Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी सरकार देने का संकल्प: प्रभारी मंत्री
  • ब्रेकिंग न्यूज

भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी सरकार देने का संकल्प: प्रभारी मंत्री

हर गरीब को मिलेगा छत
General Desk 25 March, 2018 1 minute read
SHRIKANT_SHARMA

बलिया। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी सरकार देने के संकल्प के साथ हमने काम किया. इसी का नतीजा रहा कि महज एक साल में ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क आदि जैसी मुलभूत सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है. अधिकारियों को चेताया कि जनपद की समस्या अगर लखनऊ गयी तो सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि के क्षेत्र में जनता को राहत दिलाने के लिए एक साल में काफी बेहतर करने का प्रयास किया. सरकार किसी वर्ग या जाति विशेष की नहीं, बल्कि सबकी सरकार है. आगे भी जनता की ओर से जो समस्या आएंगी उसको गम्भीरता से लिया जाएगा. प्रशासन व अन्य अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता के कार्याें में लेट-लतीफी या शिकायतों को गम्भीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी.

खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लेखपाल के गांव में बैठने का दिन व समय निर्धारित हो, ताकि धरातल पर हो रहे कार्य का निरीक्षण जनप्रतिनिधि भी कर सकें. मुख्यमंत्री जी की सोच है कि जनता की समस्या का निस्तारण उनके गांव में ही मिले.

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पहले बोर्ड परीक्षा में नकल चरम था, लेकिन हमने आते ही नकलविहीन परीक्षा कराई. शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया. जिले में बाढ़ व कटान की समस्या के प्रति सरकार गम्भीर है और अभी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. राशन वितरण अब बहुत जल्द ई-पाॅश मशीन से होगा, जिससे राशन वितरण में होने वाली अनियमितता पूरी तरह खत्म हो जाएगी. कृषि के क्षेत्र में हुए कार्याें को गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए नीम कोटेड यूरिया लेकर आए. किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले, इसके लिए गेहूं का रेट बढ़ाकर 1735 किया. छनाई के लिए अलग से दस रूपया सरकार ही देगी. जिलाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित कराएंगे कि क्रय केंद्र पर अगर 6 बजे के बाद भी किसान अपने गेहूं के साथ है, तो खरीद होगी. क्रय केंद्र से किसी भी परिस्थिति में किसान वापस नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से पांच गुना ज्यादा धान खरीद हमने की.

हर गरीब को मिलेगा छत

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को छत देने का प्रयास किया जा रहा है. हमारे पीएम व सीएम का संकल्प है कि मार्च, 2022 तक कोई भी गरीब विना छत के नहीं रहेगा.

एक साल में दिए रिकार्ड कनेक्शन

विद्युत विभाग में हुए कार्य को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत महज एक साल में हमने रिकार्ड 36 लाख बिजली कनेक्शन दिए. मार्च, 2019 तक एक करोड़ 87 लाख घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य है. उर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार बनने से पहले पूर्वांचल की उपेक्षा होती रही है. इसका नतीजा है कि खराब इन्फ्रास्टक्चर होने के कारण चाह कर भी बेहतर से बेहतर आपूर्ति नहीं हो पा रही है. हमने एक साल में काफी जर्जर तार बदले. ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की. फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे और बेहतर रिजल्ट मिलेगा. श्री शर्मा ने यह भी कहा कि पहले कनेक्शन के लिए आठ से दस हजार रूपये खर्च करने पड़ते थे. लेकिन हमने निःशुल्क कनेक्शन देने का निर्णय लिया. अगर किसी परिवार में कमाई का जरिया नहीं है तो उसे भी बीपीएल में मानते हुए निःशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि सभी विभागों से बकाया वसूल किया जाएगा. सख्ती के बाद विभागों से भुगतान आना शुरू भी हो गया है. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद व लखनऊ में प्रीपेड मीटर लगना शुरू हो गया है. बहुत जल्द पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था हो जाने के बाद बिजली चोरी शत प्रतिशत बंद हो जाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए हम आने वाले समय में पांच लाख नौकरी लेकर आ रहे हैं. इस दौरान सांसद भरत सिंह, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक सुरेंद्र सिंह, आनन्द स्वरूप शुक्ला, धनन्जय कन्नौजिया, संजय यादव, जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे के अलावा जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारोत साथ थे.

Post navigation

Previous: युवा एवं किसान चेतना पदयात्रा के युवाओं ने उठाए ज्वलन्त मुद्दे
Next: घोड़हरा में सांसद नीरज शेखर ने किया शहीद पथ का लोकार्पण

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.