Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी
  • जिला जवार

संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी

कभी ना अस्त होने वाले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किसी में बगावत करने की हिम्मत नहीं होती थी. दिन प्रतिदिन अंग्रेजों के अत्याचार बढ़ते जा रहे थे. बेवजह भारतीय सताए जाने लगे चारों ओर हाहाकार मचा था.
News Desk 8 April, 2017 1 minute read
mangal-pandey

दुबहर (बलिया)। कभी ना अस्त होने वाले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किसी में बगावत करने की हिम्मत नहीं होती थी. दिन प्रतिदिन अंग्रेजों के अत्याचार बढ़ते जा रहे थे. बेवजह भारतीय सताए जाने लगे चारों ओर हाहाकार मचा था. उस समय 1857 में बलिया जनपद के गंगा के किनारे बसे नगवा गांव के निवासी मंगल पांडे ने ईस्ट इंडिया कंपनी के सिपाही होते हुए भी अंग्रेजों के जुल्म और अत्याचार के खिलाफ बगावत कर हाथ में हथियार उठा लिया और कई अंग्रेज अफसरों को मौत के घाट उतार कर सोए भारत के स्वाभिमान को जगा दिया. मंगल पांडेय की बगावत ने पूरे भारत में अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने की ताकत दी जो देखते ही देखते एक बड़ी क्रांति का रुप ले लिया, जिसके परिणाम स्वरुप 1947 में अंग्रेजों को हमेशा हमेशा के लिए भारत छोड़कर जाना पड़ा.

मंगल पांडेय के परिजनों का नगवा बंधुचक स्थित मौजूदा घर

सुदिष्ट पांडेय व जानकी देवी के पुत्र थे मंगल पांडेय

इस महान महापुरुष का जन्म उत्तर प्रदेश के तत्कालीन जनपद गाजीपुर के बलिया तहसील अंतर्गत नगवा गांव में 30 जनवरी 1831 को हुआ था. मंगल पांडे के माता का नाम जानकी देवी तथा पिता का नाम सुदिष्ट पांडेय था. मंगल पांडेय तीन भाई थे. ललित पांडेय, गिरवर पांडेय और मंगल पांडेय. मंगल पांडेय में बचपन से ही देशप्रेम और स्वाभिमान कूट कूट कर भरा था. वे 18 वर्ष की आयु में ईस्ट इंडिया कंपनी के 34 नंबर देसी पैदल सेना के 19 वी रेजीमेंट की पांचवी कंपनी के 1446 नंबर के सिपाही के पद पर भर्ती हुए. उस समय ब्रिटिश राज में बंगाल व बिहार में आकाल से लाखों लोगों की मृत्यु हो हर वर्ष हो रही थी. अंग्रेजी राज में हिंदुस्तानी घुड़सवारी नहीं कर सकते थे, लोगों की परंपरागत शिक्षा न्याय व सामाजिक व्यवस्था में दखल भी बढ़ना शुरू हो गया था गोरे तथा देसी सैनिकों में भेदभाव शुरू हो गया था. अधिक मेहनत करने पर भी काम वेतन कम सुविधाएं तथा ऊंचे पदों से दूर रखना आदि गोरे अफसरों द्वारा नित्य अपमान जैसी बातें सैनिकों के मन में उबाल ला रही थी.

अंग्रेज सार्जेंट मेजर ह्यूसन के आदेश के बावजूद कोई सिपाही मंगल पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए आगे नहीं बढ़ा

भारतीयों के धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए भी अंग्रेज सिपाहियों को गाय और सूअर की चर्बी लगी कारतूस उपयोग के लिए देने लगे. इस बात की जब जानकारी मंगल पांडेय को हुई तो वह क्रोध में आग बबूला हो गए और अंग्रेजों से भारतीयों के अपमान का बदला लेने के लिए बेचैन हो गए. मंगल पांडेय ने अंग्रेजो के खिलाफ बगावत के लिए 29 मार्च को परेड ग्राउंड का आस्थान चुना 29 मार्च को रविवार का दिन था. रविवार के दिन अंग्रेज अफसर थोड़ा आराम फरमाते थे. मंगल पांडेय ने परेड ग्राउंड में ही अपने साथियों को बगावत के लिए विद्रोह करने के लिए ललकारा मंगल पांडेय परेड मैदान में एक खूंखार शेर की तरह इधर उधर घूम रहे थे. तभी वहां अंग्रेज सार्जेंट मेजर ह्यूसन आया और मंगल पांडे को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, लेकिन मंगल पांडे को गिरफ्तार करने के लिए एक भी सिपाही आगे नहीं बढ़े. मंगल पांडेय ने अपनी बंदूक निकाल कर सार्जेंट मेजर को तुरंत मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद मौके पर लेफ्टिनेंट बाब घोड़े पर सवार होकर आया मंगल पांडे की बंदूक दर्जी और वह वही लुढ़क गया. इसके बाद मंगल पांडेय बंदूक में गोली भरने लगे इसका लाभ उठाते हुए एक अंग्रेज अफसर ने मंगल पांडे पर पिस्तौल से फायर किया, लेकिन उसका निशाना चूक गया है.

मंगल पांडेय को फांसी देने के लिए बैरकपुर परेड मैदान के ठीक बीचोबीच मंच बनाया गया था

मंगल पांडेय ने तलवार निकालकर उसका भी काम तमाम कर दिया. इसके बाद मंगल पांडेय पर हमला करने के लिए एक गोरा सैनिक आगे आया जिसे पाने हिंदुस्तानी सैनिकों ने बंदूक के कुंदे से मार कर उसका काम तमाम कर दिया. यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई. अंग्रेज अफसर सैनिकों के साथ बैरकपुर में इकट्ठा होने लगे मंगल पांडेय को चारों तरफ से घेर लिया गया. मंगल पांडेय ने अपनी बंदूक अपनी छाती पर सटाकर गोली दाग ली घायलावस्था में मंगल पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गए. मंगल पांडे पर मुकदमा चला. मंगल पांडेय ने अपनी सफाई में कहा कि मैंने जो कुछ किया, अपने देश की रक्षा के लिए किया है. फौजी अदालत ने मंगल पांडेय को विद्रोही और खूनी होने का दोनों अभियोग साबित किया और 8 अप्रैल को 5.30 बजे परेड मैदान में फांसी देने की हुकमत सुनाई. मंगल पांडेय को फांसी देने के लिए बैरकपुर परेड मैदान के ठीक बीचोबीच मंच बनाया गया, जहां भारी सुरक्षा के बीच 8 अप्रैल को प्रातः काल 5.30 बजे फांसी पर झूला दिया गया. मंगल पांडेय की इस कुर्बानी ने भारतीयों को झकझोर कर रख दिया. मंगल पांडेय के रेजीमेंट के सिपाही बगावत के लिए तैयार हो चुके थे. मजबूरन अंग्रेज अफसरों को उस रेजिमेंट को भंग करना पड़ा, लेकिन यह आवाज कहां दबने वाली थी. जगह-जगह अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ आवाज उठने लगे और स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ, जिसका परिणाम रहा कि देश 15 अगस्त 1947 को हमेशा के लिए अंग्रेजों से आजाद हो गया.

Tags: बैरकपुर मंगल पांडेय

Post navigation

Previous: अमर शहीद के परिजनों के लिए अधिकारियों व नेताओं के पास फुर्सत नहीं
Next: 08/04/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.