Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • आखिरी ओवर में गेंद बाउंड्री पार, कप बैजनाथ छपरा के हवाले
  • जिला जवार

आखिरी ओवर में गेंद बाउंड्री पार, कप बैजनाथ छपरा के हवाले

एक माह से चल रहे लोकनाय‍क जयप्रकाश नारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को जेपी ट्रस्‍ट के जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के मैदान में खेला गया. फाइनल में सिताबदियारा और बैजनाथछपरा की टीमें आमने सामने थी.
News Desk 7 January, 2017
JPN_CRICKET_1

लोकनायक जयप्रकाश नारायण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन करते समाजसेवी सुर्यभान सिंह

जयप्रकाशनगर (बलिया)। एक माह से चल रहे लोकनाय‍क जयप्रकाश नारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को जेपी ट्रस्‍ट के जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के मैदान में खेला गया. फाइनल में सिताबदियारा और बैजनाथछपरा की टीमें आमने सामने थी. पहले टॉस जीत कर सिताबदियारा की टीम ने बल्‍लेबाजी करते हुए कुल 16 ओवर में 95 रन का स्‍कोर खड़ा किया.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के मैदान में उमड़े दर्शक

जबाब में उतरी बैजनाथ छपरा की टीम ने आखरी सोलहवें ओवर में संघर्ष करते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया. इस मैच का आनंद लेने दर्शकों के बीच एमएलसी रविशंकर सिंह पप्‍पू भी मौजूद थे. वह भी दर्शकों के बीच बैठ कर इस मैच का आनंद अंत तक लेते रहे. मैच आखिरी क्षण तक काफी रोमांचक रहा. कोई नहीं तय कर पा रहा था कि जीत किसकी होगी. अंत में पांच गेंद पर बैजनाथ छपरा की टीम को चार रनों की जरूरत थी. तभी एक चौके ने विजय का सेहरा बैजनाथ छपरा के माथे बांध दिया.

इस गांव के समाजसेवी सुर्यभान सिंह ने विजेता टीम के कैप्‍टन अनुज कुमार धोनी व उप विजेता टीम के कैप्‍टन दीपू सिंह को स्‍वयं कप प्रदान किया. इसके अलावा सिताबदियारा के बब्‍लू कुमार को मैन आफ द सीरीज का पुरस्‍कार दिया गया. मैन आफ द मैच बैजनाथ छपरा के सोनू कुमार, बेस्‍ट बॉलर सोनू, बेस्‍ट बल्‍लेबाज सुमंत व बेस्‍ट कीपर राहुल को घोषित किए गए. वहीं, उद्घोषक कुलदीप व सुरेश यादव, अम्‍पायर सोनू कुमार सिंह और आशीष सिंह को भी निष्‍पक्ष खेल खेलाने के लिए आयोजन समिति की ओर से सम्‍मानित किया गया.

पुरस्‍कार वितरण समारोह में आयोजन समिति के अध्‍यक्ष जगलाल यादव, कोषाध्‍यक्ष रामकुमार यादव, सचिव शैलेश यादव व संजय यादव ने सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया. फाइनल मैच का उद्घाटन भी समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने किया. इस मौके पर मौजूद अन्‍य प्रमुख लोगों में जेपी ट्रस्‍ट के व्‍यवस्‍थापक अशोक कुमार सिंह, द्वाबा इकाई के सपा अध्‍यक्ष उमेश यादव, ग्राम प्रधान बच्‍चा यादव, विनोद यादव, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, बृजबिहारी यादव, अरूण सिंह आदि सहित हजारों दर्शक भी मौजूद रहे.

Tags: बैजनाथ छपरा सिताबदियारा

Post navigation

Previous: लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेता दुर्गावती का सम्मान
Next: उड़ान के जरिए राजश्री बसंत ने दी केंद्र की योजनाओं की जानकारी

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.