझ रहे यूपी के बलिया जनपद अंतर्गत बेयासी, परानपुर, जवहीं व नवरंगा पंचायत क्षेत्र के लोगों को पुल बनने के बाद काफी सलूहियत मिलेगी. चूंकि, साल के सात माह लोगों को बलिया सहित यूपी के अन्य हिस्सों में जाने के लिये उन्हें बक्सर होते हुए 65 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. जबकि, साल के पांच माह लोग पीपा पुल के सहारे उस पार आवाजाही करते हैं. लेकिन, अब रिवर महासेतु के बनने के बाद यूपी के गांवों के आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या हमेशा के लिये खत्म हो जायेगी.
आवागमन पर बाढ़ का नहीं पड़ेगा असर
गंगा का रिवर महासेतु दियारा में विकास की एक नई इबारत लिखेगा. वर्षों से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को अवागमन की कठिनाईयों से मुक्ति मिलेगी. वैसे तो पुल के पास प्रत्येक साल पीपा का निर्माण होता है. जिससे दियारावासी आवाजाही करते हैं. लेकिन, बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने तथा बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए पीपा को बंद कर दिया जाता है. लेकिन, नए पुल बनने से लोगों को बाढ़ या जलस्तर बढ़ने का असर नहीं पड़ेगा. यूपी के साथ बिहार के लोग भी बिना किसी बाधा के इस पार से उस पार आवाजाही कर सकते हैं.
एक्स्ट्रा डोज केबल तकनीक से हो रहा निर्माण
महासेतु की खासियत यह है कि इस तरह का पुल देश में दूसरी बार बन रहा है. 25 पायों पर खड़े पुल के स्ट्रक्चर को पूरी तरह एक्स्ट्रा डोज केबल तकनीक से बनाया गया है. इस तरह का पुल भारत में सिर्फ गुजरात के भुंज में चालू है. जबकि दूसरा बलिया व बेयासी के बीच गंगा नदी पर बन रहा है. कंपनी सूत्रों ने बताया कि पुल जर्मनी टेक्नोलॉजी से बन रहा है. विदेशी टेक्नोलॉजी से बने पुलों की लाईफ अमूमन 80 से 100 सालों तक रहती है. इस दौरान पुल को मरम्मत करने की आवश्यक्ता नहीं पड़ती है.
दियारा में रोजगार की बढ़ेगी संभावनाएं
पुल के बनने से दियारा में एक नए युग का सूत्रपात होगा. एक तरफ जहां, दियारा के दुग्ध उत्पादकों, सब्जी विक्रेताओं, दैनिक मजदूरों, सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, किसानों व मरीजों को आने-जाने में सहुलत मिलेगी, वहीं दुसरी तरफ सड़कों का जाल बिछने पर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी. चूंकि, समूचे दियारांचल में पशुपालकों द्वारा दुग्ध का बेहतर उत्पादन किया जाता है. साथ ही मिट्टी उपजाऊ होने के चलते किसानों द्वारा सब्जी सहित कई अन्य फसलों की खेती वृहद पैमाने पर की जाती है. पुल बनने के बाद पशुपालकों व किसानों के साथ कई अन्य बेरोजगार लोगों को भी अपना व्यवसाय खड़ा करने में मदत मिलेगी.

Tags: बिहार बेयासी यूपी रिवर महा सेतु

Post navigation

Previous: केहरपुर के लिए 25 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, गंगापुर के लिए स्थगित
Next: …तो रेल राज्यमंत्री की घोषणा भी गोया जुमला ही था क्या ?

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.