दलित बस्ती मे आग का कहर, दर्जन भर पशु मुर्गे मुर्गी जले, एक युवक झुलसा

DALIT_1-BASTI_700

पीडित खुले आसमां के नीचे

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के संवरुपुर दलित बस्ती में विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक दर्जन से अधिक रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गयी. इस अगलगी में एक दर्जन से अधिक मवेशी जलकर मर गये. वहीं एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया. फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की मदद से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

DALIT-BASTI_700
DALIT-BASTI_700

उप जिलाधिकारी समेत अधिकारीगण मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने पर विवश हैं. दलित बस्ती में दोपहर में बिजली से निकली चिंगारी ने एक रिहायसी झोपडी को छू लिया. आग देखते ही देखते दर्जनों रिहायसी झोपड़ियों एवं खपरैलों को अपने आगोश में ले लिया. तेज हवा के झोंकों ने आग में घी का काम भी किया. इस आग लगी है पारस ,राम बदन ,संजय , मकुर्धन, महेन्द्र, निठाली , रामचन्द्र , रामकेवल , मुन्ना , रामप्रवेश , मिट्ठू , आदि का सब कुछ जल कर राख हो गया. इस अगलगी में तीन गाय डेढ़ दर्जन बकरियां समेत कई दर्जन मुर्गा मुर्गी भी जल कर मर गये. पक्के मकानों को छोड़कर बस्ती के सभी रिहायसी झोपड़ियों जलकर खाक हो गयी. लोगो के मकान में रखे गहना रुपया सहित मूलभूत की सभी सामाने भी जलकर स्वाहा हो गयी. इस आगलगी में अनिल 23 पुत्र पारस भी झुलस गया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE