Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • इंसान के रूप में भगवान हैं डाक्टर – नारद राय
  • देश दुनिया

इंसान के रूप में भगवान हैं डाक्टर – नारद राय

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने आश्वस्त किया कि संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों के समस्याओं का निदान करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों के कार्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि डाक्टर और नर्स जनता की जितनी सेवा करते हैं उतना परिवार का सदस्य भी नहीं कर सकता. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविवार को बापू भवन टाउन हाल में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे.
News Desk 19 July, 2016 1 minute read
SAVIDA KARMI NARAD  BALLIA

रविवार को बापू भवन मेंसंविदा कर्मियों ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय का किया अभिनंदन

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने आश्वस्त किया कि संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों के समस्याओं का निदान करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों के कार्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि डाक्टर और नर्स  जनता की जितनी सेवा करते हैं उतना परिवार का सदस्य भी नहीं कर सकता. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविवार को बापू भवन टाउन हाल में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों का हर सम्भव सहयोग किया जायेगा. साथ ही यह भी कहा कि संविदा कर्मियों के मांग को पूरा करने के लिए मांग पत्र/दरख्वास्त को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा दिया जायेगा.

डाक्टरों, नर्सों के योगदान को कैबिनेट मंत्री ने जमकर सराहा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जनता के लिए स्वास्थ्य विभाग की जितनी योजनाओं को चलाया हैं उसे मुर्तरूप देने एवं कामयाब करने में डाक्टरो, नर्सों एवं अन्य कर्मियों का सराहनीय योेगदान है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम किया गया है, उतना काम आजादी के बाद कभी नहीं हुआ. कहा कि बलिया के अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में संसाधन बढ़ाये गये हैं. उन्होंने डाक्टरो और चिकित्सा सेवा से जुडे़ कर्मियों का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप काम करें. जनपद में बने सितम्बर तक सारे प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चालू हो जाने चाहिए. उन्होंने डाक्टरो और चिकित्सा सेवा से जुडे़ कर्मियों की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग इंसान के रूप में भगवान है. प्रारम्भ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर संविदा कर्मचारी संघ द्वारा मंत्री जी को 51 किलो ग्राम के फूल का माला पहनाया गया. इसके अलावा सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया.

मिशन इंद्र-धनुष में स्टेट एवरेज से ऊपर था अपना जिला – डॉ. पीके सिंह

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके सिंह ने संविदा पर तैनात डाक्टरों और कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में इन लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मिशन इंद्र-धनुष में जनपद 55वें स्थान पर था, जो अब स्टेट एवरेज से ऊपर है. डाक्टरो की कमी के बावजूद भी संविदा पर तैनात डाक्टर और नर्स एवं अन्य कर्मियों के कारण स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में जनपद आगे चल रहा है. डा.जनार्दन राय ने डाक्टरो एवं कर्मियों के खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इनकी समस्याओं को दूर करायेगी.

Tags: मंत्री संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मी

Post navigation

Previous: जायसवाल कलवार महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Next: सिकंदरपुर में अंडा व्यवसायी पर चाकू से हमला

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.