Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • किसानों को दिए गये जैविक खेती करने के टिप्स
  • Uncategorised

किसानों को दिए गये जैविक खेती करने के टिप्स

शहर के चन्द्रशेखरनगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित किसान प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने के तरीके व इसके फायदे को बताया गया.
News Desk 20 August, 2016
NEERAJ_SHEKHAR

बलिया। शहर के चन्द्रशेखरनगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित किसान प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने के तरीके व इसके फायदे को बताया गया. साथ ही जैव उर्वरकों जैसे नील हरित शैवाल, ओजोला आदि को बनाने की विधि को भी दिखाया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

NEERAJ_SHEKHAR_1

कार्यक्रम में रसायनिक खेती से होने वाले नुकसानों को भी बताया गया. कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि जैविक खेती की विधियों से हम कम खर्च में अच्छी पैदावार प्राप्त कर आर्थिक उन्नत कर सकेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज शेखर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीकों का उपयोग किसान वैज्ञानिकों के कहने पर ही किया और रसायनिक खेती को अपनाया. अब ये खतरे का प्रतीक बन गयी है, लिहाजा फिर जैविक खेती को अपनाकर स्वादयुक्त व सुपाच्य अन्न पैदा करने की जरूरत हो गयी है. केंद्र का अपेक्षित सहयोग नही होने के बावजूद हमारी प्रदेश सरकार ने कृषि व पशुपालन में अनेक बेहतरीन कार्य किया. आज सबसे ज्यादा दूध उत्पादन हमारे यूपी में हो रहा है. कृषि वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचे. कृषि विभाग भी अपना कार्य और बेहतर तरीके से करें, ताकि किसानों को उन्नतशील बनाया जा सके. उन्होंने मंत्री श्री राय का धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने विभाग को जिले में क्रियाशील बनाने का प्रयास किया. उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि हमारे यहां जो छात्र या कोई भी कुछ नया करता है तो उसकी प्रतिभा को अपनायें.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि किसानों की तरक्की बिना देश का विकास सम्भव नही है. जैविक विधियों से किसान महंगी यूरिया, डीएपी आदि से छुटकारा पाएगा. साथ ही उसकी फसल भी अच्छी होगी. हमारा विभाग इस विधि को ज्यादे से ज्यादे किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है. यह भी कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश में रिकार्डतोड़ दूध उत्पादन बढ़ा और पशुपालन को बढ़ावा मिला. जरूरी है कि कृषि विभाग इन सब जानकारियों को किसानों तक पहुंचाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपेक्षा के कारण पिछड़ा है. एक तरफ जहां अन्य प्रदेशों में नक्षत्रशाला व साईंस पार्क हर महानगरों में है, वहीं इतने बड़े प्रदेश यूपी में एक भी नही है. बलिया में प्रदेश की पहली नक्षत्रशाला व साईंस पार्क का निर्माण कराने की पहल मैने की. विशिष्ट अतिथि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भी किसानों के विकास के लिए अपने जरूरी सुझाव दिए.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक हुमा मुस्तफा ने कहा कि किसानों का विकास तभी और बेहतर होगा जब किसान स्वावलम्बी होगा. जैविक विधियों जैसे ओजोला, नील हरित शैवाल के प्रयोग से किसान महंगी यूरिया, डीएपी आदि से छुटकारा पाएगा. साथ ही उसकी उपज भी स्वाद से भरी व सुपाच्ये अच्छी होगी. कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक एसएम प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह, टीडी कालेज के रसायन व मृदा विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक सिंह ने भी जैविक खेती के जरूरी टिप्स किसानों को दिए.

‘विज्ञान छात्र सम्मान‘ में मेधावियों को किया सम्मानित

बलिया में विज्ञान छात्र सम्मान समारोह में 30 मेधाधियों को कैबिनेट मंत्री नारद राय व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सम्मानित किया. इण्टरमीडिएट के 02 मेधावी को दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि तथा प्रशस्ति पत्र तथा हाईस्कूल के 28 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सांसद नीरज शेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से मेधावियो को प्रोत्साहित करती रही है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा कि अगली बार से हाईस्कूल के छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की जाएगी. संचालन जिला विज्ञान क्लब के रजनीकांत ने किया.

प्रगतिशील 100 किसानों को ‘टिश्यू कल्चर विधि‘ से बने पौधे, बताये गये इसके लाभ

किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘टिश्यू कल्चर विधि‘ द्वारा बने पौधे लगाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद एवं हिंदुस्तान बायो एनर्जी लिमिटेड द्वारा टिश्यू कल्चर विधि से फिलहाल केले के पौधे बनाये गये है. इसे लगाने से लागत से ढ़ाई से तीन गुना कमाई किसान कर सकता है. फिलहाल यह पौधे लखनऊ के सीतापुर रोड पर स्थित बख्शी का तालाब पर ही उपलब्ध है. यह पौधे बलिया के 30 उन्नतशील किसानों को निःशुल्क दिया गया.

प्रदर्शन कर नील हरित शैवाल व ओजोला के प्रयोग से बताये गये लाभ

किसान प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नारद राय व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की उपस्थिति में हजारों किसानों के सामने जैव उर्वरक ‘नील हरित शैवाल‘ व ओजोला का प्रदर्शन किया गया. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी ने विधिवत किसानों को इसे बनाने की विधि को दिखाया. किसानों ने भी काफी उत्साहित होकर इसके बारे में अपने शंका कहा कि इसके प्रयोग से कम खर्च में आपकी खेती बेहतर होगी. यूरिया व डीएपी की जरूरत ही किसान को नही पड़ेगी. बताया कि साढ़े 12 किलोग्राम नील हरित शैवाल 30 किग्रा नाइट्रोजन देती है, जो 66 किग्रा यूरिया की बचत करता है. कैसे इसका उत्पादन होगा, इसके बारे में ही किसानों को बताया गया.

Tags: विज्ञान

Post navigation

Previous: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का आगमन कल
Next: ओझवलिया में धूम-धाम से मनी द्विवेदी जयन्ती

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.