Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • कुपोषितों को मिलेगा हौसला पोषण योजना का सहारा
  • Uncategorised

कुपोषितों को मिलेगा हौसला पोषण योजना का सहारा

जिले में आगामी 10 अगस्त को सभी 3455 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ होगा. इसके लिए जनपद को 36 सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी के रूप में नामित किया गया है. जिले के सभी 17 ब्लाकों में 28 जुलाई से योजना के बारे में प्रशिक्षण होगा. उक्त जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में डीपीओ रामभवन वर्मा ने दी. जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना को एक अभियान के रूप चलाया जा रहा है.
News Desk 29 July, 2016 1 minute read
up-government

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। जिले में आगामी 10 अगस्त को सभी 3455 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ होगा. इसके लिए जनपद को 36 सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी के रूप में नामित किया गया है. जिले के सभी 17 ब्लाकों में 28 जुलाई से योजना के बारे में प्रशिक्षण होगा. उक्त जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में डीपीओ रामभवन वर्मा ने दी. जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना को एक अभियान के रूप चलाया जा रहा है.

विद्यालय के किचन में ही तैयार होगा भोजन

10 अगस्त को सभी प्राथमिक विद्यालयों के आंगनबाडी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं एवं अति कुपोषित बच्चों को खाना खिलाया जाएगा. भोजन विद्यालय के किचन में ही तैयार होगा. आंगनबाडी सहायिका या एमडीएम की रसोईया खाना बनाएंगी. गर्भवती महिलाओं एवं अतिकुपोषित बच्चों के लिए अलग-अलग मेन्यू प्लान निर्धारित है. कोई भी बच्चा कमजोर एवं गर्भवती महिला अस्वस्थ न रहे और उनके खानपान व ईलाज में कोई कमी न रहे इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 अगस्त को आंगनबाडी कार्यकत्री व आशा अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगी. चिन्हित अतिकुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आंगनबाडी केंद्र पर लाकर खाना खिलाना सुनिश्चित करेंगी. आंगनबाडी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को होल मिल्क पाउडर (डब्ल्यूएमपी) पीने के लिए दिया जाएगा. अतिकुपोषित बच्चों को 20 ग्राम देशी घी प्रति बच्चे की दर से पुष्टाहार में मिलाकर उसका लड्डू बनाकर खिलाया जाएगा. इसके अलावा फल और दूध भी दिया जाएगा. आशा बहुएं उस दिन आयरन की गोली भी खिलाएंगी.

मानिरटरिंग के लिए सीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम

इस हौसला पोषण योजना की मानिटरिंग के लिए सीडीओ कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 05498-221300 है. सेक्टर अधिकारी कन्ट्रोल रूम पर रिपोर्ट देंगे कि किस आंगनबाडी केंद्र पर खाना बना है या नहीं. उसी दिन शासन और आईसीडीएस विभाग को भी रिपोर्ट भेजा जाएगा. जिलाधिकारी ने इस योजना को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी इसे पूरी गम्भीरता से लेंगे और योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूरी निष्ठा एवं लगन से काम करेंगे. इस कार्यक्रम में सीडीपीओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

सेक्टर आफिसर रखेंगे पैनी नजर

सेक्टर आफिसर फील्ड में भ्रमण कर पूरे कार्यक्रम पर पैनी नजर रखेंगे. फीडबैक देंगे कि जो बच्चे कमजोर है और भर्ती लायक है, उनको सम्बन्धित एमओवाईसी द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र को सन्दर्भित कराएंगे.   जिलाधिकारी ने समय निर्धारित करते हुए कहा कि 10 अगस्त को विद्यालयों के आंगनबाडी केंद्रों पर साढे ग्यारह से साढे बारह के बीच खाना खिलाया जाएगा. जिलाधिकारी ने गोद लिये गांव के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह में दो बार गांव का भ्रमण करेंगे और उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर देंगे. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि 102 एम्बुलेंस से कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पर भेजा जाएगा. इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से वार्ता करने को कहा.

योजना के पात्र लाभार्थी

  • डीपीओ ने बताया कि 06 माह से 06 वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी है. इसके अलावा 06 माह के 03 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग मेन्यू है.

Post navigation

Previous: गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ ने संपादित कराई परीक्षा
Next: समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना का इंटरव्यू 3 को

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.