Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • स्वतन्त्रता दिवस से युवाओं ने जेपी आंगन से किया द्वाबा स्वच्छता अभियान का आगाज
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

स्वतन्त्रता दिवस से युवाओं ने जेपी आंगन से किया द्वाबा स्वच्छता अभियान का आगाज

क्षेत्र के युवाओं के एक दल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म भूमि से "द्वाबा स्वच्छता अभियान" का आगाज किया.
General Desk 16 August, 2017 1 minute read

बैरिया (बलिया)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के एक दल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म भूमि से “द्वाबा स्वच्छता अभियान” का आगाज किया. इस अभियान के तहत लोकनायक के जन्म भूमि पर स्थित ट्रस्ट परिसर में पौधरोपण कर अपने अभियान की शुरुआत की.

जेपी ट्रस्ट के कर्ता-धर्ता अशोक सिंह व समाज सेवी सूर्यभान सिंह के उपस्थिति में बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव से जुटे युवाओं ने अपने अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि पिछले तीन माह से प्रत्येक बुधवार को किसी न किसी सार्वजनिक स्थल की सफाई कर रहे इस युवा दल का कार्य सराहनीय है. अब तो अपने स्वच्छता अभियान के साथ यह लोग पौधरोपण को भी जोड़ लिए हैं. युवाओं का यह कदम स्वागत योग्य है.

वहीं समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने युवाओं के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. यहां यह बताते चलें कि दुर्ग विजय सिंह झलन ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत अपने दो चार साथियों के साथ मिलकर की थी. लेकिन इस बीच के तीन माह के अंतराल में द्वाबा के लगभग हर गांव के युवा इस अभियान के साथ हो लिए हैं.

दुर्ग विजय झलन ने बतलाया कि द्वाबा स्वच्छता अभियान के तहत हम आज स्वतंत्रता दिवस से बैरिया बलिदान दिवस 18 अगस्त तक गांव गांव के सार्वजनिक स्थलों पर में पीपल, कदंब और छितवन आदि छायादार पौधे लगाएंगे. जो छाया भी देंगे और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगे. बताया कि हम स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति गांव गांव जाकर जागरूक करेंगे. हमारा प्रयास यह रहेगा कि हम सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक गंदगियों को भी दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करें. हम बिना किसी राजनीतिक दल की सहभागिता किए उच्च पदस्थ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार रुपी गंदगियों के तरफ भी आकृष्ट कराएंगे. हमारे साथ रोज ही जुड़ने वाले युवाओं का समूह हमें अपने लक्ष्य के प्रति और भी उत्साहित कर रहा है.

जेपी ट्रस्ट पर सभी युवा जाकर पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण वह नमन कर राष्ट्रीय गान गए. शपथ लिए. उसके बाद पौधरोपण किये. वहां से आकर पुलिस चौकी चांदर दियर, बाबाधाम आदि कई जगहों पर पौधरोपण किए और लोगों को हर तरह की स्वच्छता के प्रति जागरूक किए. इस अवसर पर शैलेश सिंह, प्रकाश मौर्य, राजू, रामप्रकाश वर्मा, अजीत सिंह, अनुज मिश्र, रणधीर सिंह, मनीष पुरी आदि आठ दर्जन से अधिक गांव गांव से आए युवा थे. स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण का समापन बैरिया बलिदान दिवस 18 अगस्त को शहीद स्मारक पर होगा. जबकि प्रत्येक बुधवार का कार्यक्रम जारी रहेगा.

Tags: बैरिया सूर्यभान सिंह स्वच्छता अभियान स्वतंत्रता दिवस

Post navigation

Previous: आजादी के महापर्व पर बच्चों में दिखा गजब का उत्साह 
Next: चौदह माह से फंड व पेंशन के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रहा रिटायर ब्लाक कर्मी

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.